कोरबा
चंद्रनाहु कुर्मी समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सामाजिक सम्मेलन 28 जनवरी को बिलासपुर में
बिलासपुर। चंद्रनाहु कुर्मी समाज संगठित होकर एक मंच पर उपस्थित होने वाला है। कल 28 जनवरी 2024 को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं समाज का सम्मेलन बर्जेस स्कूल पुलिस ग्राउंड के पास बिलासपुर में आयोजित होगा। समाज के संभागीय सचिव सूर्य प्रकाश कश्यप ने बताया कि समाज को संगठित करने के लिए वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी बर्जेस हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजन प्रात: 11.30 बजे से 04 बजे तक रखा गया है। श्री कश्यप ने बताया कि सम्मेलन मेें मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सेवनलाल चंद्राकर अध्यक्ष चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर , सांसद दुर्ग विजय बघेल प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व कुर्मी समाज, धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक बिल्हा क्षेत्र की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य कश्यप करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर चंदेल, नारायण चंदेल,मोरध्वज चंद्राकर, पुरूषोत्तम चंद्राकर, बलराम चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। अधिवक्ता प्रेमकश्यप को समाज की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव के रूप में डॉ. महेन्द्र कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। सूर्यप्रकाश कश्यप को सचिव बनाया गया है। महिला विंग की नई कार्यकारिणी में श्रीमती स्नेहलता कश्यप अध्यक्ष, श्रीमती सीताकश्यप एवं श्रीमती अनिता कश्यप महासचिव, श्रीमती अंजनी कश्यप सलाहकार, अधिवक्ता लक्ष्मीन कश्यप विधि सलाहकार नियुक्त किये गए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती देवकुमारी कश्यप, श्रीमती कविता चंद्राकर, श्रीमती प्रीति कश्यप, श्रीमती ममता चंद्राकर, श्रीमती सरिता कश्यप, श्रीमती सुमन कश्यप, श्रीमती चंद्रकली कश्यप, श्रीमती सुनीता कश्यप, सचिव- श्रीमती आरती कश्यप, कार्यालय सचिव-श्रीमती धनेश्वरी कश्यप, श्रीमती अर्चना कश्यप, कोषाध्यक्ष -श्रीमती संतोषी कश्यप, शकुंतला कश्यप, मीडिया प्रभारी- पारूल कौशिक, अमृतांजलि कश्यप, संगठन सचिव-श्रीमती संगीता कौशिक, श्रीमती हेमलता चंद्राकर, श्रीमती उमाकश्यप, श्रीमती नेहा चंद्राकर, श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर, श्रीमती आशाकिरण चंद्राकर, श्रीमती साधना कौशिक, प्रचार सचिव- श्रीमती रंभा कश्यप, बबिता चंद्रा, श्रीमती चितरेखा कश्यप, श्रीमती सुनैना कश्यप, श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती राजश्री चंद्राकर, श्रीमती राजेश्वरी कश्यप, वंदना कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य-श्रीमती त्रिवेणी देवी कश्यप, श्रीमती माधुरी देवी कश्यप, श्रीमती उमादेवी कश्यप,श्रीमती रीता कश्यप, श्रीमती सुखमणी चंद्राकर,श्रीमती कलीबाई कश्यप, श्रीमती मीना कश्यप, श्रीमती सावित्री देवी कश्यप शामिल हैं। युवा पदाधिकारियों में कृष्णा कश्यप को अध्यक्ष, राजकुमार कश्यप, रमैया कश्यप को महासचिव बनाया गया है। इस कार्यक्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम , गीत-संगीत बच्चों द्वारा नाट्य प्रतियोगिता एवं प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा अपना विचार प्रस्तुत किया जाएगा।
संभागीय महिला अध्यक्ष स्नेहलता की अपील

चंद्रनाहु कर्मी समाज महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कश्यप ने समाज की समस्त महिला पदाधिकारियों एवं समाज की सदस्यों से अपील करते हुए आग्रह किया है कि सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाएं। श्रीमती कश्यप ने कहा कि समाज की एकता से ही समाज आगे बढ़ेगा और समाज के लोग उन्नति करेंगे।
संभागीय सचिव ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया
चंद्रनाहु कुर्मी समाज के संभागीय सचिव सूर्यप्रकाश कश्यप ने समाज की ओर से सभी सदस्यों से सविनय आग्रह किया है कि यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है और शपथ ग्रहण के साथ-साथ आगे की नई रणनीति पर भी विचार होगा। सम्मेलन एक स्नेह मिलन की तरह है और इस सम्मेलन के जरिये समाज के हर व्यक्ति से परिचय होने का सशक्त माध्यम भी है। इसलिए समाज के लिए एक दिन का समय निकालें और समाज की एकता का परिचय दें।


कोरबा
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दर्री में निकाली शवयात्रा
कोरबा। लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर 21 मई को दर्री क्षेत्र जमनीपाली में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस (एलपीजी) तथा अन्य दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियों के दामों में जिस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, उससे आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। महंगाई ने मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है और लोगों के लिए गृहस्थी चलाना दुश्वार हो गया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं पर पड़ता है, जिसके कारण हर वस्तु महंगी होती जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। वहीं खाद्य तेल, दाल, सब्जियां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने मांग की है कि पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की कीमतों में तत्काल कमी की जाए तथा आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जमनीपाली पेट्रोल पंप के पास पिछले दो दिनों से डीजल के अभाव में दर्जनों ट्रक सड़क किनारे कतार से खड़े हैं ।

विरोध प्रदर्शन रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक तौर पर मंहगाई का अर्थी सजाकर शवयात्रा निकाला और मातमपुर्शी करते हुए ‘राम नाम सत्य है, मंहगाई जबरजस्त है’, महंगाई की मार, अब नहीं सहेंगे यार । जनता त्रस्तः भाजपा मस्त, जैसे नारे भी लगाये ।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश सचिव विकास सिंह, कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) मुकेश कुमार राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कँवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, बालको नगर ब्लाक अद्ध्यक्ष ए.डी.जोशी, राजेंद्र तिवारी, पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर जैन, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, रवि सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, पूर्व पार्षद सुरती कुलदीप, अविनाश बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, रेखा त्रिपाठी, रतन यादव, संजय अग्रवाल, हरवेन्द्र सिंह, अनिल द्विवेदी, राम इकबाल, बिसाहु दास, देवीदयाल तिवारी, भरत साहु, राजकुमार श्रीवास, जाकिर खान, डॉ.डी आर नेताम, सीमा कुर्रे, छत्रपाल कुर्रे, संतोष ठाकुर, रमेश दास महंत, सिकंदर मेमन, शशि साहु, हीरा साहु, संतोष यादव, संगीता श्रीवास, पार्षद अयोध्या मस्तुल कंवर, परमानंद सिंह, प्रवीण कुमार, मधुसुदन दास सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही जनता को राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आगे भी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कोरबा
सिंघाली क्षेत्र में बिजली तार चोरी से ग्रामीण अंधेरे में, राजेश यादव ने तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग
ढेलवाडीह/कटघोरा। कटघोरा सब स्टेशन ढेलवाडीह से संचालित देवरी फीडर अंतर्गत ढेलवा डीह जंगल से जवाली-सिंघाली पुल तक लगभग 7 से 8 किलोमीटर क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 25 से 30 बिजली पोलों के तार काटकर चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जवाली, सिंघाली और देवरी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार 14 मई को सिंघाली में सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इसके अगले ही समय बिजली प्रवाहित खंभों से तार चोरी कर चोरों ने पुलिस और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित होने से आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा बिजली लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है।
कोरबा
तेज धूप और थकान में भी हरा सोना से मिलती है राहत
गाँव-गाँव इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा सिलसिला
कोरबा। तेज़ दोपहरी की धूप हो या गाँव के तालाबों में कम होता पानी, गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियाँ लेकर आता है। लेकिन कोरबा जिले के दूरस्थ गाँव लेमरू के परिवारों के लिए यही मौसम खुशियों की सौगात भी लेकर आया है। कारण है—तेंदूपत्ता के बढ़े हुए दाम, जिसने इस क्षेत्र के सैकड़ों संग्राहक परिवारों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है।

गाँव की गलियों में दोपहर का सन्नाटा भले ही छाया रहता हो, पर जंगल की ओर जाने वाली पगडंडियों पर सुबह से शाम तक रौनक देखने को मिलती है। महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग तेंदूपत्ता संग्रहण में जुटे हुए हैं। जंगलों से पत्ते तोड़कर लाना, उन्हें गठरी में भरकर घर तक लाना और फिर घर की परछी में बैठकर 50-50 पत्तों के बंडल बनाना—इन सब कामों के बीच उनके चेहरों पर एक समान चमक दिखाई देती है। सभी के मन में यही खुशी है कि दाम बढ़ने से आमदनी भी बढ़ेगी और जितना अधिक संग्रहण होगा, उतनी ही आमदनी मिलेगी।
लेमरू गाँव के संतोष यादव और उनकी पत्नी दिव्या यादव हर सुबह सूरज निकलने से पहले लाम पहाड़ के जंगल की ओर निकल जाते हैं। दिव्या बताती हैं कि सुबह से दोपहर तक पत्ते तोड़ते हैं, फिर दोपहर के बाद खाना खाकर घर में बैठकर बंडल बनाना शुरू करते हैं। इस बार वे पिछले साल से कहीं अधिक पत्ता तोड़ रहे हैं, क्योंकि कीमत भी बढ़ी है और मेहनत का सीधा लाभ मिलने वाला है। संतोष परसा पेड़ की छाल से रस्सी बनाकर तेंदूपत्तों की गड्डी तैयार करते हैं।
दिव्या, जिन्हें महतारी वंदन योजना से प्रति माह 1000 रुपये की सहायता मिलती है, बताती हैं कि यह राशि उनके परिवार के लिए बेहद उपयोगी है। तेंदूपत्ता संग्रहण और योजना से मिली सहायता मिलकर अब उनके परिवार के लिए बेहतर भविष्य की राह खोल रहे हैं। वे खुशी से बताती हैं कि अब प्रति मानक बोरा की कीमत 5500 रुपये कर दी गई है, जिससे वे अपने घर के निर्माण का सपना पूरा करना चाहती हैं।
गाँव की ही सोना बाई और सुमित्रा बाई भी सुबह-सुबह जंगल जाती हैं। वे कहती हैं कि जितना ज्यादा पत्ता तोड़ेंगे, उतनी ही आय होगी। पहले कीमत 2500 रुपये थी, फिर 4000 हुई और अब 5500 रुपये होने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। तेंदूपत्ता संग्राहक कार्ड के माध्यम से बीमा और बच्चों को छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ भी मिल रही हैं, जो वन क्षेत्र के परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन चुकी हैं।
तेंदूपत्ता के बढ़े दामों ने संग्राहकों के चेहरों पर नई रोशनी ला दी है। संग्राहकों ने कीमत वृद्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्हें भरोसा है कि बढ़ी हुई कीमतें उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल देंगी और उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाएँगी।
गर्म हवाओं और सूखे खेतों के बीच भी लेमरू के इन परिवारों के चेहरों पर चिंता नहीं, बल्कि उम्मीद की हरियाली है। तेंदूपत्ता सिर्फ उनका रोज़गार नहीं है, बल्कि जीवन बदलने की एक मजबूत ताकत है। यह कहानी तेंदूपत्ते की नहीं, बल्कि उन परिवारों की है जिन्होंने मेहनत, आत्मविश्वास और बढ़ी हुई कीमतों के सहारे अपने जीवन में नई खुशियों की हरियाली उगाई है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
