कोरबा
जिला खनिज न्यास मद से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला खनिज न्यास मद से स्वास्थ्य विभाग में 03 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भवन, 28 उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 35 आवासीय भवन, 51 स्वास्थ्य केन्द्रों में सोलर प्लांट ,07 प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रों में मर्चुरी तथा 14 स्वास्थ्य केन्द्रों में अहाता निर्माण तथा अन्य विकासकार्यों को स्वीकृत किया गया है जो वर्तमान में निर्माणाधीन है।
जिले के पाली विकासखण्ड में लाफा, कटघोरा ब्लाक के चाकाबुड़ा तथा पोंड़ी विकासखण्ड के माचाडोली मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी विकासखण्डों में 28 उपस्वास्थ्य केन्द्र विकासखण्ड पाली में डूमरकछार, जेमरा, पोलमी ,पोंड़ी, इरफ, चोढ़,, कांजीपानी, पटपरा, नानबांका विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम पसान, सुतर्रा,कर्री, सेमरा नरईबोध, पचरा, अमलीकुंडा, विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम बांकी बस्ती, कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अरसेना, रजगामार, सोनपुरी, कुदुरमाल, विकासखण्ड करतला के ग्राम नोनदरहा, बेहरचुआ,पठियापाली, तुमान, बरपाली तथा कराईनारा में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत कर निमार्ण कार्य कराया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को असमाजिक तत्वों तथा जानवरों से सुरक्षित रखने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर, कोथारी, सिरमिना, जवाली, पिपरिया, तुमान, तरदा, भैंसमा, खरवानी, तानाखार तथा चाकाबुड़ में अहाता निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को आवास की समस्या से निजात दिलाने प्रा.स्वा.केन्द्र अजगरबहार, फरसवानी, केराकछार,कोरबी , लाफा, लालपुर, लेमरू, सपलवा, श्यांग, सिरमिना, माचाडोली, कोरबा, रामपुर, कोथारी, खरवानी, छुरी, उतरदा, बांकीमोंगरा, पसान, जटगा, रंजना, मोरगा, कोरबी, भैसमा, तिलकेजा, महोरा, पिपरिया, चाकाबुड़ा, चिकनीपाली, सरगबुंदिया, तुमान,कुदमुरा, कटोरी नगोई,चैतमा एवं कोरकोमा में आवासीय भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
दूरदराज के गॉवों में किसी की आकस्मिक मृत्यु होने या प्राकृतिक घटना से मृत्यु होने की स्थिती में पर शव विच्छेदन करने की आवश्यकता होती है। इस स्थिती से निपटने के लिए करतला, चिकनीपाली, खरवानी,, मोरगा,कोरबा, कोरबी, तुमान, कोथारी, में शवविच्छेदन गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रा.स्वा.केन्द्रों में प्रतिक्षालय शेड, इलक्ट्रीकल पैनल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जर्जर अवस्था में थे, इसके कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती थी ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का नवीन निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य के उप स्वास्थ्य केन्द्र में भवन नहीं होने से ग्राम के लोग बीमार होने तथा प्रसव हेतु पर दूर इलाज कराने जाते थे अब उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन बन जाने पर ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार एवं प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही किसी की आकस्मिक मृत्यु होने या प्राकृतिक घटना से मृत्यु होने की स्थिती में पोस्ट मार्टम की आवश्यकता होती है एैसा कई बार होता है कि मर्चुरी भवन नहीं होने पर खुले में पोस्ट मार्टम करना पड़ जाता था जिसे देखते हुए 07 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मर्चुरी का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होने बताया की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारियों के 24 घंटे उपस्थिती के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में अहाता निर्माण, मरीजों के परिजनों के लिए किचन शेड, प्रतिक्षालय शेट तथा ट्रामा सेंटर में विभिन्न विकास कार्य जिला खनिज न्यास मद से कराया जा रहा है।
कोरबा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 4 मौतें, 37 घायल:ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, ट्रक ने दोस्तों को कुचला, सिर फटने से गई जान
बस्तर/कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बस्तर में शादी से लौट रही ग्रामीणों से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मामला घोटिया थाना क्षेत्र का है।

वहीं, कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया, सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में ट्रक से टक्कर के बाद युवक का सिर फट गया था।

दोनों दोस्त राशन का सामान लेने गए थे, लौटते समय ट्रक ने कुचल दिया।

बस्तर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हुई है।
केस- 1 बस्तर में पिकअप पलटी
पहली घटना बस्तर के घोटिया थाना क्षेत्र की है। जहां सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार को नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत रेंगाबेड़ा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
सभी लोग मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान ढाबामारी के पास ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग इधर-उधर फेंका गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों में बच्चे भी शामिल
हादसे में सुलो मंडावी (45) और मिटको मंडावी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 37 ग्रामीण घायल हो गए, इनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पिकअप सवार अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घायलों को किया गया रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है।
पुलिस बोली- ओवरलोडिंग की जांच की जा रही
बताया जा रहा है कि पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस घटना को लेकर घोटिया थाना का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ओवरलोडिंग की बात सामने आई, जिसकी जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
केस- 2 कोरबा में ट्रक ने दोस्तों को कुचला
दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम घुंचापुर का रहने वाला कृष्णा दास (22) और साखो गांव रहने वाले बिहारी लाल यादव (23) दोस्ते थे। दोनों सोमवार शाम को कटघोरा गए हुए थे। कृष्णा राशन दुकान में काम करता है, वह अपने दुकान के लिए सामान लेने गया था।
मंगलवार सुबह सामान लेकर वापस लौट रहे थे, तो जेंजरा बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।
कटघोरा पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा
गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने पात्र बांटे
कोरबा/बालको नगर। मानव सेवा मिशन संस्था ने गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने का पात्र लोगों को बांटा। इसके साथ ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम कॉलोनी परिसर के मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास में बालिकाओं को शिक्षण सामग्री बांटी गई।

दैनिक उपयोग के लिए जरूरी सामान की खरीदी करने नगद देकर सहयोग किया गया। बालको संयंत्र में कार्यरत कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों की संस्था मानव सेवा मिशन है, जो सेवाभावी कार्यों से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने लोगों को पात्र का वितरण किया है।
कोरबा
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे लोग
कोरबा। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के प्राचीन ज्योतिर्लिंग को कोरबा लाया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधकों द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कोरबा समेत अन्य जिलों के लोग कर पाएंगे। बताया गया है कि यह ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला और अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह वेरावल के पास, अरब सागर के तट पर स्थित है।

जानकार बताते हैं कि यह 1000 साल पुराना ज्योतिर्लिंग है, जो सोमनाथ मंदिर में सबसे पहले स्थापित किया गया था। इसे 24 अप्रैल को शहर के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसकी तैयारी बैठक में पिछले दिनों हुई। उपस्थित साधकों ने दर्शन कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तय कर अधिक से अधिक लोगों को दर्शन लाभ कराने का प्रयास कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के पदाधिकारियों की बैठक रविशंकर शुक्लनगर में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
