कोरबा
आठवीं पास आदिवासी कोरवा राजकुमारी को मिली स्कूल में नौकरी: बदली जिंदगी
खेत और जंगलों के ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरी राजकुमारी का नया आशियाना अब शहर में
कोरबा । बात कुछ महीने पहले की ही है। राजकुमारी की जिंदगी किसी राजकुमारी की तरह तो दूर की बात, एक सामान्य इंसान की तरह भी न थी। जंगल में रहना, तेंदू-चार बीनना,बकरी चराना, घर में बाड़ी में काम करना तो कभी खेतों में हल चलाना और सुबह-शाम चूल्हें फूंंकना राजकुमारी के जिंदगी की जद्दोजेहद में शामिल थी। शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पेंड्रीडीह गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला राजकुमारी की ख्वाहिश तो थी कि वह पढाई करे और कुछ नौकरी करे। पढ़ाई की उनकी यह ख्वाहिश पूरी तरह से पूरी नहीं हो सकी, लेकिन जितना भी पढ़ी थीं, उन्हें समझ थी कि पढ़ाई ही एक ऐसा माध्यम है, जो उन्हें और उनके समाज को उन्नति की राह पर आगे ले जा सकता है। एक उम्र के साथ ही घर वालों द्वारा रिश्ता तय करने के बाद ससुराल आई राजकुमारी को जब मालूम हुआ कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिक्षित पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी दी जा रही है, तो उन्होंने देरी नहीं की। अपना आवेदन दिया और पक्के इरादों के साथ जंगल से दूर आकर शहर में नौकरी शुरू की। अब जब नौकरी मिल गई है तो, पहाड़ी कोरवा राजकुमारी की दिनचर्या ही बदल गई है। पहले सुबह उठते ही जो कदम उबड़-खाबड़ पगडंडियों से होकर जंगल की ओर जाया करते थे, अब वह जिंदगी की नई पारी और एक नई जिम्मेदारी के साथ स्कूल की ओर आती है
कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्राम पेंड्रीडीह की पहाड़ी कोरवा राजकुमारी ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन अचानक से उन्हें जंगल छोडक़र शहर आना पड़ेगा। उन्हें तो लगता था कि वह जंगल में ही पैदा हुई और अब जिंदगी इन्हीं जंगल में ही बीतेगी। जिले के शिक्षित बेरोजगार पहाड़ी कोरवा जनजाति के युवाओं को रोजगार से जोडऩे की पहल किए जाने के पश्चात वनांचल की राजकुमारी की किस्मत भी एकाएक बदल गई। अपना आवेदन जमा करने के साथ ही भृत्य पद के लिए चयनित हुई पेंड्रीडीह की राजकुमारी ने जंगल से शहर आकर नौकरी की शुरुआत की। आठवीं पास राजकुमारी ने बताया कि जंगल के आसपास ही उनके पुरखों की जिंदगी कटी है, वह भी काट रही थी। अचानक से शहर आना और यहाँ रहना कुछ अलग सा लगता है,लेकिन यह सब मंजूर है,क्योंकि आज वह जितनी पढ़ाई की उसी के हिसाब से उसे नौकरी मिली है। राजकुमारी का कहना है कि वह यदि जंगल में रहती तो उन्हें और उनके बच्चों को भी उन्हीं माहौल में ढलना पड़ता। उन्होंने बताया कि गाँव में आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी हो गई और वह अपने ससुराल में जाकर रहने लगी। उन्होंने अपनी दिनचर्या की कठिनाई बताते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा का परिवार ऐसे ही चुनौती और संघर्षमय जीवन व्यतीत करता आया है। उन्हें जब नौकरी मिली तो यह भी एक चुनौती की तरह है। धीरे-धीरे वह स्कूल में काम सीख रही है। यहाँ स्कूल के माहौल को देखकर लगता है कि हम लोग कितना पीछे हैं और जीवन में आगे बढऩे के लिए शिक्षा का कितना महत्व है। पहाड़ी कोरवा राजकुमारी ने बताया कि आने वाले समय में वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहेगी। उन्हें जो नौकरी मिली है,इससे मिलने वाले वेतन से उसकी आर्थिक समस्या दूर होगी तथा बच्चों का बेहतर ढंग से परवरिश कर पायेगी। पहाड़ी कोरवा राजकुमारी को शहर के एनसीडीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भृत्य के पद पर डीएमएफ से मानदेय के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दी गई है और अब राजकुमारी धीरे-धीरे आर्थिक रूप से सम्बल होगी और अपने बच्चों का भविष्य गढ़ेगी और कोरवाओं के बीच शिक्षा की अलख भी जगाएगी
कोरबा
बांकीमोंगरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश धरम पुलिस के गिरफ्त में,,, 40 से अधिक अपराध दर्ज बांकी थाने में, इस बार कर दी 40 लाख का लोहा चोरी….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :- कुछ माह पहले दिनांक 17 फरवरी को प्रार्थी अनीश कुमार सिंह पिता शतेन्द्र सिंह निवासी कटघोरा स्थाई पता सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया कि आर. एस. इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाईन में ओवर हेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल गड़ाकर विद्युत लाईन बिछाकर कार्य किया जा रहा था जिसमें चोरी द्वारा बड़ी मात्रा में समानों की चोरी कर ली गई है जिसकी मशरूका लगभग 42 लाख रुपए है ।
चोरी की गई समान में लगभग 100 नग रेलवे विद्युत खंभा और लोहे के अन्य बहुत सारे समान चोरी कर ली गई है जो बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे स्थित वैचिंग प्लांट के पास डम्प कर रखा गया था ।

शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिंहा ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिनके दिशा निर्देश पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 35/2026 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचक सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गई मशरूका रेलवे विद्युत खंभा का थाना अकलतरा में धारा 106 बीएनएस के प्रकरण में ट्रक क. सीजी 10 आर 1744 के साथ जप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई जो प्रार्थी गवाहों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो सही पाया गया ।
ट्रक वाहन स्वामी से पूछताछ पर बताया गया कि धरम सिंह राजपूत निवासी बांकीमोंगरा एवं फिरोज उर्फ राजा खान निवासी कुसमुण्डा के द्वारा उक्त ट्रक को कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु किराये में लिया गया था, पर वाहन का चालक अशोक चौहान उन आरोपियों के साथ मिलकरउसमें चोरी का सामान ले गए थे।
• निगरानी बदमाश आरोपी धरम राजपूत पर बांकी थाने में पूर्व से अब तक लगभग 40 अपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें चोरी, डकैती, लूटपाट, गोली कांड, लोहा चोरी, कोयला चोरी जैसी बहुत सारे संगीन मामले दर्ज है।
• आरोपी फिरोज उर्फ राजा खान जो पूर्व में डीज़ल चोरी का सरगना एवं महारत हासिल कर चुका है ।
आरोपियों की जानकारी के बाद आरोपी धरम राजपूत और फिरोज उर्फ राजा खान फरार चल रहे थे, 13/05/2026 को स्थाई वारंट पता तलाश हेतु टीम गठित कर ग्राम पाली रवाना किया गया था जहां मुखबीर के सूचना पर प्रकरण के आरोपी धरम सिंह राजपूत एवं राजा खान उर्फ फिरोज को हिरासत में ले लिया गया और थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया, आरोपी धरम सिंह राजपूत के निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, कटर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को उपजेल कटघोरा में दाखिल कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार रेलवे का सामान चोरी करने के बाद उसे खपाने चांपा की ओर गए थे जहां इतने संख्या में चोरी का सामान खपत न होने के कारण उसका सारा चोरी का सामान आरोपियों के द्वारा अमरताल के नहर में पलटी कर दिया गया था जहां से उस सामान को अकलतरा थाना द्वारा कब्जे में लिया गया था जो अब अकलतरा थाने में जप्त है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, नरेन्द्र टेकाम, प्र.आर. राजेश कंवर, आर. रोहित राठौर, आर. हरीश मरावी, आर रघुवीर प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।
कोरबा
गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित
43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
कोरबा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ग्राम पंचायत गिधौरी में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिविर में करतला जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें गिधौरी, तुमान, औराई, चिकनीपाली, दादरकला, ढोंढातराई, फत्तेगंज, गाड़ापाली, जुनवानी, लबेद, लीमडीह, पकरिया, पठियापाली एवं सुपातराई शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा और जनपद सदस्यगण बेदराम चन्द्राकर, श्रीमती नीता यादव, श्रीमती देवी बाई राजवाड़े एवं विश्राम सिंह भी सम्मिलित हुए। स्थानीय सरपंच श्रीमती विज्ञानी कंवर सहित क्लस्टर के अन्य सरपंचों ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवास निर्माण हेतु श्रीमती संतोषी बाई कंवर, श्रीमती राधिका वैष्णव, संजीव राजीव कुमार एवं प्यारेलाल साहू को सांकेतिक चाबियाँ सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा भगत राम को बैसाखी और रतिराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के तहत दीनदयाल यादव को विद्युत पंप और मत्स्य विभाग द्वारा सुक्रांति बाई को आइस बॉक्स का वितरण किया गया। साथ ही, खाद्य विभाग द्वारा गायत्री कंवर, भुरी कुमारी, सुरेश कुमार और शीतल बाई सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए टीबी मुक्त घोषित पंचायतों, जिनमें गाड़ापाली, लबेद, लीमडीह और पकरिया शामिल हैं, के सरपंचों को गांधी जी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए फूड बॉक्स का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन से शासन की योजनाओं की जानकारी और पहुँच आम लोगों तक बढ़ी है, जिससे समस्याओं के निराकरण में तेजी आई है। इस अवसर पर जनपद सीईओ वैभव कौशिक, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोरबा
पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15 तक जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 573 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।
परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 09.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा, वहीं पुलिसकर्मी ढाई घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से पहुंचेगे ताकि मेटल डिटेक्टर एवं फ्रिस्किंग जांच सुचारू रूप से की जा सके।
निर्देशानुसार परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनेंगे तथा फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहनावा रखने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्देशों का पालन करने एवं समय से उपस्थित रहने की अपील की है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
