Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा : जिले में प्रतिभाओं को निखारने एवं पहचानने ‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘ कार्यक्रम का होगा आयोजन

Published

on

विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों होंगे सम्मानित
जांजगीर चांपा । जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में प्रतिभाओं को निखारने एवं पहचानने ‘‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘‘  कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 28 अगस्त 2024 से 30 अगस्त 2024 तक जांजगीर मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
      संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्कुल स्तर पर प्राथमिक, पू.मा. एवं हाई, हायर सेकेण्डरी, के बच्चे शामिल होंगे। संकुल स्तर पर प्राथमिक, पू.मा. एवं हाई, हायर सेकेण्डरी के चयनित बच्चे तथा महाविद्यालय के छात्र, छात्रा और ग्राम एवं नगर के महिला पुरूष जिनकी उम्र 15 से 40 वर्ष तक सामिल होगे। विकास खण्ड स्तरीय कार्यकम के आयोजन में संकुल स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं। ‘‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘‘  का आयोजन चर स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत 21 अगस्त से 22 अगस्त तक स्कूल स्तर पर, 23 अगस्त से 24 अगस्त को संकुल स्तर पर, 25 व  26 अगस्त को विकासखण्ड स्तर पर तथा 28 अगस्त से 30 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित होगा।
स्तर वार कार्यक्रम –
      प्राथमिक स्कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकल चित्रकला, एकल नृत्य,.एकल गायन, पूर्व मा. स्कूल स्तर के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकांकी नाटक, एकल चित्रकला, एकल नृत्य,. हाई एवं हायर सेकेन्डरी स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकांकी नाटक, एकल चित्रकला, एकल नृत्य, एकल गायन एवं ग्रामीण जन महिला/पुरुष के लिए सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, एकांकी नाटक, एकल नृत्य, वाद्ययंत्र, एकल गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन-
     विकासखंड स्तर पर 25 एवं 26 अगस्त को ‘‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘‘ कार्यक्रम अकलतरा विकासखंड के मिनी माता मंगल भवन अकलतरा में, बलौदा विकासखंड के मंडी ग्राउंड प्रांगण बलौदा, बम्हनीडीह विकासखंड के अम्बेडकर भवन चांपा, नवागढ़ विकासखंड के एस.डी. कॉलेज नवागढ़ एवं पामगढ़ विकासखंड के सेजेस पामगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान सामग्री

Published

on

खाद-बीज की सहज उपलब्धता से बढ़ा किसानों का भरोसा, शीला टोप्पो ने जताई खुशी
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ जिले के किसानों को सहजता से मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण है।

कोरबा जिले के देलवाड़ीह की कृषक श्रीमती शीला टोप्पो भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा मिली है। लगभग तीन एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाली श्रीमती टोप्पो इन दिनों खरीफ फसल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी कृषि भूमि भालुसटका क्षेत्र में स्थित है और वे स्वयं खेती का पूरा कार्य संभालती हैं।
खेती की तैयारियों के तहत वे जामबहार सोनपुरी सहकारी समिति पहुंचीं, जहां से उन्होंने यूरिया, सुपर फॉस्फेट एवं बीज प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आसानी से सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई।
श्रीमती टोप्पो ने कहा कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो जाना किसानों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। इससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से हो पाती हैं और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में लोक कलाकार, साहित्यकार, विशिष्टजन होंगे सम्मिलित

Published

on

नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु  कार्य संपादन के लिए पूर्णन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली को नोडल अधिकारी एवं सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राज्य-राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे। जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले का दल 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देश

Published

on

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहल

कोरबा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।
यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्य पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों का लाभ प्राप्त होता है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677