कोरबा
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक -इन इंटरव्यू का आयोजन
जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत की जाएगी संविदा नियुक्ति
कोरबा । सामु.स्वा.केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा छ.ग. में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति हेतु वाक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ वॉक -इन इंटरव्यू हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
आवेदन जमा, पंजीयन एवं इंटरव्यू हेतु विज्ञापन जारी करने की तिथि से प्रत्येक सोमवार को निर्धारित समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा में वाक इन इंटरव्यू होता रहेगा। यह नियुक्ति पूर्व से निर्धारित , खनिज न्यास अंतर्गत रिक्त पदों के पूर्ण होने तक ही मान्य है।
रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है
1. पीडियाट्रीशियन – 02
3. ऐनिस्थेटिक – 03
4. रेडियोलॉजिस्ट – 02
5. सर्जन – 01
उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विशेषज्ञता /डी.एन.बी.कोर्स कम्पलीशन , रजिस्टर्ड विथ मेडिकल काउंसिल बोर्ड ऑफ इंडिया
टीपः- उपरोक्त विशेषज्ञों पदों का मासिक वेतन न्यूनतम मासिक मानदेय रू. 1.50/- लाख एवं डिप्लोमाधारी का न्यूनतम मासिक मानदेय रू. 1.00/- लाख तक होगा। सैलरी निगोशिएबल होगी.
नियम एवं शर्तें :-
1. विज्ञापन से सबंधित समस्त दिशा निर्देश जिले की बेबसाईट www.korba.gov.in में उपलब्ध है।
2. उपरोक्त पदों हेतु एकमुश्त वेतन परक्राम्य होगी।
3. विशेषज्ञ/चिकित्सकों की डिप्लोमा /डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद/छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिलिंग से मान्यता प्राप्त एवं पंजीयन होना आवश्यक है।
4. चयनित विशेषज्ञ/चिकित्सकों को पदस्थापना स्थल में नियमित तौर पर निवास कर सेवा देना होगा, अन्यथा की स्थिती में सेवा समाप्त कर दिया जावेगा।
5 आयुसीमा दिनांक 01.01.2024 को अधिकतम 65 वर्ष होना चाहिए। उम्मीदवार को अपनी आयु सत्यापित करने हेतु दसवी, बारहवी, की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
6. नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधार पर की जावेगी, जिस हेतु अनुबंध संपादित किया जावेगा। सेवाकाल 01 वर्ष होगा जिसे दोना पक्षों की सहमति से आगे बढाया जावेगा।
7. डी.एम.एफ अंतर्गत संविदा के अधीन नियुक्त व्यक्ति को 01 वर्ष में 18 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं 03 दिवस की ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की अवकाश की पात्रता नहीं होगी।
08. पद पर नियमित नियुक्ति होने, डी.एम.एफ. की स्वीकृति /उपलब्धता न होने, संविदा अवधि समाप्त होने पर नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो जावेगी।
09. डी.एम.एफ. मद की राशि प्राप्त होने के पश्चात् ही वेतन का भुगतान किया जावेगा।
10. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्ति नियम के अंतर्गत सेवाकाल समाप्त होने के पूर्व किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक माह का वेतन जमा कर/ देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।
11. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण ) नियम 1965 से शासित होंगे।
12. किसी भी शासकीय सेवा निवृत्त, पेशनधारी अधिकारी/कर्मचारी को पेशन गणना के आधार पर नियमानुसार एकमुश्त वेतन राशि प्रदान किया जावेगा।
13. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्त कर्मचारि को सेवा समाप्ति के पश्चात संविदा सेवक के रूप में जितने अवधि तक सेवा दी गई है उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान या मृत्यु का लाभ आदि नही होगी।
14. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्ति पर नियुक्त किये गए अधिकारी/कर्मचारी के कार्य का मूल्यांकन या गोपनीय प्रतिवेदन लिखा जावेगा। कार्य संतोषप्रद न होने की स्थिती में सेवा से पृथक किये जाने हेतु शासकीय पक्ष स्वतंत्र होगा।
15. इन नियमों में नियुक्त कोई भी व्यक्ति प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। नान पै्रक्टिस भत्ता निश्चित एवं समेकित वेतन में शामिल है।
16. इन नियमों के अधीन नियुक्त व्यक्ति को किसी भी प्रकार का स्थानांतरण अथवा स्थान परिवर्तन के हकदार नहीं होगा।
17. एक माह से अधिक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर सेवायें स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।
18. अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्रों की जॉच (सत्यापन ) का कार्य कार्यालय द्वारा किया जावेगा। प्रमाणपत्र वृटिपूर्ण पाये जाने पर उम्मीदवार का चयन निरस्त कर दिया जावेगा।
19. भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद या समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार चयन समिति का होगा।।
20. डी.एम.एफ.अंतर्गत संविदा नियुक्त चिकित्सक/कर्मचारी को कार्यभार ग्रहण करने के 10 दिन के अंदर जिला मेडिकल बोर्ड से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रसतुत करना होगा। चिकित्सा प्रंमाण पत्र परीक्षण में योग्य नही पाये जाने पर सेवा समाप्त मानी जावेगी।
21. आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
22. उक्त पदों का वॉक इन इंटरव्यू हेतु विज्ञापन जारी दिनांक से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2.00 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में अभ्यर्थी स्वय समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 02 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
कोरबा
निरधी, जटगा, छिंदपुर में जनसमस्या निवारण शिविर कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 26 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के कलस्टर ग्राम निरधी, पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जटगा और कटघोरा के ग्राम छिंदपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
कोरबा
बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज से बरमपुर चौक सहित हरदीबाजार-तरदा-इमलीछापर मार्ग के निर्माण का किया भूमिपूजन
सुशासन तिहार के बीच जिलेवासियों को मिली बड़ी सौगात
कोरबा। कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.56 किमी) तथा 230 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत से हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर (कुल लंबाई 27.19 किमी, शेष निर्माण 13.74 किमी) सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज शुभ दिन है कि कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित सड़कों की माँग पूरी हो रही है। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जिले में सड़कों का जाल बिछने के साथ आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया था और आज भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।


मंत्री श्री देवांगन ने जिले के विकास और बेहतर आवागमन के लिए सड़कों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मार्गों के बनने से यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम होगा तथा कई मार्गों की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री के सहयोग से जिले के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ राशि से जिले में अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्य-सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, स्वास्थय केंद्र भवन स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मानदेय आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थय कर्मियों की भर्ती, प्रतिभावान विद्यार्थियों को कोचिंग, स्कूली विद्यार्थियों को नाश्ता प्रदान करने जैसी योजनाएँ भी संचालित हैं। शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश को आर्थिक मजबूती मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ गरीब कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ चल रही हैं। डीएमएफ का अधिकार जिलों को देकर खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों से सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपये, रामलला दर्शन योजना, तथा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्री एवं अधिकारी सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल संकल्पित हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतार भी रहे हैं। सभी 67 वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि जिले की किसी भी सड़क पर कहीं भी गड्ढा न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से जिलेवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज जिले के लिए अत्यंत खुशी और सौभाग्य का दिन है। यह केवल सड़क का भूमिपूजन नहीं, बल्कि बेहतर आवागमन एवं मजबूत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ की 30 प्रतिशत राशि आवागमन सुधारने में व्यय की जा रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत की भी यह सोच है कि जिले की सभी सड़कें सर्वोत्तम स्थिति में रहें और यहाँ से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी उत्कृष्ट मार्ग उपलब्ध हों।
लोक निर्माण विभाग के ईई जी आर जांगड़े ने स्वीकृत सड़को की जानकारी दी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, सीमा कँवर, राधा महंत, कल्याणी यादव, प्रीति शर्मा, अजय चंद्रा, राजकुमार साहू, सम्मत रतन सिंह कँवर,एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कोरबा
सपनों को पंख दीजिए, बेटियां स्वयं आसमान छू लेंगी – महापौर संजू देवी राजपूत
कोरबा। आज NTPC Limited के EDC NTPC कोरबा टाउनशिप में GEM समिति द्वारा आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान – सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस प्रेरणादायी आयोजन में नन्हीं बच्चियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल सपनों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। संवाद के माध्यम से उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने सपनों को साकार करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिकाएं हमारे समाज की शक्ति एवं भविष्य की आधारशिला हैं। उनके सशक्तिकरण से ही एक समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। मैं सभी बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की मंगलकामना करती हूं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशांक काज़ेड, CSR वीरेंद्र देशमुख, प्रियंका कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।


-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
