Connect with us

खेल

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का सफल समापन

Published

on

एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 20 – 22 अगस्त 2025 के बीच सम्पन्न हुई प्रतियोगिता

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय स्थित न्यू वसंत विहार बैडमिंटन कोर्ट में दिनांक 22 अगस्त 2025 को तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीश दुहन, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा — ‘खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग जैसे मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं। एसईसीएल मुख्यालय में यह प्रतियोगिता लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही है, और मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट एसईसीएल परिवार में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं जीवंत बनाएगा।


समापन समारोह में निदेशक (तकनीकी) संचालन एवं योजना/परियोजना एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रमसंघ प्रतिनिधियों में अजय विश्वकर्मा, एके पाण्डेय, बजरंगी शाही, महेन्द्रपाल सिंह, अमृत लाल विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, पी चंद्रकान्त, संजय सिंह, बी ध्रमाराव, जीएस प्रसाद, आरपी खान्डे, एआर सिदार एवं डॉ अनिरुद्ध कुमार चंद्रा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग में हसदेव क्षेत्र के अंशुमन घोष – विजेता, मुख्यालय बिलासपुर के अभिषेक द्विवेदी उपविजेता रहे। पुरुष युगल मुकाबले में एसईसीएल मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने अंशुमन घोष के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए विजेता स्थान हासिल किया, वहीं अभिषेक द्विवेदी और अंकित दुबे की जोड़ी उपविजेता रही। महिला एकल वर्ग में कोरबा क्षेत्र की मेघा राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और CEWS–गेवरा की बबीता पटवाल उपविजेता बनीं। महिला युगल में मेघा राय और रजनी दास की जोड़ी विजेता रही, जबकि विनोदनी और जानकी सिंह की जोड़ी उपविजेता रही।


वेटरन 45+ वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष एकल में मुख्यालय बिलासपुर के नेलसन जतिन कुमार विजेता रहे और दीपका क्षेत्र के दीपक मुखर्जी उपविजेता बने। युगल मुकाबले में नरेश प्रसाद कुमार और अमरजीत सिंह ने खिताब जीता, जबकि शिवादित्य त्रिपाठी और दीप भ्रमचारी की जोड़ी उपविजेता रही। वेटरन 55+ वर्ग में पुरुष एकल का खिताब मनोज चोरसिया ने जीता जबकि संतोष भोई उपविजेता रहे। इसी श्रेणी के युगल मुकाबले में एस.एस. सोनी और विनोद सिंह विजेता बने तथा संतोष भोई और अर्शद खान की जोड़ी उपविजेता रही।
टीम चैंपियनशिप में हसदेव क्षेत्र ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि मुख्यालय बिलासपुर की टीम उपविजेता रही।
इस प्रतियोगिता में एसईसीएल के 13 क्षेत्रों, 2 वर्कशॉप्स और मुख्यालय की कुल 16 टीमों से 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखने योग्य रही।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सविता निर्मलकर, उप-प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन जी श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) ने प्रस्तुत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

Coal India Inter-Company Chess Tournament 2025–26 Concludes at SECL

Published

on

WCL Emerges Champion; SECL Finishes Runner-Up

Bilaspur/Korba. The Coal India Inter-Company Chess Tournament 2025–26, hosted by South Eastern Coalfields Limited (SECL), concluded successfully on 14 March 2026 at the Vasant Club in SECL’s Vasant Vihar Township, Bilaspur.

Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical/Operations), SECL, attended the closing ceremony as the Chief Guest.
The ceremony was also attended by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL; Shri D. Sunil Kumar,

Director (Finance); Shri Himanshu Jain, Chief Vigilance Officer; Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical – Planning/Projects); representatives of various trade unions and senior officials of the company.

Addressing the gathering, Shri Jayakumar said that such sporting events not only provide a platform for healthy competition but also strengthen camaraderie, teamwork and mutual understanding among employees of Coal India’s subsidiary companies. He appreciated the enthusiasm, discipline and sportsmanship displayed by the participants and emphasized that participation and the spirit of fair play are as important as winning.

During the ceremony, the Chief Guest and other dignitaries felicitated the winning and runner-up teams.
Western Coalfields Limited (WCL) emerged as the champion of the tournament, while South Eastern Coalfields Limited (SECL) secured the runner-up position. Mahanadi Coalfields Limited (MCL) finished third.

The three-day tournament witnessed enthusiastic participation from teams representing all eight subsidiary companies of Coal India, along with participants from Singareni Collieries Company Limited (SCCL). Players displayed a high level of concentration, strategic thinking and competitive spirit throughout the competition.

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का सफल समापन

Published

on

डबल्यूसीएल बना विजेता, एसईसीएल को मिला दूसरा स्थान

बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का समापन समारोह दिनांक 14 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार उपस्थित रहे।

समापन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी – योजना/ परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधिगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं होतीं, बल्कि विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, सीखने की भावना और निष्पक्ष खेल की भावना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वितीय स्थान पर रही, जबकि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर के खेल कौशल, एकाग्रता और रणनीतिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Continue Reading

खेल

कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में युजवेंद्र चहल जमकर नाचे

Published

on

मसूरी,एजेंसी। क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली।

हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए।

हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी।

कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे।

कुलदीप यादव की हल्दी का फोटो।

कुलदीप यादव की हल्दी का फोटो।

गौतम गंभीर भी शामिल हो सकते हैं

क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’

वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

हल्दी के बाद साथ डांस करते दिखे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।

हल्दी के बाद साथ डांस करते दिखे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।

बचपन की दोस्त से शादी कर रहे कुलदीप

कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं।

कुलदीप यादव की मेहंदी की फोटो।

कुलदीप यादव की मेहंदी की फोटो।

यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।

कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।

कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था।

कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था।

#Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी

डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं।

कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैश-टैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम।

कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम।

शनिवार को शाम 5 बजे बारात निकलेगी

शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।

कल होने वाले कार्यक्रम।

कल होने वाले कार्यक्रम।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677