छत्तीसगढ़
ओडिशा-बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद:300 से ज्यादा नेताओं की चुनाव में ड्यूटी, दिवाली के बाद रवाना हुए दिग्गज
रायपुर,एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव और ओडिशा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं पर बड़ा भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर संगठन पदाधिकारियों तक करीब 300 नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओडिशा और बिहार दोनों राज्यों में छत्तीसगढ़ के BJP नेता चुनावी प्रचार करेंगे।
बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होना है। चुनावी माहौल तेज होते ही छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता वहां पहुंच चुके हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई नेता शामिल हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल। (फाइल फोटो)

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल। (फाइल फोटो)
अजय जामवाल 50 से ज्यादा सीटों के प्रभारी
प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल को बिहार की 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे पिछले कई दिनों से वहीं डटे हुए हैं और चुनावी रणनीति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की बिहार में सभाएं प्रस्तावित हैं। डिप्टी सीएम साव 3 नवंबर को बिहार जाएंगे, जबकि 6 नवंबर को वे ओडिशा के नुवापाड़ा उपचुनाव के लिए सभा करेंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन। (फाइल फोटो)
मंत्री देवांगन को दाे विधानसभाओं की जिम्मेदारी
प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन को बिहार की दो विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिली है। वे दीपावली से पहले ही वहां पहुंच गए थे। त्योहार मनाने के लिए अल्प अवधि के लिए रायपुर लौटे और अब फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं।
सांसद संतोष पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य नेता भी दीपावली पर लौटने के बाद फिर से बिहार रवाना हो चुके हैं। भाजपा संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़ से भेजे गए नेता बिहार और ओडिशा दोनों जगहों पर पार्टी की चुनावी ताकत को और मजबूत करेंगे।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब। (फाइल फोटो)
ओडिशा उपचुनाव में आज ताकत दिखाएंगे मंत्री गुरु खुशवंत
ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया, कांग्रेस के घासीराम माझी और बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया आमने-सामने हैं।
छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे।
रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से कहा,“पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा, नुआपाड़ा में भाजपा की ही जीत तय है।”
भाजयुमो-महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी
भाजपा महिला मोर्चा की करीब 100 पदाधिकारी भी बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के बीच संपर्क अभियान चलाएंगी। इसी तरह भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के कई कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान चला रहे हैं।

छत्तीसगढ़
बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।
अफवाहों से बचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।
संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें
एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”
सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
