कोरबा
प्रेसवार्ता : एक हाथी मरा तो हमारी सरकार ने कटघोरा डीएफओ संत को सस्पेंड कर दिया, अब हाथी के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार
कटघोरा में हाथी का आंतक, कई मारे गए, लेकिन कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार पर कार्यवाही क्यों नहीं
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पत्रकारवार्ता लेकर मंहगाई के विरोध में कल धरना प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई। पत्रकारवार्ता के प्रारंभ में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने जिले में हाथियों के आतंक का मुद्दा उठाया और कहा कि हमारी सरकार के समय कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में एक हाथी मारा गया, तब हमारी सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्समय के डीएफओ डी डी संत को तत्काल निलंबित कर दिया और जांच करायी गई। आज हाथियों का आतंक के नाम पर वनमंडलों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
हर साल हाथी के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है और परिणाम कुछ भी नहीं आ रहा है और लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी तो भ्रष्ट और लापरवाह डीएफओ पर कार्यवाही की जाती रही, लेकिन आज भाजपा सरकार द्वारा खुली छूट दी जा रही है। गत दिनों हाथी के हमले से कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में तीन लोग मारे गए। कटघोरा के डीएफओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी के नाम पर करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार हो रहा है और भाजपा सरकार उसे अभयदान दे रही है। उन्हें तत्काल निलंबित कर जांच करानी चाहिए।
कटघोरा डीएफओ और उनका अमला सिर्फ हाथियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र खदेडऩे बस का काम कर रहे हैं, लेकिन कटघोरा क्षेत्र में हाथियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कटघोरा डीएफओ को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके कार्यकाल में हाथी के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच करानी चाहिए।
भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर , धरना देगी कांग्रेस
सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। 50 रुपया प्रति बोरा सीमेंट पर अतिरिक्त दाम, अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा-सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है।
उन्होंने आगे बताया कि सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी और हमें ही महंगे दामों पर सीमेंट खरीदने के लिए मजबूर कर रही है भाजपा सरकार।
छत्तीसगढ़ सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, यहां हर माह लगभग 30 लाख टन से अधिक सीमेंट का उत्पादन होता है, पहले केंद्र की मोदी सरकार 28 प्रतिशत का भारी भरकम जीएसटी लगाया और अब साय सरकार के सरंक्षण में कीमतों में अचानक बढ़ोत्तरी जनता के साथ अन्याय है।
श्री जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा-हर सर पर छत का वादा करके सरकार में आयी भारतीय जनता पार्टी के शासन में भवन निर्माण की सामाग्रियों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। रेत के दाम पिछले 9 महीने में चार गुना बढ़ गए, स्टील की कीमते दुगना हो गई है और अब सीमेंट के दाम में 50 रूपए प्रति बारी की वृद्धि से गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपनों पर करनी चोट है। पीएम आवास योजना पर भी विपरीत असर पड़ेगा।
देश और प्रदेश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण में सीमेंट एक अहम घटक है, सीमेंट के दाम में वृद्धि से न केवल निजी बल्कि सरकारी प्रोजेक्ट में भी निर्माण लागत बढ़ जाएगी, पुल पुलिया, बांध, सीसी रोड, भवन निर्माण कार्य प्रभावित होंगे, रियल एस्टेट सेक्टर में भी नकारात्मक प्रभाव निश्चित है।
रोजगार पैदा करने में कृषि के बाद रियलस्टेट दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है। सीमेंट की कीमत में अचानक वृद्धि से रियल एस्टेट व्यवसाय की कमर टूट जाएगी, लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जायेंगे ।
पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय सीमेंट, स्टील, रेत के दाम नियंत्रित थे, अब भाजपा सरकार के अनुचित सरंक्षण में सीमेंट कंपनियां निरंकुश हो चुकी हैं। जनता को लुटने का कोई अवसर डबल इंजिन की सरकार नहीं छोड़ रही है।
क्रूड ऑयल इंटरनेशनल मार्केट में आज 2014 की तुलना में लगभग आधा है, फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम दुगुना वसूला जा रहा है। भूखंडों की रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत की छूट प्रदेश की भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। बिजली का बिल दुगुना आने लगा है और अब सीमेंट की कीमतें बढ़ाकर चारों तरफ से महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है।
कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि सीमेंट पर 50 रूपए प्रति बोरी की भारी भरकम मूल्य वृद्धि वापस ले और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल करें।
कल दोपहर 2.00 बजे टीपी नगर में धरना
सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर द्वारा भाजपा सरकार के शासनकाल में बढ़ती महंगाई और लूट खसोट के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। जनता के हित में कांग्रेस हमेशा आगे रहेगी और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी।
शहर की सडक़ों में गड्ढे ही गड्ढे: महापौर ने कहा-कार्यवाही के लिए आयुक्त को निर्देशित किया गया है
पत्रकारवार्ता में उपस्थित महापौर राजकिशोर प्रसाद ने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि जनप्रतिनिधि सिर्फ कार्यों का प्रस्ताव देेते हैं, न तो चेक काटते, ना ही टेंडर निकालते हैं, अधिकारी दोषी हैं तो भाजपा की सरकार है, कार्यवाही क्यों नहीं कर रही। भाजपा सरकार आये 09 माह हो गए हैं, यहां भी भाजपा के मंत्री हैं, कार्यवाही के लिए कौन रोका है? उन्होंने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि जाति प्रमाण पत्र जन्म स्थान वाले प्रदेश में बनता है, यहां भी वे पिछड़ा वर्ग के रूप में अभी तक अपनी पहचान बनाए हुए हैं, वे समाज में जिला के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा को हार पच नहीं रही है, इसलिए महापौर की कुर्सी हथियाने साजिश रच रही है, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसार्इं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण शर्मा, बीएन सिंह, बालको ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कोरबा
अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना:इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
कोरबा। ’’महेन्न्द्रा एंड महेन्द्रा’’ भारत की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है, जो समय-समय पर देश एवं विदेश में विभिन्न कॉन्फ्रेंस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में इस वर्ष कंपनी की विशेष अंतरराष्ट्रीय पांच दिवसीय कॉन्फ्रेंस 9 जून 2026 से 13 जून तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने हेतु कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में श्री मोदी महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञ ट्रेनर्स की उपस्थिति में कंपनी की नवीनतम ई.वी. (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कारों की सेल्स, सर्विस एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ उद्योग से जुड़े अनुभवों एवं नवीन संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटो मोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय नाम है जिनके द्वारा सामाजिक, राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्य किये जाते रहते है। इस समूह की छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में विभिन्न चार पहिया वाहन कंपनियों की अनेकों डीलरशिप संचालित है तथा इसके 40 से अधिक आउटलेट्स एवं हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें महेन्द्रा एंड महेन्द्रा का ओडिशा स्थित भव्य शोरूम एवं अत्याधुनिक वर्कशॉप विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां उत्कृष्ट सेल्स एवं सर्विस सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
कंपनी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं बेहतर ग्राहक सेवा को देखते हुए ही इस वर्ष अशोक मोदी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
श्री मोदी ने प्रस्थान के पूर्व बताया कि इस कॉन्फ्रेंस से प्राप्त अनुभव एवं नई जानकारियों को वे अपने संस्थान के समस्त सदस्यों तथा ग्राहकों के साथ अवश्य साझा करेंगे, जिससे भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
कोरबा
प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ
12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर मुड़ापार हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चन, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में बुधवार 10 जून 2026 को कोरबा मंडल अंतर्गत मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए देश के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गिरीश नामदेव, कोरबा मंडल मंत्री राजेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, नवीन जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, उपाध्यक्ष उषा यादव, प्रमोद साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनुज यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष गिरधारी रजक, चंदन तांती, भरत यादव, हेमंत चौहान, सुरेश देवांगन, लक्ष्मी साहू, विशाल चौहान, वीरू वाल्मीकि, तामेश्वर प्रसाद यादव, वेद प्रकाश, हेमंत केवट, अनुसुइया, आशा यादव, सुमित्रा देवी, प्रमिला चौहान, ममता चौहान, पार्वती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने भारत की उन्नति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जयघोष लगाए। मंदिर परिसर “भारत माता की जय”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा:एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
लगभग रू.2.50 लाख मूल्य के चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी
त्वरित कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी विमल जाजोदिया निवासी पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर मनीष यादव (19 वर्ष) एवं प्रकाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गया मशरूका अपने कब्जे से बरामद कराया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग रू.2.50 लाख मूल्य का चोरी गया संपूर्ण मशरूका (100 प्रतिशत रिकवरी) बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
घटना के कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कोरबा पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 311 वासुदेव आदित्य, प्र.आर. 423 भूपेंद्र लहरे, आर. 685 चंद्रकांत गुप्ता, आर. 575 रामविलास, आर. 91 रमेंद्र वर्मन एवं आर. 725 चंद्रप्रकाश तंवर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
