देश
MP में 50 साल पुराने मकान की दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत; जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। सागर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार सुबह बारिश की वजह से 50 साल पुराने मकान की दीवार गिर गई। इसमें 9 बच्चों की दबकर मौत हो गई, 4 घायल हैं। इनमें से ज्यादातर 10 से 14 साल के हैं।
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के अशोकनगर जिले में रविवार को जलस्तर बढ़ने के कारण महारानी लक्ष्मीबाई बांध के 12 गेट खोल दिए गए। यूपी-एमपी हाईवे बंद है। राज्य में 58% यानी 21.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2.6 इंच ज्यादा है।
राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 21% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में आमतौर पर 1 जून से 3 अगस्त तक 231.3MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 280.6MM बरसात हाे चुकी है।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना हुई। अचानक बाढ़ आने से मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद हो गया। कश्मीर घाटी लद्दाख से कट गई। जनहानि की खबर नहीं है।
हिमाचल में बादल फटने के बाद चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल में गुरुवार (31 जुलाई) बादल फटने की घटना से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या अब 11 पहुंच गई है। रविवार (4 अगस्त) को हिमाचल के मंडी में सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 शव बरामद हुआ। इनमें सोनम (23) और तीन महीने की मानवी का शव शामिल है। इससे पहले 1 अगस्त को रामपुर के समेज में 9 लोगों की जान गई थी। अब भी 40 से अधिक लोग लापता हैं।
इनकी तलाश के लिए आज चौथे दिन रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना ने प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया है। मलबा और चट्टान हटाने के लिए JCB का इस्तेमाल किया जा रहा है। NDRF, CISF और भारतीय सेना मौके पर मौजूद हैं।
बीते कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं में 114 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 27 जून से 1 अगस्त के बीच बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में 79 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, पुणे में सेना बुलाई गई
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे, पालघर और सतारा में रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ठाणे, नासिक, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट है। पालघर में शनिवार (3 अगस्त) को नदी पार करते वक्त 21 साल का युवक पानी में बह गया।
पुणे के घाट सेक्शन में लगातार बारिश की वजह से खडकवासला डैम से 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंहगढ़ रोड (एकता नगर क्षेत्र) स्थित द्वारका सोसायटी में सेना तैनात है। 125 लोगों काे रेस्क्यू किया गया है। 8 बोट लगाए गए हैं। 25 जुलाई को भी मुथा नदी के किनारे कई आवासीय इलाके जलमग्न हो गए थे।
इंडिगो ने पैसेंजर के लिए एडवाइजरी जारी की
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में कहा कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। इससे फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसलिए यात्रा करने वाले पैसेंजर नजर रखें।
देश
अद्वित ज्वेल्स का IPO 23 जून को, मूल्य दायरा 130-138 रुपए प्रति शेयर
नई दिल्ली, एजेंसी। आभूषण क्षेत्र की कंपनी अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जून को खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 130 से 138 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह 1.19 करोड़ नए शेयरों के निर्गम पर आधारित है। इसके जरिये 165.15 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। जयपुर की कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा।

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नितिन गिलारा ने कहा, ”अपने बी2बी (कंपनियों के बीच) कारोबार को प्रभावित किए बिना, हम अगले तीन वर्षों में देश भर में 30 खुदरा शोरूम खोलकर सीधे उपभोक्ताओं से जुड़े अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”
देश
डिजिटल वॉलेट रखने वालों के लिए जरूरी खबर, PhonePe ने लागू की मेंटेनेंस फीस
मुंबई, एजेंसी। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने वॉलेट यूजर्स के लिए एक नया नियम लागू किया है। कंपनी के अनुसार, अगर कोई फोनपे वॉलेट लंबे समय यानि 365 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करता है, तो उसे इनएक्टिव माना जाएगा और उन पर मेंटेनेंस फीस लगाई जाएगी।
कंपनी ने बताया कि केवल ऐप खोलना, बैलेंस चेक करना या UPI के जरिए भुगतान करना वॉलेट की एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा। वॉलेट को सक्रिय बनाए रखने के लिए उसमें उपलब्ध बैलेंस का उपयोग कर भुगतान करना, पैसे भेजना या अन्य वित्तीय लेन-देन करना जरूरी होगा।

कितना कटेगा चार्ज
नए नियम के तहत, इनएक्टिव वॉलेट पर हर तीन महीने में 100 रुपए (GST सहित) की ‘Wallet Inactivity Maintenance Fee’ वसूली जाएगी। यदि वॉलेट में 100 रुपए या उससे अधिक बैलेंस है, तो पूरा शुल्क काट लिया जाएगा। वहीं, बैलेंस 100 रुपए से कम होने पर उपलब्ध राशि ही काटी जाएगी और बैलेंस शून्य हो जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में वॉलेट का बैलेंस नेगेटिव नहीं होगा।
चार्ज कटौती से पहले कंपनी देगी मैसेज
किसी भी चार्ज की कटौती से पहले कंपनी यूजर को नोटिफिकेशन या मैसेज के जरिए सूचित करेगी। इसके बाद भी वॉलेट का उपयोग नहीं किया जाता है तो निर्धारित मेंटेनेंस चार्ज वॉलेट बैलेंस से काट लिया जाएगा।
अगर आप साल में कम से कम एक बार भी अपने वॉलेट बैलेंस का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो वॉलेट एक्टिव बना रहेगा। इसके लिए बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। छोटी राशि का भुगतान या किसी व्यक्ति को पैसे भेजना भी पर्याप्त हो सकता है।
देश
5 दिन की तेजी के बाद लुढ़का बाजार, निवेशकों को नुकसान
मुंबई, एजेंसी। 5 दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनटों बाद 832 अंक गिरकर 76,578.08 के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 229 अंक से ज्यादा टूटकर 23,938.75 के लो तक फिसल गया। इस गिरावट का असर मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक तक फिसलकर 76,802.90 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 154.90 अंक टूटकर 24,013.10 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव थमने से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का भाव और 0.58 प्रतिशत कम होकर 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर आ गया।
एक दिन पहले क्या रहा था हाल
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 पर बंद हुआ था। निफ्टी 82.30 अंक चढ़कर 24,168 पर बंद हुआ था।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
