कोरबा
बदलेगी स्कूल की तस्वीर और विद्यार्थियों की तकदीर
नवीन भवन, शिक्षकों की नियुक्ति, नाश्ता, कोचिंग, छात्रवृत्ति सहित अनेक सुविधाओं से बेहतर होगा शिक्षा का माहौल
जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है प्रयास

कोरबा।‘‘शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा‘‘ भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के इस संदेश में शिक्षा का वह महत्व छिपा है जो किसी गरीब, वंचित समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाकर अलग पहचान दिलाने का काम करता है। जो जितना अधिक शिक्षित होगा, वह उतना ही प्रभावशाली पहचान बना पायेगा। अनुसूचित जिले में शिक्षा के इसी महत्व को ध्यान रखकर जिले के कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। विगत छह महीने में जिले की शिक्षा व्यवस्था और गुणवत्ता को बेहतर बनाने उन्होंने डीएमएफ से जर्जर हो चुके स्कूल भवनों के लिए नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए भृत्यों की नियुक्ति की। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने की दिशा में एकीकृत पाठ्यक्रम प्रणाली, जिले के शासकीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्था में नीट, जेईई की रायपुर में कोचिंग, 12वीं पास प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने मेडिकल, इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए विशेष छात्रवृत्ति तथा प्राथमिक, मीडिल स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल आने प्रोत्साहित करने मिड डे मील के अतिरिक्त सुबह का नाश्ता देने की पहल की गई है। जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा छात्रावासों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा महाविद्यालयों तथा छात्रावासों में भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
140 से अधिक नवीन स्कूल भवन बनने से जर्जर भवनों से मिलेगी मुक्ति –
जिला प्रशासन द्वारा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तथा आसपास मौजूद जर्जर स्कूल भवनों का चिन्हांकन कर नए भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कुल 140 से अधिक नए स्कूल भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, जीर्णोद्धार कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दूरस्थ क्षेत्रों सहित आसपास के जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन बनने से स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की समस्याएं दूर होंगी। कई स्थानों पर बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या है। भवन पुराने हैं। कम कमरे हैं। ऐसे में नवीन भवन स्वीकृति मिलने से विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की समस्याएं दूर होंगी।
शिक्षा गुणवत्ता के लिए अतिथि शिक्षक की नियुक्ति –
कोरबा जिले के हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल में विभिन्न विषयों के 116 व्याख्याता के रिक्त पदों पर 1 जुलाई 2024 से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं शैक्षणिक योग्यताधारी बेरोजगार युवकों की नियुक्ति अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य कराने हेतु किया गया है। इसी तरह इस प्रकार विद्यालयों में समस्त विषयों के व्याख्याता` हो जाने पर निश्चित रूप से शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसी तरह कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर व पहाड़ी कोरवा जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों में से 8वीं उत्तीर्ण 77 युवाओं को जिले के माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल में चतुर्थ वर्ग भृत्य के रिक्त पदों पर तथा 29 लोगों को प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर पदस्थापना की गई है।
सुविधाएं बढ़ने से अध्ययन का माहौल विकसित होता है : शिक्षक
जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ भवन आदि की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार के प्रभारी प्राचार्य रामनाथ बघेल और व्याख्याता श्रीमती एम धनलक्ष्मी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन स्वीकृत किए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों और भृत्य की नियुक्ति की जा रही है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी फायदा होगा। पहुँच मार्ग, साइकिल स्टैंड, शेड से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को बहुत सहूलियत होगी। सेवानिवृत्त प्राचार्य घनश्याम जाटवर का कहना है कि पहले की अपेक्षा स्कूलों को काफी सुविधाएं मिलने लगी है। इससे शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की।
पहुंच मार्ग सहित साइकिल स्टैंड और शेड का होगा निर्माण –
कलेक्टर द्वारा जिले के सभी स्कूल भवनों में पहुंच मार्ग तथा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों तक पहुंच मार्ग निर्माण करने और साइकिल स्टैंड, शेड निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी गई है। पहुंच मार्ग तथा साइकिल स्टैंड बनने से स्कूली विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
100 विद्यार्थियों को रायपुर में निःशुल्क कोचिंग –
दसवीं कक्षा उत्तीर्ण आगे नीट व जेईई की तैयारी करने के इच्छुक जिले के शासकीय विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण 50 नीट व 50 जेईई कुल 100 छात्र-छात्राओं को जिले के आरक्षण रोस्टर अनुसार चयन कर 01 जुलाई 2024 से देश की प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर ऐलेन की रायपुर शाखा में दो वर्ष की कोचिंग कराया जा रहा है। चयनित 100 छात्र-छात्राओं का शिक्षण शुल्क, आवास शुल्क एवं भोजन का खर्च का वहन भी जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से किया जा रहा है।
सुबह का नाश्ता देकर बच्चों को स्कूल आने किया जा रहा प्रोत्साहित –
कोरबा जिले के आकांक्षी विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा एवं कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व 9.30 बजे नाश्ता दिया जा रहा है। प्रत्येक प्राथमिक शाला-माध्यमिक शाला में कार्यरत महिला स्वसहायता समूह के रसोइया द्वारा ही नाश्ता तैयार कर गरम-गरम नाश्ता प्रदान किए जाने से स्कूलों में विद्यार्थियों की रूचि शाला आने में बढ़ी है।
10वीं व 12वीं के छात्रों के गुणवत्ता में वृद्धि हेतु विशेष कार्ययोजना –
कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त 180 प्राचार्यों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया है कि जिले के समस्त हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के 10वीं व 12वीं के छात्र/छात्राओं को एकीकृत पाठ्यक्रम अनुसार प्रत्येक विषय का अध्ययन विषय शिक्षकों द्वारा किया जाएगा तथा सितम्बर-दिसम्बर में संपूर्ण जिले के छात्रों की एकीकृत जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रश्न पत्र जिला स्तर पर तैयार किया जाएगा तथा उक्त परीक्षा के उत्तर पुस्तिका की जांच दूसरे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा उपरांत कमजोर छात्रों का चिन्हांकन कर विकासखण्ड स्तर पर 4 विषय विशेषज्ञ द्वारा जनवरी फरवरी में बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष तैयारी कराया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाएगी छात्रवृत्ति –
कोरबा जिले के निवासी तथा शासकीय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण छात्र यदि मेडिकल, इंजीनियरिंग या देश के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आधार पर विशेष कोर्स में चयन होने पर उनका शिक्षण शुल्क डीएमएफ मद से किया जाएगा। इस पहल से जिले के गरीब और शासकीय विद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
जाति प्रमाण पत्र बनाने की जा रही है पहल –
कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित कर स्कूल में पढ़ाई करने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वे आरक्षित वर्ग के सभी विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनवाएं। इसके लिए विद्यार्थियों का रिकॉर्ड जुटाने तथा दस्तावेज उपलब्ध न होने पर ग्राम सभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहल करने कहा गया गया।
कोरबा
अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना:इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
कोरबा। ’’महेन्न्द्रा एंड महेन्द्रा’’ भारत की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है, जो समय-समय पर देश एवं विदेश में विभिन्न कॉन्फ्रेंस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में इस वर्ष कंपनी की विशेष अंतरराष्ट्रीय पांच दिवसीय कॉन्फ्रेंस 9 जून 2026 से 13 जून तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने हेतु कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में श्री मोदी महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञ ट्रेनर्स की उपस्थिति में कंपनी की नवीनतम ई.वी. (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कारों की सेल्स, सर्विस एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ उद्योग से जुड़े अनुभवों एवं नवीन संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटो मोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय नाम है जिनके द्वारा सामाजिक, राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्य किये जाते रहते है। इस समूह की छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में विभिन्न चार पहिया वाहन कंपनियों की अनेकों डीलरशिप संचालित है तथा इसके 40 से अधिक आउटलेट्स एवं हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें महेन्द्रा एंड महेन्द्रा का ओडिशा स्थित भव्य शोरूम एवं अत्याधुनिक वर्कशॉप विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां उत्कृष्ट सेल्स एवं सर्विस सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
कंपनी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं बेहतर ग्राहक सेवा को देखते हुए ही इस वर्ष अशोक मोदी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
श्री मोदी ने प्रस्थान के पूर्व बताया कि इस कॉन्फ्रेंस से प्राप्त अनुभव एवं नई जानकारियों को वे अपने संस्थान के समस्त सदस्यों तथा ग्राहकों के साथ अवश्य साझा करेंगे, जिससे भविष्य में और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
कोरबा
प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ
12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर मुड़ापार हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चन, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में बुधवार 10 जून 2026 को कोरबा मंडल अंतर्गत मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए देश के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गिरीश नामदेव, कोरबा मंडल मंत्री राजेंद्र राजपूत, कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, नवीन जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, उपाध्यक्ष उषा यादव, प्रमोद साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनुज यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष गिरधारी रजक, चंदन तांती, भरत यादव, हेमंत चौहान, सुरेश देवांगन, लक्ष्मी साहू, विशाल चौहान, वीरू वाल्मीकि, तामेश्वर प्रसाद यादव, वेद प्रकाश, हेमंत केवट, अनुसुइया, आशा यादव, सुमित्रा देवी, प्रमिला चौहान, ममता चौहान, पार्वती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने भारत की उन्नति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जयघोष लगाए। मंदिर परिसर “भारत माता की जय”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा:एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
लगभग रू.2.50 लाख मूल्य के चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी
त्वरित कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी विमल जाजोदिया निवासी पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर मनीष यादव (19 वर्ष) एवं प्रकाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गया मशरूका अपने कब्जे से बरामद कराया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग रू.2.50 लाख मूल्य का चोरी गया संपूर्ण मशरूका (100 प्रतिशत रिकवरी) बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
घटना के कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कोरबा पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 311 वासुदेव आदित्य, प्र.आर. 423 भूपेंद्र लहरे, आर. 685 चंद्रकांत गुप्ता, आर. 575 रामविलास, आर. 91 रमेंद्र वर्मन एवं आर. 725 चंद्रप्रकाश तंवर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
