Connect with us

कोरबा

सरोज पांडेय ने कहा-भूपेश सरकार में जनता प्रताडि़त थी, अब यहां की सांसद को भी बदलने का वक्त आ गया है

Published

on


सोनहत दौरे में जनमानस से घुल मिल गईं सरोज, युवाओं ने निकाली मोटर सायकल रैली

कोरबा/ सोनहत। कोरबा लोकसभा से भाजपा की उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय सोमवार को सोनहत ब्लॉक पहुंची, जहां अलग अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत आम नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उत्साही युवकों ने मोटर सायकल रैली निकाली, तो वहीं ढोल, नगाड़ा,फूल,माला,आतिशबाजी व गगनभेदी नारों के मध्य स्वागत से माहौल भाजपामय हो गया। भाजपा प्रत्याशी स्वागत सत्कार से भाव विभोर हो गईं। जनमानस के बीच अपने सहज,सरल अंदाज से वें घुल मिल गईं । उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा देकर कोरबा में भी कमल खिलाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय अपने काफिले के साथ सर्वप्रथम कटगोड़ी घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची, यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के उन्नति और खुशहाली की कामना की। यहां से वे पहाड़पारा पहुंची, जहां जोरदार स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बाद सैकड़ों मोटरसाइकल की रैली के साथ उनका आगमन कटगोड़ी,घुघरा,कैलाशपुर,सोनहत, पोंडी व भैंसवार में हुआ। हर जगह उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरोज पांडेय का जोशीला स्वागत किया। घुघरा में सुआ नृत्य करती महिलाओं ने स्वागत किया तो कई स्थानों पर कर्मा दलों ने स्वागत किया। सोनहत ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर बड़ी मात्रा में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं समेत आम जनों की मौजूदगी देखने को मिली,उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने अबकी मार 400 पार,फिर इस बार मोदी सरकार और सरोज पांडेय जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगवाए। महिला वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक प्रत्याशी सरोज पांडेय का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी। भूपेश बघेल की निकम्मी,घोटाले बाज और दहशत फैलाने वाली सरकार को 2023 विधानसभा चुनाव में जनता ने जवाब दे दिया है । ठीक उसी तरह कोरबा लोकसभा की निठल्ली और निष्क्रिय लापता सांसद ज्योत्सना महंत को भी लोकसभा क्षेत्र की आम जनता नकार चुकी है और सुपड़ा साफ कर देने पर आमादा है । उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा में कई ऐसे मुद्दे और विकास संबंधी बातें मेरे लोकसभा स्तरीय दौरे के दौरान सामने निकलकर आई। लोगों ने मुझसे बताया जिससे ज्ञात हुआ कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोग अब भी सर्वांगीण विकास से काफी दूर हैं। कस्बे और गांवों में समस्याओं का अंबार है । जिसका निदान बीते पांच वर्षों में यहां की कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत नही कर पाई । ज्योत्सना महंत के नकारेपन की वजह से क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया । पांच साल सांसद रहते हुए ज्योत्स्ना महंत मात्र 17 बार ही कोरबा लोकसभा में आई । यहां तक कि वो केंद्र (दिल्ली) तक में मौजूद नहीं रहती थी इनका ज्यादातर समय मध्य प्रदेश के भोपाल में व्यतीत होता था ।

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत रहे और सांसद के रूप में ज्योत्स्ना महंत रही तो फिर कोरबा लोकसभा क्षेत्र विकास के साथ साथ केंद्र की योजनाओं से दरकिनार क्यूं रहा । क्या उनके नेता हमेशा अपमान जनक अभद्र टिप्पणी करना ही असल राजनीति समझते हैं । जिस देश का आम जनमानस अपनी भावनाओं और भरोसे पर अपने मुख्य नेतृत्व के रूप में मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना है उनके लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करके महंत परिवार खुद को आम जनता के बीच गिरा लिया है उन्होंने अपनी घटिया और विकृत मानसिकता का परिचय दिया है । जिसका जवाब क्षेत्र की जनता देगी। और अबकी बार 400 पार के साथ फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगी । उन्होंने कहा की देश की आम जनता के स्नेह और आशीर्वाद के साथ केंद्र की मोदी सरकार में भारत देश पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए ख्याति बिखेर रहा है और विकसित भारत संकल्प अभियान 2047 की ओर तेजी से बढ़ रहा है । उसी को जोर देते हुए देश की जनता एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को अपने स्नेह की बदौलत प्रधानमंत्री बनाने जा रही है और इस राष्ट्र के गौरव को शीर्ष पर स्थापित करने, देश के चौमुखी विकास सहित विकसित भारत के भागीदार बनने जा रही है ।

सुश्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने खुद के कार्यकर्ता हो आम जनमानस हो या फिर पत्रकार सबको प्रताडि़त और भयभीत करने का काम किया है । कोयला, शराब घोटाला,शिक्षित युवाओं से पीएससी में ठगी करने वाली भ्रष्टाचार में डूबी भूपेश सरकार को जनता उनके मुंह पर जवाब दी और कांग्रेस को जमीदोज करदी । कांग्रेस पार्टी के द्वारा बाहरी प्रत्याशी होने के सवाल पर सरोज पांडेय ने कहा की जब सोनिया गांधी बाहर से आकर चुनाव लड़ सकती हैं, राहुल गांधी दिल्ली में रहकर अमेठी और वायनाड में चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर मेरा चुनाव लडऩा इनको इतना भारी क्यों पड़ रहा है। यह देश और लोकसभा का चुनाव है। जो कांग्रेसी मुझे बाहरी कह रहे है वो कांग्रेस पार्टी से सांसद रही ज्योत्स्ना महंत की निठल्ली नकारा नीतियों की बात क्यू नही करते जिनके द्वारा राज्यसभा में अपनी लोकसभा क्षेत्र के विकास की बातों को कभी नहीं रखा गया । हालांकि निठल्ली, निष्क्रिय और भ्रष्टाचारी कांग्रेस की नीतियों को जनता बहुत करीब से जानती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को सराहती है और लगातार जनता का अपार स्नेह और साथ उन्हें मिल रहा है। सुश्री पांडेय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी और फिर से मोदी सरकार बनेगी । फिर वो शिक्षा का स्तर हो, आवास हो,? रोजगार हो या फिर जिले स्तर पर एम्स के तर्ज़ पर स्वास्थ्य सुविधा हो सभी पर पूरजोर युद्ध स्तर पर विकास होंगे और देश की जनता, देश की नारी शक्ति,मात्र शक्ति सभी सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे रोजगार के नए संसाधनों का सृजन होगा ,उद्योग स्थापित किए जायेंगे साथ ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला मुख्यालय में संसदीय कार्यालय स्थापित किए जायेंगे जहां पर हमारे प्रतिनिधि होंगे जिससे जिलों की समस्याएं मुझ तक पहुंचेगी साथ ही मैं सरोज पांडेय आपकी सांसद के रूप में महीने में दो बार आपके बीच उपस्थित भी रहूंगी । यहां की जनता केंद्र सरकार की योजनाओं से सदैव लाभान्वित होती रहेगी और मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि जनता अपने पूर्ण बहुमत के साथ हमारा साथ देगी ।

सुश्री सरोज पांडेय ने कहा की चुनाव संपन्न पश्चात 3 माह के भीतर कोरबा लोकसभा क्षेत्र सहित कोरिया जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 30 लाख के विकास कार्यों से संसदीय क्षेत्र के विकास की शुरुआत करेंगी । सभा में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने भी अपनी बात रखकर सरोज पांडेय को जिताने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पा देवी पावले,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रभारी देवेंद्र तिवारी,जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह समेत सोनहत भाजपा मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, भाजयुमो , महिला मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा : महापौर रहते 15 साल पहले जोगियाडेरा में जिस सड़क को लखन ने बनवाई, अब वे ही उसे संवार रहे

Published

on

’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें 90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’

’उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्य हेतु किया भूमिपूजन, तत्काल कार्य प्रारंभ कर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुये नियत समय में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश’

 ’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें  90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’
 ’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें  90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के स्लम बाहुल्य वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ किया गया, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उक्त कार्य का भूमिपूजन किया तथा तत्काल कार्य प्रारंभ कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान के देने के साथ ही समयसीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चन्द्रलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

   जोगियाडेरा वह बस्ती है, जो पहले भी उपेक्षित था और अब भी उपेक्षित रहा, लेकिन लखन लाल देवांगन ने इस उपेक्षित स्लम बस्ती की सुध ली। 15 साल पहले जब वे महापौर थे तो उन्होंने उपेक्षित जोगियाडेरा में विकास की रोशनी बिखेरी और 15 साल बाद मंत्री के रूप में संवार रहे हैं।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में किये जा रहे लगातार विकास कार्याे की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य होने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन आज प्रदेश के उद्योग,  सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया, उन्होने कार्य हेतु विधिवत पूजा अर्चना की, भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण किया तथा कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को दिये। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें तथा नियत समय पर कार्य पूरा करायें। 

’मेरे महापौर कार्यकाल में बनी थी सड़क, आज हो रहा उसका जीर्णाेद्धार’

 इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती की यह सड़क मेरे महापौर कार्यकाल में बनाई गई थी, मुझे खुशी है कि आज 20-22 वर्ष बाद इस सड़क का जीर्णाेद्धार व डामरीकरण का कार्य मेरे द्वारा प्रारंभ कराया जा रहा है, मैं इसके लिये बस्तीवासियों को बधाई देता हॅूं तथा उन्हें विश्वास दिलाता हूॅं कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान अनिवार्य रूप से किया जायेगा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है, हमारी सरकार खोखले वायदें नहीं करती तथा हमारे द्वारा जो भी वायदें किये जाते हैं, वह अवश्य पूरे होते हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमारे छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों केा पूरा कर अपनी वचनबद्धता प्रदर्शित की है। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह 15 वर्षाे तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे, प्रदेश में विकास की गंगा बहाई तथा विकास पुरूष के रूप में छबि अर्जित की, अब पुनः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा रही है, राज्य के नागरिकों के दुख-दर्द दूर किये जा रहे हैं, उनकी समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। 

हमने बनाया है-हम ही संवारेंगे 

वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है और हम इसे संवारेंगे, और यह नारा केवल कागज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में राज्य को संवारने, संजाने के प्रमाण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे  रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जब कोरबा नगर निगम के महापौर थे, तब मेरे वार्ड की इन सड़कों का निर्माण किया गया था, अत्यंत शुभ दिन है कि आज इतने बर्षाे बाद उन्हीं के हाथों इस सड़क का जीर्णाेद्धार व सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, उन्होने कहा कि पूर्व में ऐसा भी समय था जब इसी वार्ड में 04 लाख रूपये का कार्य कराने के लिये एक वार्ड पार्षद के रूप में 08 माह तक संघर्ष करना पड़ा था, किन्तु आज सभी वार्डाे में करोड़ो के विकास कार्य बड़ी सहजता के साथ संपादित हो रहे हैं। 
    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन व पार्षद चन्द्रलोक सिंह के साथ ही नारायण सिंह ठाकुर, प्यारेलाल साहू, एच.के.डेनियल, शिव चौहान, दीनू यादव, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, देवेन्द्र स्वर्णकार, चंदन मजूमदार, अनिल यादव, अजय महंत, समीर महंत, रामकुमारी मानसर, रामप्रसाद सिदार, बीना डेनियल, संतोष पटेल, सुनीता राव, पुष्पा श्रीवास, प्यारेलाल साहू, पावर दास महंत, बली यादव, ईश्वरी महंत, मूलचंद पटेल, चिंतामणी साहू, जोहन पटेल आदि के साथ काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर कोसाबाड़ी मंडल का भव्य आयोजन, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया स्मरण

Published

on

प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया लोकसेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, स्वच्छता अभियान से दिया सामाजिक संदेश
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल परिसर में गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक जनों ने लोकमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्वेंशन हॉल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उनके लोककल्याणकारी जीवन, सुशासन, न्यायप्रियता और जनसेवा के अद्वितीय योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने शासन को जनकल्याण का माध्यम बनाया और धर्म, संस्कृति, शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका जीवन आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है।

वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और जनहित के अनेक कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका त्याग, सेवा और समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में अनिल वस्त्रकार, सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, गोपलाल राठिया, सरिता कौशिक, पवन सिन्हा, मदन गोपाल साहू, मोंटी पटेल, आशीष सूर्यवंशी, अमित पटेल, नारायण ठाकुर, बद्री वस्त्रकार, रितेश साहू, चंचला राठौर, सौरभ दुबे, भजन सिंह कंवर, बलदेव दीवान, मिलन दास, वीरेंद्र नायक, करन राजपाल, विवेक राजवाड़े, बसंत बैरागी, केया सेन, मधु मिश्रा, प्रकाश महंत एवं फिंगू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोसाबाड़ी मंडल का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाज निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रेरक अभियान बनकर उभरा।

Continue Reading

कोरबा

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Published

on

कोरबा। इतिहास प्रसिद्ध समाजसेविका, कुशल प्रशासक, न्यायप्रिय शासक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, सुशासन, जनसेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक, डॉ. मनोज कुमार झा, हेमंत मोहलीकर, बालकृष्ण ठाकुर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कुलसिंह कंवर, सरजू अजय, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, संजीव शर्मा, संजय राठौर व मोंटी पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आज भी समाज को दे रहे नई दिशा : गोपाल मोदी

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने सेवा, सुशासन, न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाते हुए समाज में सशक्त नेतृत्व की मिसाल कायम की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और जनहित के अनेक निर्माण कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

न्यायप्रियता और दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थीं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर – कैलाश नाहक

आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने कहा की अहिल्या बाई होल्कर जी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में एक महान प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने अपने युवा काल में ही लाठी चलाना, तलवारबाजी, कूटनीति, विदेश नीति और शासन-प्रशासन की बारीकियों का गहन ज्ञान प्राप्त कर लिया था। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता के बल पर उन्होंने समाज में एक आदर्श शासक के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। मुगलों और अंग्रेजों द्वारा खंडित एवं ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण हेतु उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में 350 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनका जीवन समाजसेवा, धर्म संरक्षण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677