Connect with us

कोरबा

बालको की प्रतिबद्धता से 3.3 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वित्त वर्ष 2024 में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पताल के माध्यम से लगभग 3.3 लाख लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। कंपनी उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय की सेवा कर रहा है। निवारक स्वास्थ्य देखभाल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए समुदाय को उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया है। इस वर्ष की थीम मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार को सार्थक करते हुए कंपनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कंपनी ने 34 बुजुर्गों एवं विशेष रूप से सक्षम लोगों को सहायक उपकरण (वॉकिंग स्टिक, ट्राइपॉड, बैसाखी, वॉकर और व्हीलचेयर) वितरित करके समावेशी, सहायक और न्यायसंगत समुदाय बनाने की दिशा में एक सहायक उपकरण वितरण अभियान शुरू किया।
बालको ने भदरापारा एवं बेलाकछार में दो दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। कंपनी के द्वारा समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए मेगा शिविर में विभिन्न रोगों का उपचार एवं निशुल्क दवा दी गई। विशेषज्ञ सेवाओं में दंत चिकित्सक, त्वचा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और सामान्य चिकित्सक के साथ मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। समुदाय के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर से लगभग 479 नागरिक लाभान्वित हुए।

कंपनी के स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। परामर्श सेवाओं के माध्यम से वैन 47 से अधिक समुदाय को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। जरूरतमंदों को सामान्य बीमारियों के लिए नि:शुल्क दवा एवं परामर्श और चिकित्सा सुविधाओं के साथ मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। इस साल मोबाइल हेल्थ वैन से 15599 लोगों को लाभ मिला।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदाय के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्टों के माध्यम से निवारक और उपचारात्मक दोनों उपायों को शामिल कर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है। यह परियोजना कुपोषण और एनीमिया से निपटने पर विशेष ध्यान देने के साथ मातृ एवं शिशु देखभाल, एचआईवी, टीबी और नशा की लत से मुक्ति पर जागरूकता अभियान भी चलाती है। वित्तीय वर्ष 2024 में आरोग्य परियोजना से लगभग 49963 लोग लाभान्वित हुए हैं।

कंपनी की नई किरण परियोजना माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करती है। स्वच्छता उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही माहवारी स्वास्थ्य के स्थानीय चैंपियन विकसित किये हैं। अब तक इस परियोजना ने 57386 से अधिक समुदाय के सदस्यों को माहवारी के प्रति संवेदनशील बनाया है।
कंपनी अपने नंद घर के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के अत्याधुनिक केंद्र के रूप में कार्य करती हैं। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल और उचित पोषण प्रदान करता है।

बालको अस्पताल 120 बिस्तर और विशेषज्ञों की एक कुशल चिकित्सा टीम प्रदान करता है। इसमें समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मॉड्यूलर ओटी, अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एक्स-रे कक्ष और आपातकालीन और महत्वपूर्ण चिकित्सका देखभाल इकाई सहित अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। आईएसओ 9001-2015 प्रमाणित सुविधा के रूप में अस्पताल बेहतर चिकित्सक गुणवत्ता प्रबंधन मुहैया करता है। वित्तीय वर्ष 2024 में अस्पताल ने 183985 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं।

बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) 170 बिस्तर से युक्त अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल नया रायपुर में स्थित है। यह वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (वीएमआरएफ) की प्रमुख पहल है, जो वेदांता रिसोर्सेज और भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) का एक गैर-लाभकारी संगठन है। बीएमसी भारत के कैंसर क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पहचान के रूप में उभरा है। अस्पताल में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, विकिरण, हेमेटोलॉजिकल, बीएमटी और उपशामक देखभाल सेवाएं प्रदान कर रही है। वित्तीय वर्ष 2024 में बालको मेडिकल सेंटर ने 11375 लोगों का इलाज किया।

कंपनी द्वारा संचालित बालको अस्पताल से लगभग 1.8 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 4 जिलों कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर सहित 123 गांवों में सालाना 1.5 लाख से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज

Published

on

कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।

25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।

कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं

प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-

  1. BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
  2. BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
  3. BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
  4. SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।

मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

पीड़ितों की मांग

हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।

Continue Reading

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)

Published

on

छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवाल
कोरबा। 13 मार्च को रेडक्रास सोसायटी कोरबा ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा के कार्यालय को वाटर स्पेंसर(वाटर कूलर) भेंट किया, इससे अखबार वितरक संघ कार्यालय को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। कुछ दिन पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने इसकी मांग रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल से की थी। श्री अग्रवाल ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था के लिए संरक्षक मोहम्मद शफी से आग्रह किया और मोहम्मद शफी ने वाटर स्पेंसर की व्यवस्था की।

अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा ने 13 मार्च को शाम 8.00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक मोहम्मद शफी, राहुल मोदी-चेयरमेन, यूथ रेडक्रास सोसायटी, राजू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल ने किया। संघ ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।

संक्षिप्त उद्बोधन में रामसिंह अग्रवाल ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती है और एकता से सभी काम आसान हो जाते हैं। अखबार वितरण करने वाले बच्चों ने संघ बनाकर एकता का जो मिशाल पेश किया है, वह आने वाले दिनों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक साल में ही 1000 सदस्य बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 80 लाख रूपए से रेडक्रास भवन का निर्माण हो रहा है, 28 लाख की लागत से ब्लड कलेक्शन सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का शीघ्र ही लोकार्पण होगा। कार्य करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं रहता, आप भी लगे रहिए, एक दिन यह संघ अपनी पहचान खुद ब खुद बना लेगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार , दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी का आभार जताया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677