Connect with us

कोरबा

42 लाख के रेलवे विद्युत खंभे चोरी, 2 गिरफ्तार:कोरबा में निगरानी बदमाश ने गैस कटर से दिया वारदात को अंजाम

Published

on

कोरबा/बांकी मोंगरा। कोरबा में बांकीमोंगरा पुलिस ने 42 लाख रुपए के रेलवे विद्युत खंभे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किराए की ट्रक और गैस कटर का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा ने बताया कि कटघोरा निवासी अनीश कुमार सिंह ने 17 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी आरएस इन्फा प्रोजेक्ट, सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिकल कार्य कर रही थी। कंपनी ने बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे 444 रेलवे विद्युत खंभे डंप किए थे।

शिकायत के अनुसार 444 खंभों में से 193 लगाए जा चुके थे, जबकि 251 बाकी थे। 4 फरवरी को जांच करने पर केवल 149 खंभे मौके पर मिले। कुल 102 विद्युत खंभे, जिनकी कीमत 42 लाख 41 हजार 687 रुपये थी, चोरी हो गए थे।

कोयला ट्रांसपोर्टिंग के बहाने खंभों की चोरी

जांच में पता चला कि बांकीमोंगरा निवासी धरम सिंह राजपूत और कुसमुंडा निवासी राजा खान उर्फ फिरोज ने ट्रक (CG 10 R 1744) को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के बहाने किराए पर लिया था। इन दोनों ने ड्राइवर अशोक चौहान के साथ मिलकर बांकी 04 नंबर के पास से खंभों को गैस कटर से काटकर चुराया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरम सिंह राजपूत और राजा खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। धरम सिंह की निशानदेही पर गैस सिलेंडर और कटर भी जब्त किए गए।

ट्रक और रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े बरामद

पुलिस ने हिंदुजा फाइनेंस कंपनी, बिलासपुर से चोरी में प्रयुक्त ट्रक (CG 10 R 1744) और 140 नग रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय कटघोरा में पेश कर उपजेल भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी धरम सिंह राजपूत बांकीमोंगरा का निगरानी बदमाश है। पिछले साल उसे अवैध कट्टा रखने और फायरिंग के आरोप में जेल भेजा गया था। जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Continue Reading

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677