Connect with us

छत्तीसगढ़

दस जनवरी…विश्व हिंदी दिवस

Published

on

लचीलेपन में समाहित वसुधैवकुटुम्बकम का संदेसा!

साधना सोलंकी
जयपुर। राष्ट्रीय भाषा हिंदी दिवस 14 सितंबर हिंदुस्तान के नाम समर्पित है, पर 10 जनवरी इसे समूची धरती की बोली बनाए जाने का उपक्रम है। इसे हिंदी भाषा के आत्मसम्मान का उत्सव दिवस कहा जा सकता है, जो दर्शाता है कि भारत में ही नहीं विदेशों में भी हिंदी बोली और समझी जाती है। इस उपलब्धि का कारण इस भाषा का सर्वाधिक लचीलापन है। अर्थात यह दुनिया की हर बोली भाषा में घुलमिल कर बड़ी सहजता से अपनी अभिव्यक्ति दे जाती है। इसमें सहज वैज्ञानिकता ही दरअसल वसुधैवकुटुम्बकम का गहन संदेसा है…

मित्र सखा हमजोली
हर बोली की होली!
विश्व हिंदी दिवस आयोजन की शुरुआत 10 जनवरी 1975 को हूई, जब नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन मनाया गया। 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस तरह यह दिन इसके ऐतिहासिक होने की याद दिलाता है। लगा कि हिंदी केवल हिंदुस्तान की भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक संवाद की क्षमता रखने वाली भाषा है।
 हिंदी भाषा की विशेषता का कोई जोड़ नहीं। यह संस्कृति, परंपरा, भाव और मौन की अभिव्यक्ति का असरदार जरिया है। कहीं यह मां की ममता से लबालब मीठी लोरी सी है तो कहीं पिता की जिम्मेदारी सी! गुरु का अनुशासन भी इसमें झलकता है तो अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, तमिल, पंजाबी आदि से हमजोली होने का मित्र सखा भाव भी! आंदोलन की क्रांति की आग भी यह लिए है।

महक वसुंधरा की!
इसके महत्व को समझने, योगदान को सम्मानित करने और दुनियाभर में इसे प्रचारित प्रसारित करने के लिए ही दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के नाम किया गया। 
हिंदी अब सीमा बंधन से मुक्त, महाद्वीपों में अपने कसीदे पढ़ रही है। जब कोई परदेसी हिंदी में नमस्कार कहता है, तो वह हमारी संस्कृति सभ्यता को स्वीकार सम्मानित करता है।
धरोहर यह परंपरा की
महक यह वसुंधरा की
भविष्य की संभावना…
बारिश मरुधरा की!

अपना बहाव, अपनी गति
विश्व स्तर पर हिंदी की बात करें तो हिंदी 190 से ज्यादा देशों में बोली और समझी जाती है। 
संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनी जाती है।
बॉलीवुड, ओटीटी, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया में इसका अपना बहाव, अपनी गति है।
प्रवासी भारतीयों ने हिंदी को विश्व के विविध देशों में रोपा और विस्तार दिया।
विदेशों में लगातार हिंदी सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है। UN में यह चर्चा का विषय बनी। दूतावासों में आयोजन इसकी पहुंच और सम्मान पर मोहर लगाते हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा 99 प्रतिशत

Published

on

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बच्चों एवं अध्यापकों को बधाई
कोरबा। 2025-26 में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें ग्राम खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आसपास के पूरे क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिजनों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 10वीं से मयंक यादव ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। छात्रा रौनक जहां ने 79.4 प्रतिशत से द्वितीय स्थान व छात्र भविष्य सिंह राठौर ने 75.8 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचते हुये क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने बताया कि इस सत्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 19 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिसमें 18 छात्र उत्तीर्ण हुये। इस प्रकार 10वी बोर्ड परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। 10वीं के छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने सभी छात्रों को शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उन्नत शिक्षा प्रदान करना है, ताकि एक बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सभी बच्चे समाज को एक नयी धारा से जोड़ते हुये राष्ट्र विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने बच्चों की इस सफलता के पीछे उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुये बधाई दी।

Continue Reading

कोरबा

भूविस्थापितों के रोजगार और आजीविका के लिए एसईसीएल को गम्भीर होना पड़ेगा – सांसद ज्योत्सना महंत

Published

on

सीएमडी को लिखे पत्र में वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

कोरबा/बिलासपुर। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं कोयला खान एवं इस्पात सबंधी स्थायी समिति सदस्य श्रीमती ज्योत्स्ना महंत ने एसईसीएल सीएमडी को लिखे पत्र में कोरबा जिले के कोयला खदानों के भू-विस्थापित परिवारों के भविष्य और उनके रोजगार की गंभीर समस्या को देखते वर्तमान नियमों में क्रांतिकारी बदलाव करने की मांग की है। सांसद ने स्पष्ट किया है कि कोल इंडिया की मौजूदा नीतियों के कारण केवल 20% प्रभावित परिवारों को रोजगार मिल पा रहा है, जबकि 80% लोग आज भी अपने हक के लिए भटक रहे हैं। सांसद महंत ने कोल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि रोजगार न मिलने के कारण क्षेत्र में आए दिन होने वाले आंदोलन और धरना-प्रदर्शन से न केवल उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि राष्ट्र के राजस्व को भी बड़ी हानि होती है ।

प्रमुख मांगें और प्रस्तावित संशोधन

सांसद ने स्थानीय युवाओं और विस्थापितों को सशक्त बनाने के लिए निम्नलिखित ठोस प्रस्ताव रखे हैं:-

वर्तमान में भू-विस्थापित फर्मों और सहकारी समितियों के लिए आरक्षित 5 लाख रुपये की टेंडर सीमा को बढ़ाकर न्यूनतम 20 लाख रुपये किया जाए ।

विस्थापितों के लिए वार्षिक टेंडर सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि उन्हें बड़े काम मिल सकें ।

चूंकि अब अधिकांश कार्य आउटसोर्सिंग के जरिए हो रहे हैं। सांसद ने मांग की है कि मिट्टी और कोयला उत्खनन करने वाली निजी कंपनियों सहित खदान के अन्य संबंधित में कार्यों में कम से कम 80 प्रतिशत भर्ती स्थानीय विस्थापित परिवारों से ही अनिवार्य की जाए ।

SECL में लगने वाले सभी चार पहिया वाहनों के टेंडर को पूर्णतः भू-विस्थापितों के लिए आरक्षित किया जाए ।

विस्थापितों का हक हमारी प्राथमिकता

सांसद ज्योत्सना महंत ने पत्र के माध्यम से प्रबंधन को अवगत कराया है कि गेवरा दीपका और कुसमुंडा जैसे मेगा प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि SECL प्रबंधन इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमों में आवश्यक संशोधन करेगा, जिससे हजारों बेरोजगार परिवारों को सम्मानजनक आजीविका मिल सके ।

कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि जब जमीन हमारी है, तो उस पर पहला हक भी हमारा होना चाहिए। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विस्थापितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के प्रयासों से 2021-22 से भूविस्थापित कोटा के तहत 5 लाख रुपये तक की मूल्य के टेंडर आरक्षित किया गया था और उसकी सीमा बढ़ाने का आश्वसन दिया गया था, किंतु कोयला प्रबंधन इस दिशा में उदासीन रवैय्या अपनाए हुये है इस मुद्दे पर संगठन ने एसईसीएल सहित जिले के जनप्रतिनिधियों को गंभीरता दिखाने की मांग किया था ।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम एलपीएस खरहरकुड़ा के 19 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर होगा लायंस गौरव सम्मान समारोह और एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र का लोकार्पण

Published

on


कोरबा/मड़वारानी। ग्रामीण अंचलों मे रह रहे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उन्नत शिक्षा प्रदान करने के लिए लायंस पब्लिक स्कूल ट्रस्ट द्वारा ग्राम मड़वारानी में सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल का संचालन विगत 10 वर्षो से किया जा रहा है, जिसके 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को विद्यालय परिसर में एनकेएम लायंस गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र का विधिवत् लोकार्पण छ.ग.राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय (राष्ट्रीय अध्यक्ष-आदिवासी कंवर समाज) के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीमती मंदाकिनी (फिल्म फेम स्टार-राम तेरी गंगा मैली) उपस्थित रहेंगी। सुश्री सरोज पाण्डेय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद) बतौर गेस्ट आफ ऑनर व श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा) प्रमुख वक्ता रहेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गोपाल मोदी (भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला कोरबा), श्रीमती विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा महिला मोर्चा), श्रीमती रेणुका राठिया (सदस्य-जिला पंचायत जिला कोरबा), हितानंद अग्रवाल (एमआईसी सदस्य), श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष, न.पा.परिषद बांकीमोंगरा), पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी (प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), पीएमजेएफ लायन पवन मलिक (द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया जायेगा।

इस पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लायंस पब्लिक स्कूल ट्रस्ट द्वारा एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केन्द्र का संचालन किया जाना है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के 6 से 10 वर्ष के अनाथ बालकों की शिक्षा, उनके आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्था करते हुये उनकी सही देखरेख करते हुये उन्हें काबिल बनाना है। जिसका लोकार्पण अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जायेगा। साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर ”एनकेएम लायंस गौरव सम्मान समारोहÓÓ का आयोजन किया जायेगा जिसमें आसपास की प्रतिभाशील एवं रचनात्मक कार्यों से जुड़ी महिलाओं, गणमान्य नागरिकों, ग्राम सरपंचों-पंचों, डॉक्टरों, शिक्षकों व लायंस लीडर्स (पूर्व प्रान्तपालों) का सम्मान किया जायेगा। इनके सम्मान से निश्चित ही अन्य लोग भी समाजसेवा करने हेतु प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी के साथ साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने विद्यालय के समस्त बच्चों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, ग्रामवासियों एवं पत्रकार बंधुओं को उक्त कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677