कोरबा
प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर

आगामी दिनों में शहर में प्रीपेड बूथ निर्मित करने अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर मानक दर निर्धारित करने हेतु किया निर्देशित
धान खरीदी में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
नगर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम संस्थान का दिसम्बर माह से संचालन प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको को नुकसान ना हो। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 14 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी हेतु सभी सहकारी समितियों में आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समिति में धान बेचने आए किसानो को अनावश्यक किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। सभी केंद्रों में बारदाने का पर्याप्त भंडारण हो सभी नोडल अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने हेतु सूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं बिचौलियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए लघु वनोपज समिति की गठन हेतु आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सर्वे कराकर समिति का गठन कराने के लिए कहा। उन्होंने शहर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह से दोनों संस्थाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने जिले के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगाए गए उपकरणों की सुरक्षा पर भी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रीपा में लगे मशीनों की देख रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व स्व सहायता समूह की है। इस हेतु पंचायत स्तर पर ही मशीनों की रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अधिकारी इसका ध्यान रखें।
कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश क्रेडा को दिए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल कटघोरा को क्षेत्र के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों सचिवों संबंधित से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया नहर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन निर्माण कार्य मे भी शीघ्रता लाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व सीएमएचओ को दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणो का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
कोरबा
राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ, एसडीएम बने नोडल अधिकारी
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक राजस्व अनुविभाग (सब-डिवीजन) स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्य रूप से पात्र नागरिकों के नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण किया जाएगा।
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों व मुनादी के माध्यम से सूचना देने के साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इन तीन-दिवसीय शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर नए पंजीयन के साथ ही त्वरित सुविधा लाभ देने की शासकीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
कोरबा
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न
एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने निर्देशित किय। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अपने-अपने विभागीय कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित एनएचएआई , रेल्वे सभी सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कोरबा
कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न
कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित- कलेक्टर
कोरबा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिले में कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों से केंद्रों में परीक्षा आयोजन की तैयारी की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में समय रहते सीसीटीवी कैमरा, जैमर सहित आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को परीक्षा के समय विद्युत आपूर्ति का ध्यान रखने एवं केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ड्यूटी लगाने एवं पालकों के लिए केंद्र के बाहर बैठक व्यवस्था, पेयजल व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के केंद्रों तक सुगम पहुँच हेतु ऑटो चालकों को उपयुक्त किराया लेने की बात कही।
एसपी श्री तिवारी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण एवं वितरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग करने निर्देशित किया।
बैठक में बताया गया कि जिले में नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 20 जून 2026 को सभी परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षा दिवस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश प्रक्रिया तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
