कोरबा
तैयारियां पूर्ण: मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में 10 हजार से अधिक दीप होंगे प्रज्जवलित, अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं सिंगापुर के भक्तों का भी जलेगा ज्योतिकलश

कोरबा । कोरबा शहर से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका मॉं श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन गुरूवार, दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होगा एवं आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी दिन शुक्रवार, दिनांक 11.10.2024 तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।
प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नन्हा पाण्डेय (नमन्) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है। समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तैल्य ज्योति कलश हेतु 701/- रूपए एवं घृत ज्योति कलश के लिए 2100/- रूपए जमा कर मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों से सम्पर्क कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि पर्व 03.10.2024, गुरूवार से प्रारंभ होगा। ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 701/- रूपये एवं घृत सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन दिनांक 11.10.2024, शुक्रवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान दिनांक 11.10.2024, शुक्रवार को होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात: काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी। माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। कृपया ज्योति कलश दर्शन कतारबद्ध होकर करें एवं रसीद साथ लावें। कृपया अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रतिरात्रि 11.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी / प्रबंधक से संपर्क करें। ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें।
अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं सिंगापुर के भक्तों का भी जलेगा ज्योतिकलश
मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में सिर्फ कोरबा जिले के ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई हिस्सों के भक्तों का ज्योति कलश प्रज्जवलित होता है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं सिंगापुर के भक्तों का भी मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित होगा।
कल्याणकारी है मां सर्वमंगला देवी, सभी भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण- नन्हा महराज

मोक्षदायिनी एवं कोरबा की संजीवनी मानी जाने वाली हसदेव नदी के तट पर विराजमान मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा एक जागृत देवी के रूप में सर्वविख्यात हैं। मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारी नन्हा महाराज (नमन पांडेय) ने बताया मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना करने से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मां सर्वमंगला देवी सभी का कल्याण करती हैं। नौ दिन तक मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना एवं उपवास रखने, नौ दिन तक सात्विक जीवन जीने से मां सर्वमंगला प्रसन्न होती हंै और सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि नौ दिन तक मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में सभी आध्यात्मिक कार्य पूर्ण होंगे और कल 03 अक्टूबर से माता का दरबार सजेगा। उन्होंने भक्तगणों से अपील की है कि नौ दिन तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूण्यलाभ लें और जीवन को सफल बनाएं।
कोरबा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई
आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही
कोरबा। ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी को वस्तुस्थिति का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। संबंधित अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन एवं स्थल स्तर पर उपलब्ध जानकारी के परीक्षण उपरांत घटना से संबंधित वस्तुस्थिति स्पष्ट हुई है। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सामने आई चुनौतियों के निराकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 08 जून 2026 की रात्रि लगभग 8ः30 बजे ग्राम लामपहाड़ में एक बाइक दुर्घटना की सूचना सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लेमरू को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा उपलब्ध आपातकालीन संसाधनों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान लेमरू स्थित 108 एम्बुलेंस पूर्व से एक रेफर मरीज को कोरबा पहुंचाने के कार्य में लगी हुई थी तथा ड्यूटी अवधि पूर्ण होने एवं आवश्यक मानव संसाधन की अनुपलब्धता के कारण समय पर दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।
जांच में यह भी पाया गया कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाता है। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में अवस्थित 108 एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर कॉल कंन्ट्रोल सेंटर रायपुर को कॉल करने पर कोरबा में पॉयलेट को सीधे कॉल लगने की सुविधा नहीं है। पॉयलेट के निजी नम्बर पर कॉल किया जाता है। नेटवर्क सम्बन्धी समस्या के कारण कॉल कनेन्ट नही हो पाता है जिससे तत्कालीन अवधि में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सेक्टर प्रभारी द्वारा तत्काल 108 सेवा के जिला समन्वयक से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया गया। लेमरू क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी बाधाओं तथा द्वितीय व तृतीय पाली में डयूटी करने हेतु पर्याप्त पायलट एवं ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की उपलब्धता नहीं होने से आपातकालीन सेवा संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हुईं।
दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तत्पश्चात 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसे मृत पाया गया। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित रखकर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ है कि 108 एम्बुलेंस सेवा एक सतत (24×7) आपातकालीन सेवा है, जिसके सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होना आवश्यक है। संबंधित एजेंसी द्वारा तीनों पालियों के लिए पृथक-पृथक पायलट एवं ईएमटी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में संचालित नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस के लिए तीनों शिफ्टों में पृथक पायलट एवं ईएमटी की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक (108), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम प्रारंभ कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी है।
कोरबा
मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित
मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,
प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना
कोरबा। जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाषयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 25 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।
कोरबा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक 16 को
कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में दोपहर 01 बजे आयोजित की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
