खेल
मलखंब खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढ़ के नाम की ट्रॉफी
रायपुर में कहा- हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग था, इंडियाज के बाद अमेरिका गॉट टैलेंट में जाएगी टीम रायपुर(एजेंसी)। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 का खिताब जीतकर मुंबई से रायपुर पहुंचे अबूझमाड़ के मलखंब खिलाडिय़ों का लोगों ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर खिलाडिय़ों के साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए होड़ मची रही। सभी खिलाड़ी तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव भी पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए काफी चैलेंजिंग था। अब अबूझमाड़ की टीम अमेरिका गॉट टैलेंट में जाएगी। दरअसल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के रहने वाले बच्चों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। खिलाडिय़ों ने इंडियाज गॉट टैलेंट की ट्रॉफी को प्रदेश की जनता के नाम डेडिकेट किया है। मलखंब के खिलाडिय़ों ने प्यार और स्पोर्ट के लिए लोगों का धन्यवाद किया।
हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग था- खिलाड़ी
खिलाडिय़ों ने बताया कि मुंबई में बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा है, क्योंकि नारायणपुर जिले के एक छोटे से शहर से हम इतने बड़े मंच पर गए, तो हमारे लिए वह बहुत चैलेंजिंग था। इतने बड़े मंच में छत्तीसगढ़ को रिप्रजेंट किया। टीम के छोटे बच्चे पहली बार बड़े मंच पर गए थे।
छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद
उन्होंने कहा कि हमारा सफर बहुत अच्छा रहा है। काफी कुछ सीखने को मिला। लोगों का सपोर्ट मिला। पूरे छत्तीसगढ़वासियों से प्यार मिला। उसकी वजह से आज हम यह खिताब जीत पाए हैं। तहेदिल से हम छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद करते हैं।
मलखंब के जरिए छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई जाए
टीम के कोच मनोज ने बताया कि जब से हमने मलखंब की शुरुआत की है। हमारी कोशिश है कि मलखंब के जरिए छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाई जाए। हमारी टीम के 14 लोग मुंबई गए थे। केवल हम नहीं, बल्कि हमारे साथ पूरा छत्तीसगढ़ गया था। छत्तीसगढ़ की आन बान शान और प्रदेश के 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को हम वहां लेकर गए थे। पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों का हमें सपोर्ट मिलाम जिसकी वजह से यह ट्रॉफी में मिल पाई।
टीमवर्क के जरिए जीता शो
टीम के कोच ने कहा कि बच्चों ने काफी मेहनत की। जब हम अकेले मेहनत करते हैं, तो कई चीज अधूरी रह जाती है। लेकिन जब सभी लोग मिलकर मेहनत करते हैं तो सफलता मिलती है। आज सफलता टीम वर्क के जरिए हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता के प्यार ने हमें यह शो जीतने में मदद की है।
सेलिब्रिटी से बच्चों ने की मुलाकात
अबूझमाड़ मलखंब टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सुरेश ने कहा कि विनर बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वहां पर हमारी सभी सेलिब्रिटी से मुलाकात हुई। खास तौर पर शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर मैडम ने हमें बहुत प्यार दिया। शो में आने वाले सभी सेलिब्रिटी से हमने मुलाकात की। अजमत ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है। हमें यह पता नहीं था कि हम मुंबई जाकर इंडियाज गॉट टैलेंट का शो जीत पाएंगे। हमारा सपना था कि हम इस सीजन के विनर बने। हम जीत गए हैं, लेकिन हमारे पास कहने के लिए शब्द ही नहीं है।
प्रदेश की जनता को समर्पित की ट्रॉफी
इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर अबूझमाड़ मलखंब टीम ने अपनी ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए समर्पित किया है। शहर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे मलखम खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा के नारे लगाए। अब अमेरिका गॉट टैलेंट में जाएगी अबूझमाड़ की टीम
टीम के कोच मनोज ने बताया कि यह किताब जीतने के बाद अब हमारा कारवां थमने वाला नहीं है। हम अब आगे अमेरिकाज गॉट टैलेंट शो में जाएंगे। अबूझमाड़ का नाम अब अमेरिका के मंच में गूंजेगा। हमें वहां जाने के लिए लेटर आ गया है। मार्च तक सभी चीज क्लियर हो जाएगी। हम पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे।
खेल
रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का भारतीय हॉकी टीम में चयन, जापान में दिखाएंगे दमखम’
’अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का जापान में आयोजित होने वाले अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
अवि मानिकपुरी के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अवि मानिकपुरी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर प्रदेश के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अवि का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला प्रेरक उदाहरण भी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अवि मानिकपुरी जापान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे तथा आने वाली पीढ़ी के खिलाडि़यों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
खेल
रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के लाल अनीमेश कुजुर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड’
’नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं’
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा एथलीट अनीमेश कुजुर ने रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। अनीमेश कुजुर की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि अनीमेश कुजुर की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि प्रतिभा एवं निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को अनीमेश पर गर्व है तथा विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।
कोरबा
हिरबाश छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम में कोच
कोरबा। जिले के हिरबाश साहू को छत्तीसगढ़ पुरुष बास्केटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। वे आगामी 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में टीम का नेतृत्व और मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता पुडुचेरी में 22 मई से 29 मई तक होगी। इस नेशनल स्पर्धा में हिस्सा लेने कोच हिरबाश अपनी टीम के साथ पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।

लंबे समय से हिरबाश बास्केटबॉल खेल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से जुड़े हुए हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस नियुक्ति से कोरबा समेत पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
