Connect with us

कोरबा

तुलसीदास जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 को चांपा में

Published

on

थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक होंगे मुख्य अतिथि


जांजगीर-चांपा । निराला साहित्य मंडल एवं निराला साहित्य महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 अगस्त 2024, रविवार को सायं 4 बजे डीबी तनिष्का, कोरबा रोड, सिवनी चौक, चांपा में महाकवि तुलसीदास जी की जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनय पाठक, पूर्व अध्यक्ष, राजभाषा आयोग, छत्तीसगढ़ एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार उपस्थित होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला साहित्य मंडल, चांपा के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद, चांपा के पूर्व अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल द्वारा की जाएगी । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप, विधायक पामगढ़ शेषराज हरवंश, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंहजी, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू , पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला, तुलसी साहित्य अकादमी छग, बिलासपुर के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र दुबे,धर्मभूषण, कवि, गीतकार, साहित्यकार डॉ. श्रीधर गौरहा एवं मुख्य संरक्षक निराला साहित्य मंडल चांपा पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी विशेष रूप से मंचस्थ होंगे ।
समारोह के दौरान, डॉ. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा वृंदावन से 24 जुलाई को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाले द्विवेदी दंपति , डॉ. श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी को भी सम्मानित किया जाएगा । आयोजित महाकवि तुलसीदास जयंती एवं सम्मान समारोह अवसर पर निराला साहित्य मंडल चांपा के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र बाजपेयी ने चांपा के निराला साहित्य महिला मंडल, अक्षर साहित्य परिषद, महादेवी वर्मा महिला साहित्य परिषद एवं अंचल एवं जिले के सभी साहित्यिक, सामाजिक संगठनों, साहित्य अनुरागियों एवं साहित्य साधकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने का सहृदयतापूर्वक अनुरोध किया गया है । साहित्य मंडल के मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में निराला साहित्य मंडल चांपा के पं घनश्याम शर्मा, पं रामगोपाल गौरहा, अखिलेश-कोमल पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, प्रहलाद वैष्णव , डॉ भारती शर्मा, श्रीमती संगीता अग्रवाल, एडवोकेट श्रीमती रीतू तिवारी, श्रीमती मीरा-मिहिर पत्की सहित डीबी वेन्चर्स / तनिष्का ग्रुप के नरेंद्र शर्मा,अजय शर्मा, मंसूर खान एवं समस्त सदस्यगण जुटे हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान सामग्री

Published

on

खाद-बीज की सहज उपलब्धता से बढ़ा किसानों का भरोसा, शीला टोप्पो ने जताई खुशी
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ जिले के किसानों को सहजता से मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण है।

कोरबा जिले के देलवाड़ीह की कृषक श्रीमती शीला टोप्पो भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा मिली है। लगभग तीन एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाली श्रीमती टोप्पो इन दिनों खरीफ फसल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी कृषि भूमि भालुसटका क्षेत्र में स्थित है और वे स्वयं खेती का पूरा कार्य संभालती हैं।
खेती की तैयारियों के तहत वे जामबहार सोनपुरी सहकारी समिति पहुंचीं, जहां से उन्होंने यूरिया, सुपर फॉस्फेट एवं बीज प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आसानी से सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई।
श्रीमती टोप्पो ने कहा कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो जाना किसानों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। इससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से हो पाती हैं और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में लोक कलाकार, साहित्यकार, विशिष्टजन होंगे सम्मिलित

Published

on

नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु  कार्य संपादन के लिए पूर्णन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली को नोडल अधिकारी एवं सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राज्य-राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे। जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले का दल 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देश

Published

on

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहल

कोरबा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।
यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्य पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों का लाभ प्राप्त होता है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677