छत्तीसगढ़
शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…:बच्चों के सामने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने गाली-गलौज से रोका तो बोला–ईश्वर ने दिया है अधिकार
रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। स्कूल के स्टाफ ने हंगामा कर रहे टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य ने इसकी शिकायत लैलूंगा थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नशे में धुत टीचर का नाम महेश राम सिदार है, जो लैलूंगा ब्लॉक के लारीपाली गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता एलबी के पद पर पोस्टेड है। वायरल वीडियो में हंगामा कर रहे शिक्षक को प्राचार्य जब समझा रहे थे तो वे जोर-जोर से चिल्लाले लगा। शिक्षक ने कहा, बोलने का अधिकार नहीं है मेरेको। भगवान ने दिया है, ईश्वर ने दिया है।

शराब के नशे में शिक्षक ने स्कूल में छात्राओं के सामने किया गाली-गलौज

स्टाफ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

स्कूल में हंगामा करते शिक्षक को पुलिस ने थाने पहुंचाया
क्या है पूरा मामला
दरअसल, घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल में जब सुबह की क्लास चल रही थी, तभी वहां शिक्षक महेश राम सिदार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर में सिग्नेचर किया और फिर वहां से चला गया।
इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जब कक्षा नौवीं का 5वां पीरियड चल रहा था, तब महेश राम फिर से स्कूल आ गया और दूसरे टीचर की क्लास में घुसकर बच्चों को डांटने लगा।
जब इस बात की जानकारी प्राचार्य को मिली, तो वे तुरंत कक्षा में पहुंचे और उन्हें बाहर जाने को कहा। लेकिन नशे में धुत महेश राम गुस्सा हो गया और प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ से उलझने लगा। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने।

स्कूल में बच्चों के सामने चीखते-चिल्लाते हुए शिक्षक
डायल 112 को दी गई सूचना, पुलिस ले गई शिक्षक को थाने
जब स्कूल में हंगामा बढ़ गया, तो स्टाफ ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम स्कूल पहुंची और नशे में हंगामा कर रहे टीचर महेश राम को अपने साथ थाने ले गई।
कुछ देर बाद स्कूल के प्राचार्य ने इस घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को दी और लैलूंगा थाने में भी इसकी सूचना दी।
पहले भी कर चुके हैं हंगामा
थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब शिक्षक महेश राम ने शराब के नशे में हंगामा किया हो। इससे पहले भी वे शराब के नशे में हंगामा कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि नशे में होने पर वे छात्रों और स्कूल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करते हैं और माहौल खराब करते हैं।

शराब के नशे में धुत्त शिक्षक को कई बार समझाइश दिया गया
किसी की समझाने पर भी नहीं माने शिक्षक
स्कूल के प्राचार्य बलराम प्रसाद नायक ने बताया कि शिक्षक महेश राम को शराब के नशे में देखकर उनसे कहा गया कि वे कक्षा से बाहर रहें। लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करने लगे।
अन्य स्टाफ ने भी कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने। हालात को देखते हुए थाने में सूचना दी गई।
मामले की जांच जारी
लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि लारीपाली स्कूल में शिक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने की लिखित शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़
बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।
अफवाहों से बचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।
संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें
एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”
सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़
सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
