छत्तीसगढ़
PM मोदी बोले- हर घर को ‘सूर्य घर’ बनाना है:छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च, कहा-कांग्रेस केवल एक परिवार के बारे में सोचती है

रायपुर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बिलासपुर में 303 करोड़ से बने फ्लाई ओवरब्रिज, भिलाई में 280 करोड़ की लागत से बने 50 मेगावॉट सोलर प्लांट, रायगढ़ में NTPC के 16 सौ मेगावॉट के सुपर थर्मल स्टेशन का लोकार्पण और फेज-टू का शिलान्यास शामिल हैं।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो आज भी 1 रुपए में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते।कांग्रेस आज भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती। जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं वो आपके परिवारों के बारे में कभी सोच नहीं सकते। जो सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाने में जुटे हैं, वो आपके बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता नहीं कर सकते।मोदी ने कहा कि सोलर ऊर्जा के जरिए हम देश के हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी मदद मिलेगी।रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
जय जोहार से पीएम ने शुरू किया संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जोहार से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 से ज्यादा स्थानों से जुड़े सभी लोगों को अभिनंदन करता हूं। विधानसभा चुनाव में आपने हम सभी को बहुत आशीर्वाद दिया है। आपके इसी आशीर्वाद का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच में हैं।
विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी
भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी, ये बात आज इस आयोजन से और पुष्ट हो रही है। विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी। इसलिए यहां के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ है।
परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिलेगा
PM मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। NTPC के 16 सौ मेगावॉट के सुपर थर्मल स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस आधुनिक प्लांट के 16 सौ मेगावॉट के फेज-टू का शिलान्यास भी हुआ है। इनके जरिए देशवासियों को कम लागत में बिजली मिलेगी।
छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं
हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। राजनांदगांव और भिलाई में बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इनमें ऐसी व्यवस्था भी है कि रात में भी आसपास के लोगों को बिजली मिलती रहेगी। सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही बिजली बिल जीरो करने का भी है।
हर घर को सूर्य घर बनाना चाहता हूं
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी हर घर को सूर्य घर बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर बेचकर कमाई का एक और साधन देना चाहता है। इसी मकसद से हमने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। ये योजना अभी 1 करोड़ परिवारों के लिए है।इसके तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी। सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेंगे। इससे 3 सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। ज्यादा बिजली होगी तो सरकार खरीदेगी। इससे परिवारों को हर साल हजारों रुपए की कमाई होगी। अन्नदाता तो ऊर्जादाता बनाने पर भी फोकस है। सोलर पैनल को बंजर जमीन पर खेत के किनारे सोलर प्लांट बनाने की मदद दे रहे हैं।
डबल इंजन की सरकार पूरी कर रही गारंटी
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार जिस तरह गारंटियों को पूरा कर रही हो वो तारीफ के काबिल है। किसानों को 2 साल का बोनस दिया जा चुका है। विधानसभा चुनाव के समय हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से जो वादा किया था वो भी पूरा कर दिया है। पहले की सरकार गरीबों के घर बनाने में रोड़े अटका रही है। अब बीजेपी सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।
बीजेपी जो कहती है वो करती है
मोदी ने कहा कि PSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश भी दिया जा चुका है। प्रदेश की बहनों को महतारी वंदन योजना से फायदा है। सारे फैसले दिखाते हैं कि बीजेपी जो कहती है वो करती है। इसीलिए लोग कहते हैं कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है।
कांग्रेस भविष्य का भारत बनाना भूल गई
विकसित होने के लिए जो कुछ भी चाहिए वो छत्तीसगढ़ के पास पहले भी था अब भी है। लेकिन लंबे समय तक शासन करने वालों की सोच ही बड़ी नहीं थी। वह सिर्फ 5 साल के लिए फैसले लेते थे। कांग्रेस भविष्य का भारत बनाना भूल गई। देश को आगे बढ़ाने उनके एजेंडे में ही नहीं था।
मोदी के लिए आप की परिवार
मोदी के लिए आप ही परिवार हैं। इसलिए मैं आज विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूं। 140 करोड़ देशवासियों को इस सेवक ने अपने परिश्रम, अपनी निष्ठा की गारंटी दी है। 2014 में हमने कहा थी कि सरकार ऐसी होगी की सारी दुनिया में हर भारत वासी का सिर गर्व से ऊंचा होगा।
गरीबों का पैसा लूटने वालों पर कड़ी कार्रवाई
2014 में मोदी ने गारंटी दी थी की सरकार गरीबों के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। पैसे लूटने वालों को पैसा लौटाना पड़ेगा। देखिए गरीबों का पैसा लूटने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, सस्ती दवाएं, गरीबों के घर, हर घर नल से जल, घर-घर गैस कनेक्शन, टॉयलेट ये सारे काम हो रहे हैं।
गरीबों ने इन सुविधाओं की कभी कल्पना भी नहीं की
उन्होंने कहा कि जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कभी कल्पना भी नहीं की थी उनके घर भी ये सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी के गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव जा रही है। 10 साल पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी, तब मैंने कहा था कि ऐसा भारत बनाएंगे जिसके सपने हमारी पुरानी पीढ़ियों ने उम्मीदों के साथ सपने देखे थे, वैसा ही नया भारत बन रहा है।10 साल पहले किसी ने सोचा था क्या कि गांव-गांव में डिजिटल पेमेंट हो सकता है। क्या ये कभी किसी ने सोचा था कि मजदूरी करने गया बेटा पलक झपकते ही अपने घर पैसे भेज पाएगा। आज ये संभव हुआ है।
कांग्रेस होती तो आज भी 85 पैसा रास्ते में गायब हो जाता
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री थे, उन्होंने कहा था- दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव जाते-जाते सिर्फ 15 पैसा बचता है। 85 पैसा रास्ते में ही गायब हो जाता है। अगर वही हालात आज भी होते तो सोचिए क्या होता। बीजेपी सरकार ने बीते 10 साल में 34 लाख करोड़ से ज्यादा DBT मोबाइल पर ट्रांसफर की है।सोचिए कांग्रेस की परंपरा अब भी होती तो क्या होता। 34 लाख करोड़ में से 29 लाख करोड़ रुपए रास्ते में ही कोई बिचौलिया डकार जाता। बीजेपी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए तीन लाख करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए, कांग्रेस होती तो 2 लाख करोड़ तो डकार लेते।
आधुनिक जरूरतें पूरी करने से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा
21वीं सदी की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने वाले कामों से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। आगामी 5 सालों में जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनेगा तो छत्तीसगढ़ भी बुलंदियों पर होगा। फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए ये बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़ उनके सपनों को पूरा करेगा।
विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ भी सहभागी
कार्यक्रम को सीएम विष्णुदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख परिवारों को पीएम आवास की स्वीकृति का फैसला लिया है। दो साल का बकाया किसानों का धान बोनस उनके खातों में डाला गया है। इस बार बंपर धान खरीदी हुई है। 31 सौ रुपए धान की कीमत देने का वादा भी पूरा कर रहे हैं।विवाहित माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दे रहे हैं। मोदी आपने विकसित भारत का संकल्प लिया है जिसमें हम भी सहभागी हैं।सीएम साय ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने विशेष पिछड़ी जातियों को संबल दिया है। योजना के तहत 7 लाख 42 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। आपकी ओर से छत्तीसगढ़ को दिया गया ये उपहार विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
चार दिन में पीएम का दूसरा कार्यक्रम
पिछले चार दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। 20 फरवरी को भिलाई में IIIT का लोकार्पण भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था।इसके साथ ही कवर्धा और कुरूद में केंद्रीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।
बिलासपुर-उसलापुर फ्लाई ओवर राष्ट्र को समर्पित
रेलवे ने बिलासपुर से उसलापुर के बीच 10.4 किमी लंबा रेल फ्लाई ओवर का निर्माण किया है। 303 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाई ओवर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय स्तर पर रेलवे की टीम ने इसका निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने फ्लाई ओवर की जांच की। अब इसमें ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति मिल चुकी है।ट्रायल के तौर पर फ्लाईओवर में मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण कर दिया है। परिचालन शुरू होने से अब अप लाइन हावड़ा की ओर से आकर कटनी दिशा की ओर जाने वाली मालगाड़ी इस रूट से उसलापुर होकर कटनी की ओर जा सकेंगी। इतना ही नहीं बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित भी नहीं करना पड़ेगा।
50 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट का भी लोकार्पण
पीएम मोदी ने फ्लाईओवर के साथ भिलाई में 280 करोड़ रुपए के 50 मेगावॉट सोलर प्लांट का भी लोकार्पण किया है। इस प्लांट से क्लीन एनर्जी का विकास होगा। इससे कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में हर साल 86,000 टन की कमी आएगी।इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय रेल की ऊर्जा जरूरतों की आपूर्ति के साथ-साथ यह सोलर पावर प्लांट राजस्व की बचत करेगा।

छत्तीसगढ़
रायपुर : ’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’
- धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक’
- सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक’
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मिल रही है। बकाया बिजली बिल पर लगने वाला पूरा सरचार्ज (ब्याज) माफ या मूल बकाया राशि एकमुश्त या किस्तों में जमा करने की सुविधा। यह योजना बीपीएल, सामान्य घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को लंबे समय से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए लाई गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों को आर्थिक राहत प्रदान करने और उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान देने के लिए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी है जो पुराने बकाया बिजली बिल और बढ़ते सरचार्ज के कारण आर्थिक दबाव में थे।

’क्या है मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 राज्य सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के पुराने और लंबित बिजली बिलों का सरल समाधान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज को पूरी तरह माफ किया जा रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को शेष राशि का भुगतान एकमुश्त या आसान किस्तों में करने की सुविधा भी दी गई है। पात्र श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि पर भी विशेष छूट का लाभ मिल रहा है।
’28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिल चुकी है राहत’
राज्य शासन के अनुसार इस योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपए से अधिक के सरचार्ज माफ होंगे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि योजना न केवल व्यापक स्तर पर लागू की गई है, बल्कि लाखों परिवारों के लिए वास्तविक आर्थिक सहायता का माध्यम भी बनी है।
’किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ’
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से बीपीएल परिवारों, सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ता जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं और जो एकमुश्त भुगतान करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, वे इस योजना के माध्यम से अपने बकाया का समाधान कर सकते हैं।
योजना से होने वाले प्रमुख फायदे
सरचार्ज की पूरी माफी, पुराने बकाया बिलों पर लगने वाला सरचार्ज अक्सर मूल राशि से भी अधिक हो जाता है। इस योजना के तहत सरचार्ज की पूर्ण माफी से उपभोक्ताओं को तत्काल बड़ी राहत मिलती है।
’आसान किस्तों में भुगतान’
बड़ी राशि एक साथ जमा करने की बाध्यता समाप्त हो जाती है। उपभोक्ता अपनी सुविधा और आर्थिक क्षमता के अनुसार किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। घरेलू बजट पर कम दबाव और सरचार्ज माफी और किस्त सुविधा से परिवारों को अपने मासिक खर्चों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलती है।
’बिजली विच्छेदन का खतरा कम’
बकाया राशि के कारण बिजली कटने की आशंका रहती है। योजना का लाभ लेने से उपभोक्ता नियमित भुगतान व्यवस्था में लौट सकते हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ हो रहा है। कृषि उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के बोझ से राहत मिलती है, जिससे सिंचाई और खेती का कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सकता है।
’मानसिक तनाव से राहत’
लंबित बिलों की चिंता से मुक्ति मिलने पर परिवार आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। जो उपभोक्ता लंबे समय से भुगतान नहीं कर पा रहे थे, उन्हें फिर से नियमित भुगतान प्रणाली से जुड़ने का अवसर मिलता है।
’योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें’
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1912 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।
’योजना की अवधि’
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से समय रहते योजना का लाभ लेने की अपील की है।
’जनहित और सुशासन का प्रभावी उदाहरण’
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 राज्य सरकार की संवेदनशील और जनोन्मुखी सोच का उदाहरण है। यह योजना केवल बकाया बिलों के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों को आर्थिक राहत, मानसिक संतोष और बेहतर वित्तीय प्रबंधन का अवसर भी प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 उन उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है जो पुराने बिजली बिलों के बोझ से परेशान हैं। सरचार्ज माफी, मूल राशि पर छूट और आसान किस्तों जैसी सुविधाएं इसे एक प्रभावी और जनहितकारी योजना बनाती हैं। यह योजना आम नागरिकों को राहत देने के साथ-साथ उन्हें नियमित भुगतान व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रदेशवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने लंबित बिजली बिलों का समाधान करें और आर्थिक राहत प्राप्त करें।
छत्तीसगढ़
रायपुर : सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-सरोकारों से जुड़ा एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने शासन और नागरिकों के बीच विश्वास की एक नई और अटूट कड़ी स्थापित की है। सुदूर वनांचलों से लेकर नगरीय निकायों तक, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुँचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रही है।

जनता के द्वार पहुंची सरकार
सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने आम आदमी को दफ्तरों के चक्कर काटने की विवशता से मुक्ति दिलाई है। प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुँचकर शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के आवेदन सीधे स्वीकार कर रहा है। इन समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है, जो साय सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।
त्वरित निर्णय और प्रभावी क्रियान्वयन
शिविरों के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनूठा स्वरूप देखने को मिल रहा है। पेयजल संकट के समाधान हेतु तत्काल नए हैंडपंपों की स्वीकृति हो या अतिरिक्त राशन दुकान, सड़क, बिजली और आवास से जुड़े मामले, निर्णय मौके पर ही लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि जन-समस्याओं का समाधान समय-सीमा के भीतर हो। इसी के अनुरूप जिला प्रशासनों को जवाबदेह बनाते हुए अधिकारियों को पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा सीधा लाभ
राज्य सरकार की योजनाओं का केंद्र बिंदु समाज का वंचित वर्ग है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों परिवारों को पक्की छत मिल रही है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि, आधुनिक उपकरण और सिंचाई सुविधाओं का लाभ निरंतर मिल रहा है। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान किताब और जॉब कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों का तत्काल वितरण सरकार की क्रियान्वयन शक्ति को दर्शाता है।
प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा संदेश दिया है कि जन-समस्याओं के प्रति लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तिहार के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीधे जनता से संवाद कर समस्याओं का फीडबैक लेना प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी गंभीरता को रेखांकित करता है, जिससे नागरिकों में शासन के प्रति गहरा भरोसा जगा है।
जनभागीदारी से सुदृढ़ होता लोकतंत्र
इस अभियान ने शासन व्यवस्था को अधिक सहभागी और जन-केंद्रित बनाया है। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सुशासन तिहार को लोकतंत्र के वास्तविक उत्सव में बदल दिया है। यह पहल केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का माध्यम बन रही है।
नए छत्तीसगढ़ की आधारशिला
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा छत्तीसगढ़ की सर्वाेच्च प्राथमिकता बन गई है। सुशासन तिहार इसी विजन का मूर्त रूप है। आज जब गांवों में समय पर समस्याओं का समाधान और योजनाओं का पारदर्शी लाभ मिल रहा है, तो यह विश्वास और भी प्रबल हो रहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से सुशासन और जनकल्याण के एक स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संकल्पों की सिद्धि का एक महापर्व है। हमारी सरकार का मूल मंत्र है- ‘‘जनता की सेवा ही सर्वाेच्च प्राथमिकता‘‘ । विगत कुछ समय से आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में जिस तरह आप सभी की सक्रिय भागीदारी दिख रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब शासन और जनता के बीच की दूरियां मिट चुकी हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब आपको अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं आपके द्वार खड़ा हो।
कोरबा
बांकीमोंगरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश धरम पुलिस के गिरफ्त में,,, 40 से अधिक अपराध दर्ज बांकी थाने में, इस बार कर दी 40 लाख का लोहा चोरी….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :- कुछ माह पहले दिनांक 17 फरवरी को प्रार्थी अनीश कुमार सिंह पिता शतेन्द्र सिंह निवासी कटघोरा स्थाई पता सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया कि आर. एस. इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाईन में ओवर हेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल गड़ाकर विद्युत लाईन बिछाकर कार्य किया जा रहा था जिसमें चोरी द्वारा बड़ी मात्रा में समानों की चोरी कर ली गई है जिसकी मशरूका लगभग 42 लाख रुपए है ।
चोरी की गई समान में लगभग 100 नग रेलवे विद्युत खंभा और लोहे के अन्य बहुत सारे समान चोरी कर ली गई है जो बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे स्थित वैचिंग प्लांट के पास डम्प कर रखा गया था ।

शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिंहा ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिनके दिशा निर्देश पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 35/2026 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचक सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गई मशरूका रेलवे विद्युत खंभा का थाना अकलतरा में धारा 106 बीएनएस के प्रकरण में ट्रक क. सीजी 10 आर 1744 के साथ जप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई जो प्रार्थी गवाहों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो सही पाया गया ।
ट्रक वाहन स्वामी से पूछताछ पर बताया गया कि धरम सिंह राजपूत निवासी बांकीमोंगरा एवं फिरोज उर्फ राजा खान निवासी कुसमुण्डा के द्वारा उक्त ट्रक को कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु किराये में लिया गया था, पर वाहन का चालक अशोक चौहान उन आरोपियों के साथ मिलकरउसमें चोरी का सामान ले गए थे।
• निगरानी बदमाश आरोपी धरम राजपूत पर बांकी थाने में पूर्व से अब तक लगभग 40 अपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें चोरी, डकैती, लूटपाट, गोली कांड, लोहा चोरी, कोयला चोरी जैसी बहुत सारे संगीन मामले दर्ज है।
• आरोपी फिरोज उर्फ राजा खान जो पूर्व में डीज़ल चोरी का सरगना एवं महारत हासिल कर चुका है ।
आरोपियों की जानकारी के बाद आरोपी धरम राजपूत और फिरोज उर्फ राजा खान फरार चल रहे थे, 13/05/2026 को स्थाई वारंट पता तलाश हेतु टीम गठित कर ग्राम पाली रवाना किया गया था जहां मुखबीर के सूचना पर प्रकरण के आरोपी धरम सिंह राजपूत एवं राजा खान उर्फ फिरोज को हिरासत में ले लिया गया और थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया, आरोपी धरम सिंह राजपूत के निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, कटर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को उपजेल कटघोरा में दाखिल कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार रेलवे का सामान चोरी करने के बाद उसे खपाने चांपा की ओर गए थे जहां इतने संख्या में चोरी का सामान खपत न होने के कारण उसका सारा चोरी का सामान आरोपियों के द्वारा अमरताल के नहर में पलटी कर दिया गया था जहां से उस सामान को अकलतरा थाना द्वारा कब्जे में लिया गया था जो अब अकलतरा थाने में जप्त है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, नरेन्द्र टेकाम, प्र.आर. राजेश कंवर, आर. रोहित राठौर, आर. हरीश मरावी, आर रघुवीर प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
