छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 88 आईएएस के तबादले, 19 कलेक्टर बदले गए
जनसंपर्क संभालने वाले मयंक श्रीवास्तव दूसरे आईपीएस
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश सरकार ने 88आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इनमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। वहीं मयंक श्रीवास्तव जनसंपर्क संभालने वाले दूसरे आईपीएसअफसर बनाए गए हैं। सुब्रत साहू को अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ किया गया। गौरव कुमार सिंह को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। नगरीय निकाय के अफसरों की भी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। रायपुर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी की जगह अब 2018 बैच केआईएएस अफसर अविनाश मिश्रा निगम कमिश्नर बनाए गए।
आईएएस अफसरों के प्रभार बदले गए आईएएस अफसर
नई पदस्थापना सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्वस्व विभाग मनोज कुमार पिंगुआ अपर मुख्य सचिव जेल एवं गृह विभाग निहारिका बारिक प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शहला निगार कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह सचिव, लोक निर्माण विभाग परदेसी सिद्धार्थ कोमल सचिव स्कूल शिक्षा विभाग गोविंद राम चुरेंद्र आयुक्त, सरगुजा संभाग प्रसन्ना आर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अन्बलगन पी सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग,धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त का प्रभार अलरमेल मंगई डी श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार आर संगीता सचिव वाणिज्य कर विभाग राजेश सुकुमार टोप्पो विशेष सचिव(स्वतंत्र प्रभार ), जल संसाधन विभाग एस प्रकाश सचिव परिवहन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग टोपेश्वर वर्मा सचिव राजस्व मंडल नीलम नामदेव एक्का सचिव खेल युवा कल्याण विभाग, राजस्व आपदा प्रबंधन अंकित आनंद सचिव योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग पी दयानंद सचिव, खनिज, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य एवं उद्योग, विमानन विभाग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष सीआर प्रसन्ना सचिव सहकारिता विभाग भुवनेश यादव सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एस भारती दासन सचिव कौशल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग शम्मी आबिदी सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग बसव राजू एस सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग हिमशिखर गुप्ता सचिव वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) मो कैसर अब्दुलहक सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यशवंत कुमार संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छग हथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित और खाद्य एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जनक प्रसाद पाठक प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड भीम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग राज्य ग्रामीण विकास अधिनियम राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा शिखा राजपूत तिवारी आयुक्त बिलासपुर संभाग सत्यनारायण राठौर आयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे संचालक कोष एवं लेखक किरण कौशल विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार वाणिज्य कर पंजीयन विभाग तंबोली अयाज फकीर भाई आयुक्त गृह निर्माण मंडल सुनील कुमार जैन संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म विशेष सचिव खनिज संसाधन, ऊर्जा, मिशन संचालक और जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार कुमार लाल चौहान कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नितिन मांझी कलेक्टर नारायणपुर केडी कुंजाम विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार अनुराग पांडेय कलेक्टर, बीजापुर जय प्रकाश मौर्य विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग सारांश मित्तर विशेष सचिव कृषि विभाग रमेश कुमार शर्मा विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, अतिरिक्त प्रभार संचालक भूअभिलेख मुद्रण एवं लेखन सामग्री, विशेष सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेश कुमार साहू महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का भोसकर विलास संदिपान कलेक्टर, सरगुजा संजीव कुमार झा संचालक, समग्र शिक्षा जीवन किशोर ध्रुव प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड रजत बंसल आयुक्त वाणिज्य कर (जीएसटी) अभिजीत सिंह कलेक्टर, कांकेर रणबीर शर्मा कलेक्टर, बेमेतरा पुष्पेंद्र कुमार मीणा सचिव लोकसेवा आयोग तारण प्रकाश सिन्हा संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग इफ्फत आरा संचालक आयुष दिव्या उमेश मिश्रा संचालक लोक शिक्षण नम्रता गांधी कलेक्टर, धमतरी गौरव कुमार सिंह कलेक्टर, रायपुर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर, बालोद जगदीश सोनकर प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राहुल वेंकट कलेक्टर, मनेंद्रगढ़,चिरमिरी, भरतपुर चंदन संजय त्रिपाठी संचालक कृषि विभाग रोक्तिमा यादव संचालक समाज कल्याण दीपक कुमार अग्रवाल गरियाबंद कलेक्टर तुलिका प्रजापति संचालक महिला एवं बाल विकास पद्मिनी भोई साहू प्रबंध संचालक छग मेडिकल सर्विसेज रायपुर रोहित व्यास कलेक्टर सूरजपुर मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर, दंतेवाड़ा कुणाल दुदावत कलेक्टर कोंडागांव चंद्रकांत वर्मा कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई देवेश कुमार ध्रुव आयुक्त, भिलाई नगर निगम अविनाश मिश्रा आयुक्त रायपुर नगर निगम विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर प्रतीक जैन अपर आयुक्त वाणिज्य कर (जीएसटी) मयंक श्रीवास्तव आयुक्त सहसंचालक जनसंपर्क 00 19 जिलों के कलेक्टर्स का ट्रांसफर आईएएस अफसर नई पदस्थापना नरेंद दुग्गा सचिव, आदिम जाति विकास विभाग प्रियंका शुक्ला संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं सौरभ कुमार संचालक, नगर और ग्राम निवेश डोमन सिंह विशेष सचिव मंत्रालय पदुम सिंह एल्मा विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सोनी पंजीयक सहकारी समिति पुष्पेंद्र कुमार मीणा सचिव लोक सेवा आयोग संजय अग्रवाल कलेक्टर, राजनांदगांव अजीत वसंत कलेक्टर कोरबा विनीत नंदनवार संयुक्त सचिव मंत्रालय राजेंद्र कुमार कटारा संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद कुंदन कुमार संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर दुर्ग कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम ऋतुराज रघुवंशी संचालक स्वास्थ्य सेवाएं फरिहा आलम उपसचिव, स्कूल शिक्षा विभाग गोपाल वर्मा उपसचिव, मंत्रालय आकाश छिकारा कलेक्टर जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़
रायपुर : विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
’कम समय में घने जंगल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा’
- धनंजय राठौर , संयुक्त संचालक
- अशोक कुमार चंद्रवंशी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी

वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी तकनीक एक बेहद प्रभावी और लोकप्रिय विधि बन गई है। जापानी वनस्पतिशास्त्री डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित यह तकनीक केवल 2-3 वर्षों में बंजर भूमि को घने, आत्मनिर्भर सूक्ष्म वनों में बदल देती है। पारंपरिक वृक्षारोपण की तुलना में यह विधि 10 गुना तेजी से बढ़ती है और 30 गुना अधिक घने जंगल बनाती है, जो शहरी क्षेत्रों के लिए आदर्श है।
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावकी वन तकनीक तेजी से अपनाई जा रही है। राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा इस तकनीक के जरिए शहरी क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों और खनन प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर हरियाली विकसित की जा रही है। मियावकी पद्धति में स्थानीय प्रजातियों के पौधों को अधिक घनत्व में लगाया जाता है, जिससे मात्र 3 से 5 वर्षों में घना जंगल तैयार हो जाता है।

’राज्य में तेजी से बढ़ रहा सघन वनीकरण’
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022 से मियावकी पद्धति के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। वर्ष 2022 में कोटा मण्डल में एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से 1 हेक्टेयर क्षेत्र में 23 हजार पौधे तथा 0.3 हेक्टेयर में 7 हजार पौधे लगाए गए। वर्ष 2023 में कोटा के भिल्मी क्षेत्र में 6.4 हेक्टेयर भूमि पर 64 हजार पौधों का रोपण किया गया। वहीं गेवरा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर भूमि पर 20 हजार पौधे लगाए गए। वर्ष 2024 में कोटा के उच्चभट्टी क्षेत्र में 3.2 हेक्टेयर में 32 हजार पौधे लगाए गए। इसके अलावा रायगढ़ मण्डल के तिलईपाली और छाल क्षेत्रों में कुल 3.75 हेक्टेयर भूमि पर 37 हजार 500 पौधों का सफल रोपण किया गया।
’वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जारी’
वर्तमान में राज्य के कई क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्य तेजी से जारी है। बारनवापारा मण्डल में ‘हरियर छत्तीसगढ़’ योजना के तहत 6 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। कोरबा और रायगढ़ क्षेत्रों में साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सहयोग से 4 हेक्टेयर क्षेत्र में 40 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। वहीं विशेष परियोजनाओं के अंतर्गत महानदीकोलफील्ड लिमिटेड द्वारा 1.9 हेक्टेयर भूमि पर 64 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अरपा नदी के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है।
’पर्यावरण संरक्षण में मिल रहे बहुआयामी लाभ’
विशेषज्ञों के अनुसार मियावकी वन सामान्य जंगलों की तुलना में अधिक कार्बन अवशोषित करते हैं। इससे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। यह तकनीक वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने, भू-जल स्तर सुधारने और मिट्टी संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन वनों की शुरुआती वर्षों में देखभाल की जाती है, जिसके बाद ये जंगल स्वतः विकसित होने लगते हैं। इससे रखरखाव की लागत कम होती है और लंबे समय तक पर्यावरणीय लाभ मिलता है।
’बंजर डंप क्षेत्र से हरित जंगल बनने की ओर गेवरा की प्रेरक पहल’
छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए कोरबा जिले के गेवरा क्षेत्र के 12.45 हेक्टेयर डंप क्षेत्र में 33 हजार 935 मिश्रित प्रजातियों के पौधों का सफल रोपण किया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
’जहां हरियाली संभव नहीं थी, वहां तैयार हो रहा जंगल’
कोयला खनन के बाद डंप क्षेत्रों में उपजाऊ मिट्टी नीचे दब जाती है और ऊपर पत्थर, कोयला अवशेष तथा अनुपजाऊ मिट्टी रह जाती है। ऐसे क्षेत्रों में पौधों का उगना बेहद कठिन माना जाता है। लेकिन वैज्ञानिक पद्धति और सतत प्रयासों से इस बंजर भूमि को अब हरियाली में बदला जा रहा है।
’वैज्ञानिक तरीके से किया गया पौधारोपण’
डंप क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, नीमखली और डीएपी का उपयोग किया गया। जीपीएस सर्वे और सीमांकन के बाद व्यवस्थित गड्ढे तैयार किए गए तथा 3 से 4 फीट ऊंचाई वाले स्वस्थ पौधों का रोपण किया गया। इस क्षेत्र में नीम, शीशम, सिरस, कचनार, करंज, आंवला, बांस, महोगनी, महुआ और बेल जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इससे आने वाले समय में यह क्षेत्र पक्षियों और अन्य वन्य जीवों के लिए भी उपयुक्त आवास बन सकेगा।
निरंतर देखभाल से मिल रही सफलता
शुरुआती 2-3 वर्षों की देखभाल के बाद, यह वन पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाता है और इसे किसी उर्वरक या पानी की आवश्यकता नहीं होती है। रोपण के बाद पौधों की नियमित सिंचाई, खाद, निंदाई-गुड़ाई, घास कटाई और सुरक्षा का कार्य लगातार किया जा रहा है। मृत पौधों का समय पर प्रतिस्थापन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ष 2025 से 2029 तक पांच वर्षों तक रखरखाव के बाद इस विकसित हरित क्षेत्र को साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड गेवरा को सौंपा जाएगा।
’हरित भविष्य की ओर मजबूत पहल’
कम जगह में घने जंगल बनाकर शहरों में प्रदूषण (धूल और ध्वनि) को कम करने में सहायक होते हैं। ये वन पारंपरिक वनों की तुलना में 30 गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करते हैं। गेवरा की यह पहल दर्शाती है कि सही योजना, वैज्ञानिक तकनीक और निरंतर प्रयासों से बंजर और पत्थरीली भूमि को भी घने जंगल में बदला जा सकता है। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र सघन हरित वन और जैव विविधता से भरपूर मानव निर्मित जंगल के रूप में विकसित होगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
