कोरबा
भाजपा का घोषणापत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया- बृजेन्द्र शुक्ला
पाली में बीजेपी की प्रेसवार्ता..
कोरबा/पाली। मिशन 2023 की जीत के लिए प्रदेश भाजपा ने जो घोषणापत्र जारी किया है, वह सरकार बनते ही सर्वहारा वर्ग को लाभ देने वाला साबित होगा। घोषणापत्र में किसानों, युवाओं एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और कहा कि भाजपा का यह घोषणापत्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़वासियों की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ की स्थापना की और भाजपा भी इसे संवारी है और इसे आगे बढ़ायेगी। उक्ताशय के उद्गार पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के हैं। वे घोषणापत्र जारी होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे और कहा कि प्रदेश में पांच साल सिर्फ लूट खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र मोदी गारंटी है। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शुक्ला ने बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किए जन घोषणा पत्र में गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और बच्चों के चहुंमुखी विकास और प्रदेश को समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने के लिए घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र बनाने के लिए प्रदेश के 90 विधानसभा स्तर तक के आम जनता के समीप पहुंचकर, उनके मन की बात को एकत्रित कर घोषणा पत्र बनाया गया है और तीन महीने में यह घोषणापत्र तैयार हुआ और अमित शाह ने इसे जारी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, किसानों के 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान को 31 सौ रुपए की दर से खरीदे जाएंगे और दो साल का बकाया बोनस एक मुश्त 25 दिसंबर सुशासन दिवस के दिन किसानों के खातों में सीधे अंतरित कर दिए जाएंगे, ताकि उनको आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न बनाए जा सके। घोषणा पत्र में कहा गया है कि हर परिवार को 10 लाख तक मुफ़्त उपचार का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, 500 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुफ्त लोन युवाओं को दिया जाएगा। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। श्री शुक्ला ने बताया कि घोषणा पत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी। भूमिहीन मज़दूरों को 10000 की सहयोग राशि जी जाएगी। सीजीपीएससी में पारदर्शिता लाएंगे। ये परीक्षा भी यूपीएससी की तर्ज पर होगी। पीएससी घोटाले की जांच कराई जाएगी। स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए 500 रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रेसवार्ता में विजेंद्र शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, 22 जनवरी को पीएम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का रिकॉर्ड है कि घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, एक संकल्प होता है। हमने छत्तीसगढ़ को बनाया था, क्योंकि वो हमारा संकल्प था। 15 साल तक रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की सरकार चलाई। अभी 5 साल कांग्रेस की सरकार रही। अब जनता सरकार बदलने वाली है। हमने बीमारू राज्य की श्रेणी से छत्तीसगढ़ को निकाला। लेकिन कांग्रेस की सरकार फिसड्डी साबित हुई है। प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की लहर है और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। पाली तानाखार प्रत्याशी राम दयाल उइके इस बार पाली तानाखार विधानसभा चुनाव जीत रहे है। रामदयाल इससे पहले भी इस विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं, भले ही पार्टी अलग थी, लेकिन रामदायल उइके क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं और निश्चित रूप से इस बार इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है और अब जनता बदलाव के मूड पर है। इस बार कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में आ रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पाली तानाखार विधानसभा में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से बृजेन्द्र शुक्ला पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी , बिंदेश्वर साहनी प्रदेश कार्यकारी सदस्य बिहार, संजय भावनानी विधानसभा संयोजक, अजय जायसवाल सह संयोजक, मण्डल अध्यक्ष पाली रोशन सिंह ठाकुर, मण्डल चुनाव सह संचालक प्रयाग नारायण शांडिल्य, पाली तानाखार विधानसभा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मीडिया सह प्रभारी विककी अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी राजा डिक्सेना के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
