Connect with us

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में लाएं प्रगति – सीईओ

Published

on

बाला कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाएं आंगनबाड़ी भवन

गुणवत्तायुक्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करें

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुबह जनपद पंचायत करतला में तथा दोपहर में जिला पंचायत सभागार में जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2024-26 के अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण पूर्ण कर जियोटैगिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य भी 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ ने कहा कि डीएमएफ एवं मनरेगा के अभिसरण से स्वीकृत सभी आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण ‘बाला कॉन्सेप्ट’ के आधार पर किया जाए, ताकि भवन बच्चों के सीखने के अनुकूल और आकर्षक बन सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत कोरबा खगेश निर्मलकर, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया:खाली घर देख कर चोरी करते थे, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी सुने मकानों की रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे। इनमे एक महिला सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

रामपुर सिविल लाइन थाने में 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जहां परिवार शादी समारोह में गया था। तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। तीसरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जहां आरोपियों ने कैश और जेवर चुराए थे।

बरामद हुआ चोरी का सामन

बरामद हुआ चोरी का सामन

सुनसान घर देख देते थे चोरी को अंजाम

थाना सिविल लाइन रामपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पीड़ित अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे हुए मिले।

घरों से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और बाकि सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा रात्रे के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार महिला चोर

गिरफ्तार महिला चोर

इसी तरह की चोरी में 3 और चोर पकड़े गए

इसी तरह, मानिकपुर में भी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मिलकर इन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में युवक का शव मिला:फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया।

फोन न उठाने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा

बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे। इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा।

जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया, तो परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, जहां इमानुएल मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे। इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस लाइन दफ्तर में मिला 4 फीट का कोबरा:अलमारी के पीछे बैठा था सांप, स्नैक कैचर ने जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के रक्षित केंद्र पुलिस लाइन दफ्तर में रविवार को तब हड़कंप मच गया जब एक अलमारी के पीछे 4 फीट लंबा कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी की टीम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्नैक कैचर की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, जब अलमारी खोली गई तो सांप की फुंकार सुनाई दी, जिससे उसकी मौजूदगी का पता चला।

कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस लाइन क्षेत्र नर्सरी से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोबरा सांप बेहद खतरनाक और जहरीला होता है। हालांकि, इसकी एक खासियत यह भी है कि यह जल्दी किसी पर हमला नहीं करता। छेड़छाड़ करने या अचानक पैर लगने पर ही यह हमला करता है, जिससे मौत भी हो सकती है।

सांप बिच्छू के काटे जाने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े

सारथी ने यह भी बताया कि सांप या बिच्छू के काटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर अंधविश्वास के चक्कर में झाड़-फूंक करने लगते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता और जान चली जाती है। इसे लेकर वन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम भी रेस्क्यू के दौरान लोगों को जागरूक करती है।

उन्होंने बताया कि कई बार सर्पदंश के शिकार होने के बाद लोग सांप को मार देते हैं या उन्हें बंधक बनाकर रखते हैं, जो वन अधिनियम के तहत अपराध है। सांपों के संरक्षण को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677