कोरबा
डॉ. भीमराव की जयंती मनायी कांग्रेस ने: जयसिंह ने कहा- बाबा साहब एक सच्चे समाज सुधारक थे
कोरबा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। डॉ. अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारम्भिक कैरियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत की। बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 1990 में, मरणोपरांत उन्हे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन सामाजिक चिंतन पर आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।
जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होते ही पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री का पद संभाला। उन्होंने आगे बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर पूरी शक्ति से जीवन भर सामाजिक उत्थान व विकास के लिए कार्य करते रहे।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि वे हर समाज के प्रेरक थे। उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर ही आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में उन्होने अपने प्राणों की आहूति भी दी।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि सच्चे अर्थों में डॉ. अम्बेडकर एक महामानव, सच्चे देश भक्त और महान मानवतावादी थे। सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, कांग्रेस एस.सी. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, संतदास दिवाकर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एफ डी मानिकपुरी, पार्षद मुकेश राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, महामंत्री लक्ष्मी नारायण देवांगन, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सेवा दल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, गजानंद साहू, रवि खुंटे ने भी सम्बोधित किया। इन्होंने बताया कि डॉ साहब जहॉ भी सम्मेलनों व सभाओं को सम्बोधित करते जय भीम के ऊंचे नारों से गगन (आसमान) गूंज उठता था।

जिला कांग्रेस कार्यालय के बाद ओपन थियेटर पहुंचकर वहॉ स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और जय भीम के नारे लगाये गये। इन दोनों मौके पर अनुज प्रसाद जायसवाल, शांता मंडावे, रवि खुंटे, लखनलाल सहीस, बद्री किरण, मनोज अनंत, सीमा कुर्रे, छत्रपाल कुर्रे, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, द्रौपती तिवारी, गिरधारी बरेठ, गंगाराम भाराद्वाज, विनोद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक टंडन, गणेश राम खुंटे, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, बृजभूषण प्रसाद, विवके श्रीवास, रमेश वर्मा, अरविंद पाण्डेय, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय, शांता मण्डावे, रामकुमार राठौर, आबिद अख्तर, पालुराम साहू, मनकराम साहू, प्रदीप जायसवाल, अमित पन्ना, प्रहलाद बंजारे, गोपाल यादव, मिनीकेतन गबेल, पंचराम निराला, विजय आनंद, राजेन्द्र चौहान, शिवकुमार भट्ट, तुलसी उइके, मनहरण राठौर (इंटक) कृष्ण कुमार साहू, बसंत टंडन, राखी श्रीवास, संगीता जांगड़े, जया लहरे, श्याम बाई खुंटे, मंदोदरी टंडन, पार्वती जांगड़े आदि सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज
कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
घटना का विवरण
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।
25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।
कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं
प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-
- BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
- BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
- BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
- SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।
मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।
पीड़ितों की मांग
हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।




कोरबा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ
कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।
जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

कोरबा
अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)
छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवाल
कोरबा। 13 मार्च को रेडक्रास सोसायटी कोरबा ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा के कार्यालय को वाटर स्पेंसर(वाटर कूलर) भेंट किया, इससे अखबार वितरक संघ कार्यालय को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। कुछ दिन पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने इसकी मांग रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल से की थी। श्री अग्रवाल ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था के लिए संरक्षक मोहम्मद शफी से आग्रह किया और मोहम्मद शफी ने वाटर स्पेंसर की व्यवस्था की।

अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा ने 13 मार्च को शाम 8.00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक मोहम्मद शफी, राहुल मोदी-चेयरमेन, यूथ रेडक्रास सोसायटी, राजू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल ने किया। संघ ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।

संक्षिप्त उद्बोधन में रामसिंह अग्रवाल ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती है और एकता से सभी काम आसान हो जाते हैं। अखबार वितरण करने वाले बच्चों ने संघ बनाकर एकता का जो मिशाल पेश किया है, वह आने वाले दिनों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक साल में ही 1000 सदस्य बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 80 लाख रूपए से रेडक्रास भवन का निर्माण हो रहा है, 28 लाख की लागत से ब्लड कलेक्शन सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का शीघ्र ही लोकार्पण होगा। कार्य करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं रहता, आप भी लगे रहिए, एक दिन यह संघ अपनी पहचान खुद ब खुद बना लेगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार , दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी का आभार जताया।



-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
