छत्तीसगढ़
जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण
इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट, डब्ल्यूटीपी, नालंदा परिसर और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा
शहरवासियों की सुविधाएं बढ़ाने निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश


जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे किए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जगदलपुर के पावर हाउस चौक स्थित इंटेक-वेल व फिल्टर प्लांट तथा महारानी वार्ड में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नयामुंडा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने पीजी कॉलेज धरमपुरा में लगभग 11 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 500 सीटर नालंदा परिसर के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसका काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी वार्ड में लगभग 79 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे पण्डरीतरई तालाब सौंदर्यीकरण कार्य तथा करीब 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से के गंगामुड़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों तालाबों के गहरीकरण से शहर के जलस्तर में भी सुधार होगा। श्री साव के निरीक्षण के दौरान सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, पार्षदगण, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
21 जून को दोबारा होगी NEET की परीक्षा:छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में बने 127 सेंटर, एयरफोर्स के जरिए पहुंचेंगे पेपर, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा दोबारा होने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रदेश के 19 शहरों में 127 सेंटर बनाए गए हैं। एयरफोर्स के जरिए पेपर पहुंचेगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

पूर्व में परीक्षा आयोजन के दौरान फेस स्क्रीनिंग की गई थी। (फाइल)
गाइडलाइन पालन करने कहा गया
इस बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

सीएस ने बैठक लेकर आदेश जारी किया है।
19 शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत समीक्षा करने को कहा गया है।
सीएस ने दिया अलर्ट रहने के निर्देश
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों का परीक्षा संचालन पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों को बाधारहित रखने और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा गया है।

पूर्व में परीक्षा आयोजन के दौरान फेस स्क्रीनिंग की गई थी। (फाइल)
छात्रों की काउंसिलिंग करने के निर्देश
विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की संयुक्त टीमों की तरफ काउंसलिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रों को सकारात्मक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए ताकि वे बिना किसी दबाव के परीक्षा दे सकें।
20 जून को होगी मॉकड्रिल
तैयारियों की अंतिम जांच के लिए 20 जून को राज्यभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। वहीं प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट एयर फोर्स के माध्यम से जिलों तक पहुंचाई जाएंगी। हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित कर परीक्षा दिवस पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तत्काल समाधान किया जा सके।
छत्तीसगढ़
दुर्ग के धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग:100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक, पराली जलाने से आग फैलने की आशंका
दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से धान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया।
आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पास में ही पराली जलाने से यह आग धान संग्रहण केंद्र तक फैल गई थी। जिसकी वजह से यह नुकसान हुआ है।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि, उसे नियंत्रित करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कोशिश और 5 गाड़ी पानी की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया गया।

धान केंद्र में लगी आग को बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम।
ज्यादातर हिस्से में आग लगने से रोका गया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के समय खरीदी केंद्र में बड़ी मात्रा में धान रखा था। आग तेजी से फैलने के कारण नुकसान बढ़ गया। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से आग को आसपास के हिस्सों तक पहुंचने से रोक लिया गया। अब प्रशासन आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन कर रहा है।

100 क्विंटल से ज्यादा धान के जलने की आ रही जानकारी।
दुर्ग कलेक्टर मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने नुकसान का आकलन करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
जिला अग्रिनशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और हालात पर नजर बनाए रखी।
कोरबा
प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू) का मनाया गया जन्मदिन, सदस्यों ने दी समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं
कोरबा। 05 जून को प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर (राजू ठाकुर) का जन्मदिन प्रेस काम्पलेक्स परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और प्रेस क्लब के सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर राजू ठाकुर को सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी और फूल-मालाओं एवं बुके से उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन का उपहार दिया। सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।



बधाई देने वालों में नवभारत के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष नौशाद खान, दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफ अमित पुरोहित, नई दुनिया के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व सचिव देवेंद्र गुप्ता, देशबंधु के ब्यूरोचीफ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, अमृत संदेश के ब्यूरोचीफ एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, साधना न्यूज के ब्यूरोचीफ रेणू जायसवाल, प्रदीप बरमैय्या, सत्या जायसवाल, दबंग दुनिया के ब्यूरोचीफ हीरा राठौर, बीता चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, कैलाश सिंह, हरपाल सिंह, दीपक साहू, प्रीतम जायसवाल, रघुनंदन सोनी, सुरेश देवांगन, संजीत सिन्हा, उमेश मखवाना, युधिष्ठिर राजवाड़े, संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब परिवार ने राजू ठाकुर को बधाई देते हुए इस खुशी समारोह में शामिल हुए।


राजू ठाकुर ने जताया आभार

प्रेस क्लब कोरबा उपाध्यक्ष राजू ठाकुर ने खुशी के इस अवसर पर शामिल होने वाले सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि सभी से मिले स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे जीवन की पूंजी है और आगे भी आशीर्वाद और स्नेह के लिए आकांक्षा की।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
