Connect with us

कोरबा

एनजीओ के सहयोग से वेदांता एल्यूमिनियम ने 5 लाख लाभार्थियों के जीवन पर डाला सकारात्मक प्रभाव

Published

on

नई दिल्ली/ बालको नगर विश्व एनजीओ दिवस के मौके पर भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने बताया कि गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर की जा रही उनकी कोशिशों ने अकेले वित्तीय वर्ष 2023 में ही 5 लाख लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव को मुमकिन किया है। अगर कुल मिलाकर देखें तो बीते वित्तीय वर्ष में कंपनी के सामाजिक हस्तक्षेपों ने 6.30 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। कंपनी 20 से अधिक एनजीओ के साथ मिलकर सामुदायिक जरूरतों, सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों एवं संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के मुताबिक सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए सक्रियता से काम किया है। एनजीओ की मदद से कंपनी ग्रामीण समुदाय में गहरी पैठ बना पाती है, जिससे संगठन को समुदायों के सामाजिक तानेबाने एवं रीति-रिवाजों की जानकारी प्राप्त होती हैं। ये संगठन वैज्ञानिक आधार पर आवश्यकताओं की समीक्षा करते हैं ताकि समुदायों की जरूरतों का पता लगाया जाए और वे वेदांता एल्यूमिनियम के सामाजिक सहयोग से लाभ प्राप्त कर सकें। कल्याकारी पहलों के लिए कार्यक्रम संबंधी दृष्टिकोण विकसित किया जाता है तथा उनके असर को मापने के लिए नियमित रूप से मूल्यांकन भी होता है। इन निर्णायक निष्कर्षों के आधार पर एनजीओ जारी कार्यक्रमों में संशोधन या इजाफा करते हैं। वेदांता एल्यूमिनियम के साथ काम करने वाले प्रत्येक एनजीओ सहभागी का चयन कड़ी प्रक्रिया के बाद किया जाता है। एनजीओ को अपने साथ जोड़ लेने के बाद परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं असर पर करीबी से निगाह रखी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक सहयोगियों की नियमित ऑडिटिंग की जाती है। समुदायों को स्वावलम्बी बनाने के दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ पहलें की जाती हैं। प्रोजेक्ट माइलस्टोन इस प्रकार डिजाइन किए जाते हैं कि अंतत: समुदाय के लोग उसका पूरा दायित्व स्वयं ले लें। कंपनी निरंतर सहभागिताएं कर रही है जिनके तहत बड़े पैमाने पर विषय के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, उदाहरण के लिए पुनरुत्थान वॉलेंट्री ऑर्गेनाइज़ेशन ओडिशा में जरूरत स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए 2 लाख से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। इसी तरह, सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कंपनी ने प्रोजेक्ट नई किरण शुरु किया है, यह परिवर्तनकारी प्रोजेक्ट ग्रामीण लड़कियों के बीच बेहतर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने पर केन्द्रित है। इस वर्ष के विश्व एनजीओ दिवस की थीम-”एक सतत भविष्य का निर्माण: सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका” के माध्यम से कंपनी अपने प्रचालन क्षेत्रों में समुदायिक जीवन को सक्रियता से समृद्ध कर रही है तथा सम्मिलित सामाजिक-आर्थिक प्रगति एवं वृद्धि में अभिन्न योगदाताओं के तौर पर उन्हें पहचान दे रही है।

वेदांता एल्यूमिनियम के प्रचालनों में शामिल हैं

दुनिया के सबसे बड़े एल्यूमिनियम स्मेल्टरों में से एक जो झारसुगुडा में स्थित है, ओडिशा के लांजिगढ़ में विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी तथा कोरबा, छत्तीसगढ़ में स्थित भारत की आईकॉनिक एल्यूमिनियम उत्पादक बालको तथा वृद्धि करता हुआ खनन क्षेत्र। ये सभी प्रचालन मिलकर ग्रामीण भारत के कई इलाकों में बहुआयामी ग्रामीण निर्धनता को कम करके तथा उद्यम एवं रोजगार के अवसर पैदा कर के इन समुदाय को सामाजिक-आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे का काम कर रहे हैं। कंपनी के सामाजिक कल्याण हस्तक्षेप पांच विषयगत क्षेत्रों पर आधारित हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और जमीनी स्तर पर खेलों, कला व संस्कृति के साथ महिला व बाल विकास पर केन्द्रित हैं।

सामुदायिक निवेश में 45 प्रतिशत की वृद्धि

वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ जॉन स्लेवन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021 और 2023 के मध्य हमारे सामुदायिक निवेश में 45 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि हुई है जो दर्शाती है कि जिन समुदायों के बीच हमारा प्रचालन है उनके सम्पूर्ण विकास हेतु हम कितने प्रतिबद्ध हैं। एनजीओ के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित कर के हम अपनी साझी शक्तियों के बल पर अपने समुदाय के लोगों के हित में प्रभावशाली सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की रचना व उनका अमल कर रहे हैं। वेदांता एल्यूमिनियम में हमारा मानना है कि समाज के सभी तबकों को सशक्त बना कर ही समावेशी विकास किया जा सकता है। एनजीओ के संग हमारी भागीदारी – परिवर्तनकारी एवं सतत विकास के जरिए – इस मोर्चे पर उल्लेखनीय काम कर रही है।

कौशल विकास योजनाओं से युवाओं को बनाया जा रहा स्किल्ड

वेदांता एल्यूमिनियम ने वेदांता फाउंडेशन के साथ मिलकर कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए हैं, जिनके जरिए ग्रामीण युवाओं को इलेक्ट्रिकल्स व टेलरिंग जैसे व्यवसायों का प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जाती है। एक्शन फॉर फूड प्रोडक्शन (एएफपीआरओ) के सहयोग से कंपनी आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं खाद्य सुरक्षा को प्रोत्साहित कर रही है। झारसुगुडा में ‘जीविका समृद्धि’ और कोरबा में ‘मोर जल मोर माटी’ जैसी पहल की गई हैं। इसके अलावा कंपनी स्पोट्जऱ् विलेज फाउंडेशन के साथ मिलकर ग्रामीण युवाओं को तीरंदाज़ी व कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है और इन युवाओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार जीते हैं।

हजारों किसानों का हो रहा भाग्योदय

इन पहल के प्रभाव के बारे में एक्शन फॉर फूड प्रोडक्शन (एएफपीआरओ) के कार्यकारी निदेशक डॉ जैकब जॉन ने कहा कि वेदांता एल्यूमिनियम के सहभागिता द्वारा हजारों किसानों पर परिवर्तनकारी प्रभाव सुनिश्चित कर रहे हैं तथा युवा पीढ़ी हेतु कृषि को एक सस्टेनेबल आजीविका के तौर पर पुन: स्थापित कर रहे हैं। महाशक्ति फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक जुगल पटनायक ने कहा कि हमने उद्यमिता कार्यक्रमों के लिए वेदांता एल्यूमिनियम से साझेदारी की है जिनके तहत ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की मदद की जा रही है ताकि वे अपने परिवार के कल्याण हेतु समझ भरा निर्णय ले पाएं तथा अपने समुदाय के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

19 अप्रैल को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का स्थापना दिवस, प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी आएंगी

Published

on

कोरबा। 10 वर्ष पूर्व कोरबा शिक्षा जगत के लिए एक एतिहासिक दिन था, जब जिले के वनांचल क्षेत्र कोरबा-चाम्पा मार्ग खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में एक ऐसे विद्यालय का अभ्युदय हुआ, जो ग्रामीण एवं गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने का बीड़ा उठाया और सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी सीबीएसई माध्यम से शिक्षा देने लगा। आज यह विद्यालय कोरबा जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का सर्वोत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार है और वटवृक्ष की तरह अपनी छाया में हजारों ग्रामीण एवं निर्धन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को कोरबा के जानेमाने समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल एवं उनकी टीम ने इस विद्यालय को सींचा और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति का अद्भूत मिशाल पेश किया। सर्वशिक्षा विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा यहां हजारों बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने इस विद्यालय की पहचान को पुख्ता किया, जिसके कारण इस विद्यालय को 07 स्टार रैटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
19 अप्रैल 2026 को यह विद्यालय अपना 10वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री एवं राम तेरी गंगा मैली… फेम मंदाकिनी आएंगी और बच्चों के साथ 10वां स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करेंगी। अतिथि के रूप में कोरबा के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के 10वां स्थापना दिवस को 19 अप्रैल 2026 रविवार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को भी आमंत्रित किया जा रहा है और संभवत: उनका भी सानिध्य हमारे विद्यालय को प्राप्त होगा। स्थापना दिवस को भव्यता से मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा कई मनमोहक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे और कोरबावासी अभिनेत्री मंंदाकिनी से रूबरू होंगे।
कौशिल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि!

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है और संभवत: हमारे विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

Continue Reading

कोरबा

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सघन चेकिंग अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही

Published

on

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दिनांक 14.03.2026 को कोतवाली पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अश्वनी यादव पिता स्व. छौवरा यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

SECL Invites Applications for 1,600 Apprentices; Application Process Begins from 17 March

Published

on

Opportunities across engineering, management and technical disciplines

Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL), one of the largest coal-producing companies in India, has invited applications for the engagement of 1,600 apprentices for the year 2026–27. The apprenticeship training will be provided for a period of one year at SECL’s various underground and opencast mines as well as other establishments.

The initiative aims to provide industry-oriented practical training to young graduates and diploma holders from engineering, technical and general streams, enabling them to gain hands-on experience and enhance their future employment prospects.

As per the notification, 500 positions are available for Graduate Apprentices and 1,100 positions for Technician Apprentices. The opportunities are available in various disciplines including Mining, Civil, Electrical, Mechanical, Electronics & Telecommunication Engineering, as well as BBA, BCA, B.Com and B.Sc (Chemistry).

Notably, the highest number of positions—900—have been earmarked for Technician Apprentice (Mining Engineering), reflecting SECL’s focus on developing skilled manpower for the mining sector.

Discipline-wise Details of Apprentice Positions
Sl. No. Category of Apprentice Number of Positions
1 Graduate Apprentice (Mining Engineering) 200
2 Graduate Apprentice (Civil Engineering) 20
3 Graduate Apprentice (Electrical Engineering) 30
4 Graduate Apprentice (Mechanical Engineering) 30
5 Graduate Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 10
6 Graduate Apprentice (Administration – BBA) 25
7 Graduate Apprentice (Computer Application – BCA) 100
8 Graduate Apprentice (Commerce – B.Com) 50
9 Graduate Apprentice (Science – B.Sc Chemistry) 35
10 Technician Apprentice (Mining Engineering) 900
11 Technician Apprentice (Mining Survey) 40
12 Technician Apprentice (Civil Engineering) 40
13 Technician Apprentice (Electrical Engineering) 50
14 Technician Apprentice (Mechanical Engineering) 50
15 Technician Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 20
Total 1600

Interested and eligible candidates must first register on the NATS 2.0 portal (https://nats.education.gov.in/) and then apply online through the link available on the official SECL website (secl-cil.in). The online application process will remain open from 17 March 2026 to 31 March 2026.

For further details, candidates may refer to the detailed notification available on the SECL website under SECL Departments → Human Resource → HRD → Apprentice.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677