कोरबा
St. Xaviers Public School से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र को निष्कासित करने का मामला तूल पकड़ा, परिजन ने शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय और प्रबंधन पर अपराध दर्ज करने की मांग
कोरबा। St. Xaviers Public School, कोरबा से कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला अब गरमा गया है। परिजन का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय ने व्यक्तिगत दुर्भावना के चलते छात्र को झूठे प्रकरण में फंसाया और विद्यालय प्रबंधन ने भी शिक्षक का साथ देते हुए छात्र को बीच सत्र में निकाल दिया।
परिवार का कहना है कि छात्र ने पूर्व में शिक्षक की अनुचित गतिविधियों और धमकियों का विरोध किया था। इसी के बाद से शिक्षक ने बदले की भावना से उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया। 22 जुलाई 2025 को हुई कथित मारपीट की घटना में छात्र का कोई प्रत्यक्ष संबंध न होने के बावजूद उसका नाम एफआईआर में दर्ज कराया गया। जबकि अन्य आरोपियों को “साथी” बताकर छोड़ दिया गया।
पीड़ित छात्र की जन्मतिथि 19 दिसंबर 2007 है, यानी वह नाबालिग है। इसके बावजूद उसके खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 3(5) में FIR दर्ज कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि यह Juvenile Justice Act, 2015 का उल्लंघन है, क्योंकि 7 वर्ष से कम सजा वाली धाराओं में नाबालिग पर एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए। शिकायत में कहा गया है कि पुलिस ने FIR को CCTNS पोर्टल पर सार्वजनिक भी कर दिया, जबकि JJ Act की धारा 74 स्पष्ट रूप से नाबालिग की पहचान छिपाने का प्रावधान करती है।
परिजन बताते हैं कि उन्होंने पहले विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल से बात की और इसके बाद लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूर होकर उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय और विद्यालय प्रबंधन पर अपराध दर्ज करने की मांग की है।
इस घटना ने शिक्षा जगत और अभिभावकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब JJ Act और SC/ST Act जैसे कड़े कानून मौजूद हैं, तो फिर नाबालिग छात्र के साथ इस तरह का अन्याय कैसे हो गया और क्यों शिक्षा विभाग ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया। अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

कोरबा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 4 मौतें, 37 घायल:ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, ट्रक ने दोस्तों को कुचला, सिर फटने से गई जान
बस्तर/कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बस्तर में शादी से लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मामला घोटिया थाना क्षेत्र का है।

वहीं, कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया, सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।
केस- 1 बस्तर में पिकअप पलटी
पहली घटना बस्तर के घोटिया थाना क्षेत्र की है। जहां सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार को नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
सभी लोग मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान ढाबामारी के पास ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग इधर-उधर फेंका गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों में बच्चे भी शामिल
हादसे में सुलो मंडावी (45) और मिटको मंडावी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 37 ग्रामीण घायल हो गए, इनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घायलों को किया गया रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।
पुलिस बोली- ओवरलोडिंग की जांच की जा रही
बताया जा रहा है कि पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस घटना को लेकर घोटिया थाना का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ओवरलोडिंग की बात सामने आई, जिसकी जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
केस- 2 कोरबा में ट्रक ने दोस्तों को कुचला
दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम घुंचापुर का रहने वाला कृष्णा दास (22) और साखो गांव रहने वाले बिहारी लाल यादव (23) दोस्ते थे। दोनों सोमवार शाम को कटघोरा गए हुए थे। कृष्णा राशन दुकान में काम करता है, वह अपने दुकान के लिए सामान लेने गया था।
मंगलवार सुबह सामान लेकर वापस लौट रहे थे, तो जेंजरा बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।
कटघोरा पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा
गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने पात्र बांटे
कोरबा/बालको नगर। मानव सेवा मिशन संस्था ने गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने का पात्र लोगों को बांटा। इसके साथ ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम कॉलोनी परिसर के मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास में बालिकाओं को शिक्षण सामग्री बांटी गई।

दैनिक उपयोग के लिए जरूरी सामान की खरीदी करने नगद देकर सहयोग किया गया। बालको संयंत्र में कार्यरत कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों की संस्था मानव सेवा मिशन है, जो सेवाभावी कार्यों से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने लोगों को पात्र का वितरण किया है।
कोरबा
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे लोग
कोरबा। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के प्राचीन ज्योतिर्लिंग को कोरबा लाया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधकों द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कोरबा समेत अन्य जिलों के लोग कर पाएंगे। बताया गया है कि यह ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला और अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह वेरावल के पास, अरब सागर के तट पर स्थित है।

जानकार बताते हैं कि यह 1000 साल पुराना ज्योतिर्लिंग है, जो सोमनाथ मंदिर में सबसे पहले स्थापित किया गया था। इसे 24 अप्रैल को शहर के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसकी तैयारी बैठक में पिछले दिनों हुई। उपस्थित साधकों ने दर्शन कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तय कर अधिक से अधिक लोगों को दर्शन लाभ कराने का प्रयास कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारियों की बैठक रविशंकर शुक्लनगर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
