Connect with us

कोरबा

06 जनवरी से मतदाता सूची में दर्ज करावें अपना नाम

Published

on

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक कोरबा। आगामी लोकसभा निर्वाचन -2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बताया कि कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 04 जिलों के 08 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 6 जनवरी से 22 जनवरी तक होगी। दावा-आपत्ति की अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु 13 एवं 14 जनवरी को विशेष अभियान चलेगा। इसी प्रकार दावा आपत्ति का निराकरण 2 फरवरी तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

जिले में 09 लाख 21 हजार 585 मतदाता

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 01 जनवरी 2024 की स्थिति में कोरबा जिले के ही चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 21 हजार 585 है। जिसके अंतर्गत 04 लाख 60 हजार 531 पुरुष मतदाता एवं 04 लाख 61 हजार 016 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 38 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 9770, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 30,028 व दिव्यांग मतदाता 5859 और सेवा मतदाताओं की संख्या 542 है। लोकसभा निर्वाचन हेतु अब तक 1500 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 18-19 वर्ष के नए मतदाता की संख्या 291 है। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाता है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग आपके साथ है साथ ही आपसे भी पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराने उप-जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677