Connect with us

कोरबा

जन मुद्दों पर आंदोलन संगठित करने के आह्वान के साथ कोरबा माकपा का 9वां जिला सम्मेलन संपन्न : प्रशांत सचिव निर्वाचित

Published

on

बांकीमोंगरा /कोरबा। वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए आम जनता के मुद्दों पर आंदोलन संगठित करते हुए संगठन विस्तार के आह्वान के साथ माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 9वां कोरबा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। 13 सदस्यीय जिला समिति के प्रशांत झा पुन: सचिव चुने गए। इसके साथ ही राज्य सम्मेलन के लिए 17 प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।

सम्मेलन में राज्य सचिव एम.के.नंदी राज्य सचिवमंडल सदस्य धर्मराज महापात्रा और वकील भारती प्रेक्षक के रूप में उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता वी एम मनोहर, एस एन बनर्जी, जवाहर सिंह कंवर,राजकुमारी कंवर और देवकुमारी कंवर के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने की। झंडारोहण, शहीद वेदी पर पुष्पांजलि और शोक प्रस्ताव के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई
पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड वकील भारती ने सम्मेलन का उदघाटन किया, जिन्होंने देश और छत्तीसगढ़ की राजनीति के मुद्दों पर पार्टी के रूख को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त और विभाजनकारी सांप्रदायिक नीतियां हैं, जो देश की हर समस्या की जड़ है। इसके खिलाफ माकपा ने जन आंदोलन संगठित किया है और इंडिया समूह को एक सशक्त विपक्ष के रूप में संगठित करने में सफलता पाई है।
जिला सचिव प्रशांत झा ने राजनैतिक-सांगठनिक रिपोर्ट पेश की, जिसमें पिछले तीन साल की पार्टी और जन संगठनों की गतिविधियों का लेखा-जोखा था जिसे बहस के बाद सम्मेलन ने पारित कर दिया। सम्मेलन में भू विस्थापितों और खेती किसानी के मुद्दों पर,बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों को संगठित करने, झुग्गी झोपडिय़ों की समस्याओं पर गरीबों का आंदोलन खड़ा करने,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार और मजदूरी के सवाल पर संगठित करने का फैसला लिया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड धर्मराज महापात्रा ने पार्टी और जनसंगठनों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन आंदोलन और संगठन निर्माण का काम एक साथ चलने वाली सतत प्रक्रिया है, इसलिए जिन मुद्दों को चिन्हित किया गया है, उन पर गंभीरता से आंदोलन,अभियान चलाना होगा।
सम्मेलन का समापन माकपा राज्य सचिव एम के नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के सामने उपस्थित राजनैतिक चुनौतियों का मुकाबला संगठन और जन आंदोलन को मजबूत करके ही किया जा सकता है।अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस नियंत्रित भाजपा आज देश के संविधान और लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है। संसद सहित देश की तमाम संस्थाओं को पंगु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विनाशकारी राजनीति का मुकाबला वामपंथी-जनवादी-धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत और एकजुट करके ही किया जा सकता है।
सम्मेलन के अंत में आगामी तीन साल के लिए जिला समिति में वी एम मनोहर, एस एन बनर्जी, प्रशांत झा,डी एल टण्डन, अभिजीत गुप्ता, हुसैन अली,देव कुंवर,जवाहर लाल कंवर,सुखेंदु घोष,अमित गुप्ता,राजकुमारी कंवर,मनोज विश्वकर्मा, साजी.टी.जान चुने गए हैं। सर्वसम्मति से प्रशांत झा जिला सचिव निर्वाचित किये गए हैं। 15-16 दिसम्बर को विश्रामपुर में होने जा रहे पार्टी के 8वें राज्य सम्मेलन के लिए 17 प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677