कोरबा
पुलिस की कस्टडी में कुख्यात बदमाश की मौत: दर्री थाने ने सिविल लाइन स्टेशन को किया था हैंडओवर; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कोरबा । जिले में कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की पुलिस कस्टडी के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के सुबह साढ़े 5 बजे पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जांच करने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज की बॉडी पर चोट पाई गई है। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवारी निवासी सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाने के अलावा कई थाना चौकियों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चौपाटी में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था।
दर्री पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस को सौंपा, 15 मिनट में मौत
सूरज के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसलिए शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे दर्री पुलिस ने सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया था। सुबह 5:45 बजे में सूरज को सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हाफ मर्डर केस में सूरज की तलाश थी
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज की पुलिस तलाश कर रही थी। सूरज हत्या की कोशिश, बलवा और आर्म्स एक्ट के 14 अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी और जिला बदर के लिए प्रस्तावित था।
लूटपाट की वारदात को दिया था अंजाम
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सूरज ने 18 जुलाई की रात पाली थाना क्षेत्र में स्कूटी की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में भी उसकी तलाश हो रही थी। 19-20 जुलाई की दरम्यानी रात 1:40 बजे सूरज को दर्री पुलिस ने हिरासत में लिया था।
कोरबा एसपी बोले- मौत की वजह के लिए PM रिपोर्ट का इंतजार
शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। एसपी ने बताया कि सूरज को जो पुलिसकर्मी दर्री थाने से सिविल लाइन थाना लेकर आए थे उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जांच भी की जा रही है।

कोरबा
पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर
जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित किया गया पीएम स्वनिधि महोत्सव व लोक कल्याण मेला

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सड़क व फुटपाथ पर एवं गली-मोहल्ले में फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं, लघु व्यवसायियों को उनके व्यवसाय हेतु सुगम रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भी सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को उनके व्यवसाय हेतु सुविधायुक्त एवं स्थाई स्थल उपलब्ध कराने के लिये वेंडिंग जोन बनाये गये हैं, साथ ही आगे भी इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

उक्त बातें महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज पीएम स्वनिधि महोत्सव व लोक कल्याण मेला के आयोजन के दौरान कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन इस पूरे जून माह में किया जा रहा है तथा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जोन कार्यालयो में शिविर आयोजित हो रहे हैं। इस कड़ी में आज निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में पीएम स्वनिधि महोत्सव व लोक कल्याण मेला का वृहद आयोजन किया गया।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयोजन को संबोधित करते हुये आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्जनों महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई हैं, उन्ही में से एक महत्वपूर्ण योजना है, पीएम स्वनिधि योजना, जो शहरी पथ विक्रेताओं के लिये वरदान बन चुकी है। इस योजना के तहत इन लघु व्यवसायियों को बड़ी आसानी से कम से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यवसायियों को संबोधित करते हुये आगे कहा कि कोरबा में ही अनेक ऐसे उदाहरण है कि पूर्व में छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले व्यक्ति आज अपनी मेहनत से बडे़ व प्रतिष्ठित व्यवसायी हो चुके हैं, अतः आप लोग भी प्रधानमंत्री जी की इस योजना का लाभ लें तथा अपने व्यवसाय को बहुत आगे तक ले जाएं, मैं यह कामना करती हूॅं। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गरीबों के हित में लगातार कार्य कर रही है, उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा द्वारा पथ विक्रेताओं के हितों की रक्षा करते हुये वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, तथा आगे भी इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।
योजना का लाभ पहुंचाने बैंकर्स करें पूर्ण सहयोग

इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं बैंकों से आग्रह करता हूूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिये बैंकर्स पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि छोटे व्यवसायी हों या बडे़ व्यवसायी वे देश व प्रदेश के विकास की रीढ़ की हड्डी होते हैं, व्यवसाय बढ़ने से रोजगार बढ़ता है, आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है तथा स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होता है।
पीएम स्वनिधि में कोरबा प्रदेश में नम्बर-वन

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि यह हम सबके लिये प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति में नगर निगम कोरबा प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, वर्ष 2030 तक हमें जो लक्ष्य दिया गया था, उस लक्ष्य का 85 प्रतिशत हम प्राप्त कर चुके हैं, हमें विश्वास है कि हम प्रदत्त लक्ष्य से बहुत आगे तक जाएगें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं व लघु व्यवसायियों को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं व असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ने तथा पथ विक्रेताओं के लिये सूक्ष्म ऋण पहुंच, सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने आदि से जुडे़ विभिन्न कार्य लगातार सम्पन्न कराये जा रहे हैं।
लघु व्यवसायियों के आर्थिक ढांचे को मजबूत करती है यह योजना
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहरी पथ विक्रेताओं, लघु व्यवसायियों के आर्थिक ढांचे को पीएम स्वनिधि योजना मजबूती प्रदान करती है, इन लघु व्यवसायियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें व्यवसाय संचालन में सक्षम बनाना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के सभी वर्ग के लोगों के हितों की चिंता करते हैं, तथा प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा हेतु उनके द्वारा योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्हेाने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऋण राशि का सदुपयोग कर बढ़ायें अपना व्यवसाय
इस अवसर पर निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी ने उपस्थित पथ विक्रेताओं, लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण राशि का सदुपयोग करते हुये वे अपने व्यवसाय को आगे तक ले जाएं, मैं यह कामना करता हूॅं। उन्होने कहा कि पूर्व में बैंक से ऋण लेना अत्यंत कठिन कार्य था, किन्तु अब सरलता से ऋण प्राप्त हो जाता है, अतः इस सुविधा का वे भरपूर लाभ उठायें। उन्होने आगे कहा कि निगम का कोसाबाड़ी वेंडिंग जोन मेेरे ही वार्ड में आता है, वहॉं पर पथ विक्रेताओं को शिफ्ट किया गया है तथा किस को भी व्यवसाय से बेघर नहीं किया गया है।
दी गई योजनाओं की जानकारी
आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव व लोक कल्याण मेला के दौरान काफी संख्या में आये शहरी पथ विक्रेताओं व अन्य नागरिकों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना आयुष्मान भारत योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान योजना, बचत खाता खुलवाना, बी.ओ.सी.डब्ल्यू. के तहत पंजीकरण, पीएम मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री श्रमिक पंजीयन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को किया गया सम्मानित
आयोजन के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित उपस्थित अतिथियों ने पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही उमा द्विवेदी, सावित्री यादव, अनीता कुर्रे, पवन कुमार, चन्द्रशेखर सारथी, प्रकाश तिवारी, रेहाना खान, कुसुम शुक्ला, सदाम हुसैन, सुब्रत साह, सावित्री जायसवाल, अमित कुमार, अनु तिवारी, शांति खडिया, पूर्णिमा सिदार, ज्योति सिंह, दीपक तिवारी, कविता बेला, प्रेमलता राठौर, जलेश्वर प्रसाद श्रीवास आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री घनश्याम श्रीवास के द्वारा किया गया, जबकि निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया।
आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एमआईसी सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, फिरतराम साहू, ममता यादव, धनकुमारी गर्ग, अजय गोंड़, सरोज शांडिल्य, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, गोपाल कुर्रे, रामकुमार साहू, सीमा कंवर, मंगलराम बंदे, रूबीदेवी सागर, चेतन सिंह मैत्री, राधा महंत, प्रीति दिनेश शर्मा, बद्रीकिरण, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, कल्याणी यादव, रामाधार पटेल, सुनीता चौहान, रजत खुंटे, सुलोचना यादव, चंदा देवी, चन्द्रकली जायसवाल, प्रेमकुमार साहू आदि के साथ निगम के अधिकारी कर्मचारीगण, विभिन्न बैंकों के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या में शहरी पथ विक्रेता, लघु व्यवसायी उपस्थित थे।
कोरबा
राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ, एसडीएम बने नोडल अधिकारी
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक राजस्व अनुविभाग (सब-डिवीजन) स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्य रूप से पात्र नागरिकों के नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण किया जाएगा।
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों व मुनादी के माध्यम से सूचना देने के साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इन तीन-दिवसीय शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर नए पंजीयन के साथ ही त्वरित सुविधा लाभ देने की शासकीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
कोरबा
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न
एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने निर्देशित किय। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अपने-अपने विभागीय कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित एनएचएआई , रेल्वे सभी सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
