Connect with us

कोरबा

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारियों की ली बैठक

Published

on

कोरबा। विशेष कमजोर जनजातियों के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू,दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, कृषि, वन, खाद्य, पशुधन, पीएमजेएसवाई, विद्युत, बैंक आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री वसंत ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से पीव्हीटीजी बसाहटो में अगले तीन वर्ष में विभिन्न विभागों के समन्वय से सभी बड़े मूूलभूत कार्य पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती शिशुवती महिलाओं को लाभ, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन जैसी सुविधाओं का भी लाभ पहुंचाया जाएगा। जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाएं। कलेक्टर श्री वसंत ने सम्बन्धित अधिकारियों को जिले के चिन्हांकित सभी पीव्हीटीजी समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। इस हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सर्वे कराने तथा शिविर के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के वंचित लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी,वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सर्वे के पश्चात प्राप्त आंकड़े के आधार पर चिन्हांकित लोगों को लाभान्वित करने हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीव्हीटीजी बसाहट में किए जा रहे सर्वे में वंचित लोगों का नामवार एंट्री किया जाए, जिससे शिविर के दिन उन्हे उपस्थित कराकर लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही उनका आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आयोजित शिविर से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों की भी पूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए। इस हेतु आरईएओ, पटवारी, सचिव, बीएलओ सहित अन्य फील्ड अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को वन अधिकार पट्टा या व्यक्तिगत भूमिस्वामी पीव्हीटीजी लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से शत प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वन भूमि पर काबिज पात्र लोगों को वन अधिकार पट्टा प्रदान कर अन्य शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए कहा। साथ ही इन बसाहटों में शिविर लगने के संबंध में मुनादी, बैनर पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत को सहायक आयुक्त श्री कसेर ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर निवासरत है। योजना के अंतर्गत जिले के 74 बसाहटों में रहने वाले 1301 परिवारों के लगभग 4754 लोगों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाएगा। सर्वे प्रतिवेदन के आधार पर कार्य योजना बनाकर सभी कार्याे को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीव्हीटीजी बसाहटो में प्रशासन द्वारा शिविर का आयोजन कर वंचित लोगों का आयुष्मान, आधार, राशन, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जन धन खाता, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र जैसी अन्य योजनाओं से प्रथमिकता से लाभान्वित किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677