Connect with us

कोरबा

ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में आयोजित हुआ समाधान शिविर

Published

on

158 आवेंदनो का मौके पर हुआ निराकरण, विभागीय योजनाओं से आमजनों को किया गया लाभांवित
कोरबा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोंगदरहा  के शाला भवन परिसर में  समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ढोंगदरहा, भैंसमा, सकदुकला, चीतापाली, करमंदी, बगबुडा, चाकामर, करूमौहा, कुरुडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना एवं पंडरीपानी सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य किशन कोशले, ग्राम पंचायत ढोंगदरहा की सरपंच श्रीमती अमिला बाई कंवर, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। षिविर का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा खगेश निर्मलकर ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” की अवधारणा “संवाद से समाधान तक” पर प्रकाश डालते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं एवं हितग्राही मूलक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

शिविर के दौरान “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति, ऋण पुस्तिका, बिहान समूह की महिलाओं को लखपति दीदी सम्मान पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवदम्पति नई पहल किट, कृषि विभाग द्वारा पेट्रोल चलित पावर स्प्रेयर एवं किसान क्रेडिट कार्ड, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नव निर्मित आवास की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के कुल 620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 158 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला। शिविर में शासन और जनता के बीच सीधे संवाद एवं त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार सह आवास दिवस में जल संरक्षण, आवास पूर्णता और आजीविका संवर्धन पर दिया गया विशेष जोर

Published

on

मोर गांव -मोर पानीअभियान के तहत जल संरक्षण एवं जलसंवर्धन के बताए गए लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों की दी गई जानकारी

क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

कोरबा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मंगलवार को रोजगार सह आवास दिवस जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ‘मोर गांव–मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत निर्मित नवा तरिया सहित अन्य जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों के महत्व से ग्रामीणों को अवगत कराया गया तथा वर्षा जल संचयन, भू-जल संवर्धन और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लाभ बताए गए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति से जोड़ने तथा डीलर दीदी इनिशिएटिव के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार एवं लखपति दीदी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रोजगार सह आवास दिवस के दौरान विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्य की मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने, मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने, श्रमिकों के शेष ई-केवाईसी, लंबित जियो टैगिंग तथा आजीविका डबरी जैसे कार्यों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि आजीविका डबरियां ग्रामीणों के लिए सिंचाई, मत्स्य पालन और अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं।

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड प्रदर्शित किए गए। ग्रामीणों को अधिक से अधिक क्यूआर कोड स्कैन कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत–जी राम जी तथा अन्य शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विकसित भारत–जी राम जी के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेैरिट सूची जारी

Published

on

दावा-आपत्ति 9 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई को घोषित किया गया।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का अंको के आधार पर मैरिट सूची जारी किया गया है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in  एवं कार्यालयीन सूचना पटल में किया जा सकता है। दावा आपत्ति 09 जुलाई शाम 05 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

260.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 07 जुलाई तक कुल 260.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 285.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 221.7, भैंसमा, 257.2, करतला 179.3, बरपाली 234.1, कटघोरा 308.7, दीपका 324.6, दर्री 309.4, पाली 301.6, हरदीबाजार 234.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 303.8, और पसान तहसील में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677