Connect with us

छत्तीसगढ़

चुनाव से पहले चुनाव आयोग पर उठे सवाल:भूपेश बोले- सरकार के अधीन विभाग की तरह काम कर रहा आयोग, साव ने कहा- आरोप बेबुनियाद

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में चुनाव भले अभी दूर हो, लेकिन सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे उठा-पटक के बीच छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि आयोग अब एक स्वतंत्र संस्था नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के अधीन विभाग की तरह काम कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी बैठकों में किसी भी राजनीतिक दल को शामिल नहीं किया।

बघेल ने कहा, “लोकतंत्र का अस्तित्व राजनीतिक दलों से है। अगर किसी एक दल को ही तवज्जो दी जाएगी, तो भारत और चीन में क्या फर्क रह जाएगा? आयोग का रवैया निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव का कहना है कि आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह कानूनी और पारदर्शी है। “किसी मतदाता का नाम सूची में सही है या नहीं, यह जांचना आयोग का दायित्व है।

अगर कोई नाम गलत ढंग से जुड़ा है तो उसे हटाना गलत कैसे हो गया? कांग्रेस को पारदर्शिता से दिक्कत है, इसलिए वे बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।”

क्या है विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR)

SIR यानी Special Intensive Revision मतदाता सूची को अपडेट करने की एक प्रक्रिया है। इसका मकसद हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में वोटरों की सटीक और अद्यतन सूची तैयार करना है। हाल ही में बिहार में SIR की प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 को पूरी हुई थी।

अब चुनाव आयोग इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रहा है ताकि आने वाले चुनावों में वोटिंग सिस्टम और अधिक पारदर्शी हो सके।

चुनाव आयोग ने सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, चार से पांच दिनों में यह प्रक्रिया देशभर में शुरू हो जाएगी और तीन महीनों में पूरी हो सकती है।

यह काम दो चरणों में होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्य, जहां जल्द ही बर्फबारी शुरू हो जाएगी, उन्हें शुरुआती चरण से फिलहाल बाहर रखा गया है।

जहां कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर असर डालने की कोशिश बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि यह प्रक्रिया चुनाव को निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में यह मुद्दा और गर्मा सकता है, क्योंकि चुनाव से पहले आयोग की विश्वसनीयता पर बहस विपक्ष की रणनीति का अहम हिस्सा बनती जा रही है।

क्या कहा भूपेश बघेल और अरुण साव ने

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान खो दी है, SIR कर रहे हैं तो जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनके साथ बैठक करनी चाहिए थी, किसके लिए कर रहे हैं, प्रजातंत्र तंत्र के लिए कर रहे हैं, लोकतंत्र का वजूद राजनीतिक दलों से है, निर्वाचन आयोग अब आयोग नहीं रहा, वो केंद्र सरकार के अधीन एक विभाग की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

वहीं, पलटवार करते हुए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से देश के संविधान, देश की सेना पर सवाल उठाने का काम लगातार करते रहे हैं, भूपेश बघेल वही कर रहे हैं।

चुनाव आयोग जैसी संस्था आई है, उसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है कि किसी भी मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में डाला जाए, उसकी सत्यता की जांच करना और गलत ढंग से जो भी नाम जुड़े हैं, उनको हटाना ये कहां से गलत हो सकता है, आपकी सोच गलत है, इसलिए आप चुनाव आयोग पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।

अफवाहों से बचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें

एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”

सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677