देश
₹2 लाख पर ₹90,000 का मुनाफा पक्का, पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम दे रही तगड़ा रिटर्न
मुंबई, एजेंसी। अगर आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित जगह Saving करना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की Time Deposit Scheme आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक सरकारी योजना है, जिसमें जोखिम न के बराबर होता है और तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है।

क्या है ये स्कीम?
पोस्ट ऑफिस Time Deposit Scheme एक फिक्स्ड इनकम योजना है, जिसमें आप एक Fixed Time के लिए पैसा जमा करते हैं और उस पर सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है। यह स्कीम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
कितना कर सकते हैं निवेश?
इस Scheme में आप सिर्फ रू.1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, यानी आप अपनी क्षमता के अनुसार जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है।
ब्याज दर और Duration
इस योजना में अलग-अलग अवधि के लिए अलग ब्याज दर मिलती है:
1 साल: 6.9% ब्याज
2 से 3 साल: 7% ब्याज
5 साल: 7.5% ब्याज (सबसे ज्यादा)
रू.2 लाख पर कैसे मिलते हैं रू.90,000?
अगर आप इस स्कीम में रू.2,00,000 का निवेश 5 साल के लिए करते हैं, तो 7.5% सालाना ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको लगभग रू.2,89,990 मिलते हैं। इसमें करीब रू.89,990 सिर्फ ब्याज से कमाई होती है।
Tax में भी राहत
इस स्कीम में 5 साल के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। यह इसे और भी आकर्षक बनाता है।
अन्य जरूरी बातें
आप Single या Joint अकाउंट खोल सकते हैं।
6 महीने से पहले पैसा नहीं निकाल सकते।
अगर मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं, तो 1% पेनाल्टी लगती है।
क्यों चुनें यह Scheme?
पूरी तरह सुरक्षित (सरकारी गारंटी)
फिक्स और भरोसेमंद रिटर्न
टैक्स बेनिफिट
अगर आप बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो Post Office Time Deposit Scheme आपके लिए एक मजबूत और भरोसेमंद निवेश विकल्प साबित हो सकती है।

देश
पद्म पुरस्कार 2026: पद्म श्री लेने पहुंचे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, पीएम मोदी को किया साष्टांग दंडवत
नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पद्म विजेताओं को सम्मानित कर रही थीं, तब उस समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पारंपरिक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ पद्म श्री पुरस्कार ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साष्टांग प्रणाम किया. तुरंत पीएम मोदी अपनी कुर्सी से उठे और सिलंबम विशेषज्ञ के पजनीवेल को उठाया. के पजनीवेल पुडुचेरी के रहने वाले हैं और उन्हें पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
#WATCH | Silambam exponent K. Pajanivel of Puducherry conferred with the Padma Shri for his contribution in the field of traditional martial arts pic.twitter.com/Sviqc6BPZm— ANI (@ANI) May 25, 2026

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, नम आंखों से हेमा मालिनी ने लिया सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रसिद्ध दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने नम आंखों से दिवंगत पति और महान अभिनेता का सम्मान ग्रहण किया. धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया. अभिनेता धर्मेंद्र के अलावा शास्त्रीय संगीतकार एवं वायलिन वादक एन राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अहम योगदान के लिए, खासकर ‘गायकी अंग’ शैली के माध्यम से वायलिन प्रस्तुति को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. राजम ने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर से संगीत के गुर सीखे थे.
#WATCH | Delhi | Padma Vibhushan awarded to legendary veteran actor late Dharmendra by President Droupadi Murmu
BJP MP Hema Malini received the honour awarded to her late husband and legendary actor for his contribution in the field of Arts
(Video source: President of… pic.twitter.com/HglPJJAXRl— ANI (@ANI) May 25, 2026
पीयूष पांडे पद्म भूषण से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत के दिग्गज दिवंगत पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया. इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी; चुनौतियों का सामना कर रहे पारंपरिक भारतीय कला ‘अवधान’को पुनर्जीवित करने वाले शतावधानी आर गणेश; कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय सुरेश कुमार कोटक; और उदर रोग विशेषज्ञ कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को पद्म भूषण से सम्मानित किया.
#WATCH | Delhi | President Droupadi Murmu confers Padma Bhushan on advertising legend late Piyush Pandey
The award was received by his wife Neeta Joshi.
(Video source: President of India/Social Media) pic.twitter.com/eHDX1A2yth— ANI (@ANI) May 25, 2026
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को पद्म श्री
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत, जिन्होंने पूरे भारत में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया, को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम में अपने योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त किया.
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को पद्म श्री
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर, अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक के विजय कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
#WATCH | Padma Shri awarded to Paralympic gold medallist para high jumper Praveen Kumar by President Droupadi Murmu pic.twitter.com/eIByfLu8Vx— ANI (@ANI) May 25, 2026
छत्तीसगढ़
रायपुर : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
देश
CM योगी ने दी हरी झंडी: UP में ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव होने तक निभाएंगे भूमिका
लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद अब प्रदेश के मौजूदा ग्राम प्रधान अपने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक के रूप में काम करते रहेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में पंचायत व्यवस्था और विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। आदेश के तहत प्रधान अब अगले आदेश तक प्रशासक के तौर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

26 मई यानी कल पूरा होगा कार्यकाल
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई यानी कल पूरा हो रहा है। गांवों में प्रशासनिक और विकास कार्य सुचारु रूप से चलते रहें, उद्देश्य से प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में रखा गया है इस लिए ये व्यवस्था लागू की गई। प्रदेश में सभी 57,694 प्रधानों को पहली बार प्रशासक के तौर पर नियुक्त गया है। पहले एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाता था। पंचायत चुनाव तक वे गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालते थे।
ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट के बाद होगा चुनाव
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर सीटों के ओबीसी आरक्षण का निर्धारण करने के लिए ओबीसी आयोग का गठन किया गया है। ओबीसी आयोग 6 माह में सीटों का किस तरह से आरक्षण होगा, इसको लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार पंचायत चुनाव के तैयारी को तेज करेगी। इसके आधार पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के बाद ही पंचायत चुनाव हो पाएंगे।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
