Connect with us

कोरबा

महापौर ने छ.ग. अखबार वितरक संघ का टेबल कैलेंडर का किया विमोचन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ जिला कोरबा द्वारा टेबल कैलेंडर का आज महापौर के हाथों विमोचन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री बी.एन.सिंह, पी.एस. चंदेल विमोचन के साक्षी बने। इस अवसर पर महापौर ने कहा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ आए दिन जनहित में कार्य कर रहा है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के निवेदन पर कई सामुदायिक भवनो का लोकार्पण व भूमि पूजन किया गया हैं। अखबार वितरक संघ द्वारा क्षेत्र व प्रदेश हित में किए गए कार्यों में हमारा सहयोग सदैव मिलता रहेगा। इस अवसर पर बी एन सिंह, पी.एस. चंदेल ने अखबार वितरक संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सभी अखबार मित्र को अन्य व्यवसाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा बैंकों से लोन मुहैया कराया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके, इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कहा कि कोरबा जिला इकाई अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में जनहित में कई कार्यक्रम किए गए जिसमें नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं को चॉकलेट व पानी तथा पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कलाम आजाद की जयंती हो या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु दस हजार पम्पलेट समाचार पत्रों के माध्यम से वितरित किया गया तथा अखबार वितरकों द्वारा घर-घर घूम कर मतदाताओं से प्रदेश व राष्ट्रहित में ईमानदार,स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को लालच व भय मुक्त होकर मतदान करने जागरूकता अभियान चलाया ताकि अच्छी सरकार का गठन हो सके। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ को कोरोना काल में भय मुक्त होकर किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि अखबार वितरक संघ कोरबा व प्रदेश के विकास में अपनी महति भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला कोरबा इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्यों में विपेंद्र कुमार साहू, लक्ष्मी राठौर, जय कुमार नेताम,रामा, रायसिंह कँवर, राजकुमार पटेल, तापेश्वर राठौर, कृष्ण कुमार निर्मलकर ,अनिल गिरी,मुरित राम कश्यप,दिलबाग राघवेंद्र, दिलीप यादव,विलसन, चंद्रपाल, देव,गोलू देवांगन, सुनील साहू,यश नेताम,ओंकार,दीपक,लक्ष्मी यादव, बजरंग यादव उपस्थित थे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677