कोरबा
प्रेसवार्ता: जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की असीम संभावनाएं-कलेक्टर अजीत वसंत
कोरबा। 04 जनवरी को जिले के 18 वें कलेक्टर के रूप में आईएएस अजीत वसंत ने पदभार ग्रहण किया और दूसरे दिन 05 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की और कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान और निष्पक्ष मतदान प्रशासन की प्राथमिकता होगी और इसके लिए जिला प्रशासन विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता को जागरूक करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बताया कि कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 04 जिलों के 08 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। दावा-आपत्ति की अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 13 एवं 14 जनवरी को विशेष अभियान चलेगा। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़े, इसके लिए स्कूल एवं कालेजों में विशेष शिविर लगाया जाएगा, ताकि 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को मतदान में शामिल किया जा सके। इसी प्रकार दावा आपत्ति का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा। जिले में 09 लाख 21 हजार 585 मतदाता
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 01 जनवरी 2024 की स्थिति में कोरबा जिले के ही चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 21 हजार 585 है। जिसके अंतर्गत 04 लाख 60 हजार 531 पुरुष मतदाता एवं 04 लाख 61 हजार 016 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 38 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 9770, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 30,028 व दिव्यांग मतदाता 5859 और सेवा मतदाताओं की संख्या 542 है। लोकसभा निर्वाचन हेतु अब तक 1500 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 18-19 वर्ष के नए मतदाता की संख्या 291 है। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाता है। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस
कलेक्टर अजीत वसंत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपनी प्राथमिकता गिनायी और कहा कि केन्द्र सरकार की महती योजना पीएम जनमन योजना से अति पिछड़ी जनजाति आदिवासी कोरवा एवं बिरहोर को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर मुख्य धारा में लाना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले टारगेट को शत प्रतिशत पूर्ण करना और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि जिले में बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अधोसंरचना विकास के साथ-साथ सभी स्तर पर प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में सभी काम पारदर्शिता के साथ होगा और केन्द्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता होगी। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर अजीत वसंत के साथ एडीएम प्रदीप साहू, एसडीएम सीमा पात्रे भी उपस्थित थे।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
