कोरबा
पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों योजना के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिक निगम, कोरबा तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से जिला पंचायत सभाकक्ष कोरबा में पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर आयुक्त नगर पालिक निगम खजांची कुम्हार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र टी.आर. कश्यप, सी.एस.सी प्रबंधक अविनाश देवांगन एवं जिले के 18 प्रकार के परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों के संघ प्रमुख व प्रतिनिधगण उपस्थित रहें। कार्यशाला में अपर आयुक्त खजांची कुम्हार द्वारा पी.एम. विश्वकर्मा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री कश्यप द्वारा योजना से संबंधित जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले में इस योजनान्तर्गत 7898 कारीगरों, शिल्पकारों का पंजीयन किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में नगरीय निकायों के द्वारा प्रथम चरण सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में आवेदन पत्रों का पुनरीक्षण कर पात्र कारीगरों, शिल्पकारों का अनुमोदन किया जाएगा। तत्पश्चात् पात्र हितग्राहियों को ऋण प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान श्री कश्यप द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों के शंकाओं का समाधान करते हुए योजनान्तर्गत विभिन्न चरणों की प्रकियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक संख्या में पात्र आवेदकों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से पंजीयन कराये जाने हेतु आग्रह किया गया। सी.एस.सी. प्रबंधक ने योजनान्तर्गत कारीगरों, शिल्पकारों के पंजीयन हेतु आधार, मोबाईल नम्बर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता बताते हुए पंजीयन के इच्छुक कारीगरों/शिल्पकारों का आज के कार्यशाला में ही 39 कारीगरों/शिल्पकारों का पंजीयन किया गया।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
