Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में सराफा-कारोबारी से 50 लाख की लूट:3 दिन में दूसरी घटना, बाइक सवार तीन युवक बैग छीनकर भागे, शॉप बंद कर रहे थे

Published

on

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारियों से तीन दिन में दूसरी बड़ी लूट की घटना हुई है। शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 50 लाख रुपए के सोने और चांदी के ज्लेवरी लूट लिए गए। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद करते समय बाइक सवार तीन युवक बैग लेकर भाग गए।

इस बैग में 60 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी और कैश के साथ ही करीब 50 लाख से अधिक का माल होने का दावा किया गया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। वहीं, 3 दिन पहले ही बदमाश सरकंडा के राजकिशोर नगर में सराफा व्यापारी से 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे थे। जिनका यूपी में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ था।

रमेश ज्वेलर्स में करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी की लूट हुई है।

रमेश ज्वेलर्स में करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी की लूट हुई है।

रमेश ज्वेलर्स, जहां लूट की घटना हुई है।

रमेश ज्वेलर्स, जहां लूट की घटना हुई है।

इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ताला लगाते समय बैग लेकर भाग गए बाइकर्स

दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी खम्हरिया बस स्टैंड के पास रमेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दिनेश शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

कैश और सोने-चांदी के जेवरों को तीन अलग-अलग बैग में रखकर बाहर निकले। जिसके बाद दुकान का शटर गिराकर बैग को अपने बाजू में नीचे रख दिया। इस दौरान व्यापारी शटर में ताला लगाने के लिए नीचे झुका।

तभी सीपत की तरफ से तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक युवक तेजी से दुकान की ओर दौड़ा और बैग उठाकर भागने लगा। उसके दो साथी बाइक स्टार्ट कर तैयार थे। युवक के बाइक पर बैठते ही तीनों फरार हो गए। घटना कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग और व्यापारी सकते में आ गए।

CCTV फुटेज खंगाल लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस

व्यापारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही सीपत टीआई राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल, एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह समेत एसीसीयू की टीम वहां पहुंच गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई। साथ ही CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की हुलिए सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

50 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर और कैश

पीड़ित कारोबारी और सराफा एसोसिएशन की तरफ से बैग में 50 लाख रुपए से अधिक के जेवर और कैश थे। वहीं, सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि बैग में 50 ग्राम सोना, 6 किलो चांदी और थोड़ा बहुत कैश होने की बात कारोबारी ने बताई है।

ग्रामीण इलाका इसलिए कैमरे कम

घटना स्थल से निकलने वाले कच्चे रास्तों में कैमरे कम होने के कारण जांच में जुटी टीम को देर रात तक उठाईगीरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अलग-अलग रूट पर ग्रामीणों की मदद से आरोपियों का पीछा कर रही है। शहरी क्षेत्र में मिले सीसीटीवी कैमरों के कुछ फुटेज मिले हैं। लेकिन, उनमें आरोपी और बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है।

एएसपी बोली- आरोपियों की तलाश जारी

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि, घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। घटना स्थल से निकलने वाले सभी संभावित रूट पर टीम रवाना हो गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

मिर्जापुर से पकड़ाए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। दो के पैर में गोली लगी है।

मिर्जापुर से पकड़ाए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। दो के पैर में गोली लगी है।

UP में शार्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ाए लुटेरे

3 दिन पहले सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना विजय लांबा है, जिस पर हत्या, लूट और डकैती के 70 से अधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि विजय लांबा की मुलाकात तिहाड़ जेल में उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर बिलासपुर में लूट की प्लानिंग की थी।

दो महीने पहले गिरोह ने एक होटल कारोबारी को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। इस मामले में गगनदीप नामक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। इसके बावजूद गैंग ने हिम्मत नहीं हारी और बड़ी वारदात की योजना बना ली। करीब दो महीने के भीतर ही उन्होंने शहर के ज्वेलरी कारोबारी को लूटने की पूरी योजना तैयार कर ली।

कैसे हुई वारदात

सरकंडा के राजकिशोर नगर के रहने वाले सराफा कारोबारी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में दुकान है। 17 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे वे गहनों से भरा बैग कार में लेकर घर जा रहे थे।

तभी आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। विवाद के दौरान पिस्टल दिखाकर उनके सिर पर हथौड़े से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी कार सहित उसमें रखे सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए।

सभी आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के बाद 4 बदमाश यूपी भाग गए थे। जहां पुलिस ने उनका शॉर्ट एनकाउंटर किया। दो के पैर में गोली लगते ही चारों बदमाश पकड़े गए। उनके कब्जे से साढ़े 5 करोड़ का सोना, डेढ़ लाख कैश और पिस्टल बरामद हुआ है। वहीं पांचवा आरोपी बिलासपुर से पकड़ाया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Published

on

 62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

Published

on

जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन के अवसर पर अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर तथा शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के दौरान जब मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदान मरीजों के जीवन में नई आशा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे या उनके परिजन निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकेंगे। 

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा एक वर्ष में लगभग 11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया गया है तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षित यातायात जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने तथा सड़क यातायात नियमों का हर समय पालन करते हुए जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों, चिकित्सक दल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर की संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल, संस्थान के अन्य प्रतिनिधि और रक्तदाता उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

Published

on

राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेंटी के चेयरमेन मिर्जा एजाज बेग एवं राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमण्डल ने जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री के आज शाम जशपुर जिले से लौटने पर रायपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचने पर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के आग्रह पर मुख्यमंत्री नेे केक काटा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रीतेश गांधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending