Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज…स्ट्रेचर से पार कराई सड़क

Published

on

अंबिकापुर में 300 मीटर खींचकर हॉस्पिटल बिल्डिंग ले गए परिजन, बोले- एंबुलेंस थी, ड्राइवर नहीं था

सरगुजा,एजेंसी। अंबिकापुर जिले के माता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज में महिला को ऑक्सीजन स्पोर्ट में स्ट्रेचर पर रखकर सड़क पार करते परिजन का वीडियो सामने आया। मरीज को अस्पताल परिसर की 300 मीटर सड़क पार कराकर मेन बिल्डिंग तक ले गए।

वीडियो में साफ दिखा कि, महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर एमसीएच ब्लॉक से मुख्य बिल्डिंग तक जांच के लिए शिफ्ट किया रहा था। स्ट्रेचर पर मरीज लेटी थी और परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर खींचते हुए हॉस्पिटल के बाहर की सड़क पार कराकर उसे अंदर लेकर गए।

घटना सामने आने के बाद जेडी हेल्थ ने मददगार नर्स को नोटिस और मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सवाल खड़ा किया है कि इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में मरीज को सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था क्यों नहीं है।

माता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज में वीडियो गुरुवार को यह वीडियो वायरल हुआ।

माता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज में वीडियो गुरुवार को यह वीडियो वायरल हुआ।

महिला मरीज को जिस सड़क को पार कराया गया, वो नेशनल हाईवे-130 की सड़क है।

महिला मरीज को जिस सड़क को पार कराया गया, वो नेशनल हाईवे-130 की सड़क है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ की है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ की है।

जेडी (हेल्थ) ने मरीज के परिजनों को सड़क पार कराने में मदद करने वाली नर्स सुमन बेक को भी नोटिस थमा दिया है।

जेडी (हेल्थ) ने मरीज के परिजनों को सड़क पार कराने में मदद करने वाली नर्स सुमन बेक को भी नोटिस थमा दिया है।

परिजन बोले, नहीं थे एम्बुलेंस के ड्राइवर

इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ की है। परिजनों ने कहा कि, हॉस्पिटल में एम्बुलेंस तो खड़ी है, लेकिन ड्राइवर नहीं हैं। बहुत परेशानी है, लेकिन वे कुछ नहीं बोलेंगे।

वीडियो वायरल होने पर JD ने दिए जांच के आदेश

महिला मरीज को जिस सड़क को पार कराया गया, वो नेशनल हाईवे-130 की सड़क है। हालांकि दिन में इस पर भारी वाहनों की एंट्री बंद है, लेकिन एम्बुलेंस समेत चार पहिया वाहनें यहां तेजी से गुजरती हैं। वीडियो वायरल हुआ तो जेडी (हेल्थ) डॉ. अनिल शुक्ला ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

जेडी (हेल्थ) ने मरीज के परिजनों को सड़क पार कराने में मदद करने वाली नर्स सुमन बेक को भी नोटिस थमा दिया है। बिना एम्बुलेंस ले जाने पर जवाब मांगा है।

JD हेल्थ ने हॉस्पिटल सुप्रींटेंडेंट को जारी किया नोटिस।

JD हेल्थ ने हॉस्पिटल सुप्रींटेंडेंट को जारी किया नोटिस।

अधीक्षक बोले- 10 मिनट रुकते तो मिल जाती एम्बुलेंस

इस मामले में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्या ने सफाई देते हुए कहा कि, सड़क पार कराने के लिए एक एम्बुलेंस ऑन ड्यूटी खड़ी रहती है। जिस समय का यह मामला है।

एक गंभीर मरीज को लेकर एम्बुलेंस कहीं गया था। परिजन 10 मिनट रुक जाते तो एम्बुलेंस से उन्हें सड़क पार करा दिया जाता।

सहयोग करने वाली नर्स को भी थमाया नोटिस।

सहयोग करने वाली नर्स को भी थमाया नोटिस।

कांग्रेस बोली- दुर्भाग्यपूर्ण, दो साल में नहीं बना सके फ्लाई ओवर

भूपेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे टीएस सिंहदेव की पहल पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेन बिल्डिंग से MCH और नकिपुरिया वार्ड को जोड़ने के लिए 2023 में राशि स्वीकृत कर पीडब्लूडी को राशि दे दी गई है।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि, डेढ़ साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार फ्लाई ओवर का काम शुरू नहीं करा सकी।

मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई जांच सेवाएं ठप हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)

Published

on

छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवाल
कोरबा। 13 मार्च को रेडक्रास सोसायटी कोरबा ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा के कार्यालय को वाटर स्पेंसर(वाटर कूलर) भेंट किया, इससे अखबार वितरक संघ कार्यालय को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। कुछ दिन पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने इसकी मांग रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल से की थी। श्री अग्रवाल ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था के लिए संरक्षक मोहम्मद शफी से आग्रह किया और मोहम्मद शफी ने वाटर स्पेंसर की व्यवस्था की।

अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा ने 13 मार्च को शाम 8.00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक मोहम्मद शफी, राहुल मोदी-चेयरमेन, यूथ रेडक्रास सोसायटी, राजू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल ने किया। संघ ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।

संक्षिप्त उद्बोधन में रामसिंह अग्रवाल ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती है और एकता से सभी काम आसान हो जाते हैं। अखबार वितरण करने वाले बच्चों ने संघ बनाकर एकता का जो मिशाल पेश किया है, वह आने वाले दिनों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक साल में ही 1000 सदस्य बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 80 लाख रूपए से रेडक्रास भवन का निर्माण हो रहा है, 28 लाख की लागत से ब्लड कलेक्शन सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का शीघ्र ही लोकार्पण होगा। कार्य करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं रहता, आप भी लगे रहिए, एक दिन यह संघ अपनी पहचान खुद ब खुद बना लेगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार , दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी का आभार जताया।

Continue Reading

कोरबा

अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न:बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

Published

on

कोरबा। कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए किया गया था। अमित जोगी ने दावा किया कि यह सफल रहा, क्योंकि प्रबंधन ने उनकी तीन प्रमुख मांगें मान ली हैं।

बालको परसाभाटा स्थित गेट के सामने अमित जोगी ने एक टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों की समस्याओं को उठाया और उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोका, जिससे कुछ देर तक हल्की धक्का-मुक्की चलती रही।

अमित जोगी ने कहा, ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल

मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अजीत जोगी द्वारा 2004 में बालको में किए गए आंदोलन की तर्ज पर ही मजदूरों के हक में यह संघर्ष किया है।

जोगी ने पुष्टि की कि उनका ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन ने उनकी तीन मांगों को स्वीकार कर लिया है।

आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रबंधन ने आदेश जारी किए थे कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होगा, उसे काम और सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। जोगी ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह खुद बालको की यूनिफॉर्म पहनकर आंदोलन करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677