Connect with us

कोरबा

हर साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं: रंभा

Published

on

बिजुरी, | एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला मंडल समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन अध्यक्ष रम्भा मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी को कम से कम हर साल एक पौधा लगाना चाहिए। उक्त बाते इस दौरान हसदेव क्षेत्र परिसर में 50 फलदार व छायादार समेत औषधीय पौधे महिला सदस्यों ने लगाए। कार्यक्रम के दौरान विनिता शर्मा, सरोज बाला, श्याग विशनोई, पुष्पा सिन्हा, रंजना कुमार, मीना कुमार, सरिता सिंह, रुना मित्रा, गायत्री, डॉ. रश्मि तिवारी, मीनू त्रिपाठी, प्रभा यादव, पुष्पा नेताम, तृप्ति पांडेय, ऋचा जिंदल आदि उपस्थित रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की रात्रिकालीन सघन चेकिंग

Published

on

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने जिलेभर में चलाया विशेष सत्यापन अभियान

बदमाशों की गतिविधियों, आय के स्रोत, जीवनशैली एवं आपराधिक संपर्कों की गहन जांच

अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी जारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की विशेष रात्रिकालीन चेकिंग कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के निवास स्थलों एवं उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया गया। इस दौरान उनके वर्तमान मूवमेंट, गतिविधियों, रोजगार एवं आय के स्रोतों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके रहन-सहन एवं जीवनशैली का भी परीक्षण किया गया।

साथ ही ऐसे व्यक्तियों की भी जानकारी संकलित की गई जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं अथवा वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आर्थिक स्थिति एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को कानून व्यवस्था भंग न करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न होने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त समझाइश भी दी गई। पुलिस द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि निगरानी एवं गुंडा बदमाश अपने विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाहियों का पालन करें।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से संचालित कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही : जिलेभर में 26 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई

Published

on

05 चार पहिया एवं 21 दो पहिया वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के लिए अभियान जारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई।

सघन जांच के दौरान कुल 26 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। इनमें 05 चार पहिया वाहन चालक एवं 21 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालकों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आता है कि शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। नशे की अवस्था में चालक की निर्णय क्षमता प्रभावित होती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो जाती है तथा उसका रिएक्शन टाइम सामान्य से अधिक हो जाता है, जिसके कारण अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों में वाहन पर नियंत्रण बनाए रखना कठिन हो जाता है। यही कारण है कि नशे की हालत में वाहन संचालन से दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी परिस्थिति में शराब सेवन के पश्चात वाहन का संचालन न करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रखी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत टैक्सी यूनियनों की बैठक आयोजित : अज्ञात बुकिंग एवं यात्रियों से जुड़े सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी

Published

on

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुराना एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों को किया गया जागरूक

सुरक्षा एडवाइजरी एवं जागरूकता पोस्टर का किया गया वितरण

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में पुराना बस स्टैंड टैक्सी यूनियन एवं नया बस स्टैंड टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य टैक्सी, कैब एवं अन्य यात्री वाहन चालकों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को वर्तमान समय में घटित हो रही लूट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

चालकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन बुक कराए जाने की स्थिति में उसकी पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए यात्री से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य पहचान पत्र की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करने, वाहन में बैठाने से पूर्व उसका स्पष्ट फोटो लेकर अपने परिजनों अथवा विश्वसनीय परिचितों को भेजने तथा यात्रा के दौरान मोबाइल का जीपीएस चालू रखते हुए अपनी लाइव लोकेशन साझा करने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त रात्रिकालीन यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, सुनसान अथवा निर्जन स्थानों पर वाहन रोकने से बचने, वाहन में पर्याप्त चार्ज वाला मोबाइल रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को देने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों ने पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं एडवाइजरी का वितरण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक वाहन चालकों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा सभी टैक्सी, कैब एवं यात्री वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा संबंधी इन सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677