कोरबा
एनटीपीसी कोरबाः प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा, भारत के प्रमुख तापीय विद्युत स्टेशनों में से एक और एनटीपीसी का दूसरा सबसे पुराना संयंत्र, निरंतर अपनी मजबूती, विश्वसनीयता और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। 2600 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ यह संयंत्र महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा सहित कई राज्यों को विद्युत आपूर्ति कर देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपनी स्थापना के बाद से एनटीपीसी कोरबा देश की ऊर्जा संरचना का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है, जो औद्योगिक विकास को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दे रहा है।
एनटीपीसी कोरबा ने 30 मार्च 2026 को कोरबा प्रेस क्लब के सहयोग से एक प्रेस मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिजनेस यूनिट हेड (BUH) कोरबा, किशोर चंद्र पात्र, महाप्रबंधक (O&M) सत्रुघ्न बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीपीसी कोरबा अस्पताल, डॉ. विनोद कोल्हटकर, शशि शेखर, अपर महाप्रबंधक (HR), मनोज कुमार रजक, अपर महाप्रबंधक (TS), आशीष कुमार वर्मा, अपर महाप्रबंधक (EMG & AU), रोनी जॉनसन, अपर महाप्रबंधक (EEMG), शैलेंद्र यादव, अपर महाप्रबंधक (P&S), अतुल पराशर, उप महाप्रबंधक (HR), शशांक छाज्जर, वरिष्ठ प्रबंधक (CSR), विनायक गर्ग, उप प्रबंधक (HR), बृजेश पाल, उप प्रबंधक (HR) तथा सुश्री उष्मा घोष, कार्यकारी (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) उपस्थित रहे।

परिचालन उत्कृष्टता में बेंचमार्क
स्टेशन ने अपने उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी कोरबा के प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- एनटीपीसी कोरबा ने प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के मामले में लगातार एनटीपीसी के भीतर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो इसकी उच्च दक्षता और विश्वसनीय संचालन को दर्शाता है। लगातार छह वर्षों से, एनटीपीसी कोरबा ने एनटीपीसी के भीतर पीएलएफ में शीर्ष स्थान सुरक्षित किया है।
- 2000 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले विद्युत केंद्रों के बीच, एनटीपीसी कोरबा ने भारत में प्लांट लोड फैक्टर (PLF) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
- न्यूनतम ऊर्जा शुल्क दर (ECR) पर बिजली उत्पादन करने में एनटीपीसी कोरबा सभी एनटीपीसी स्टेशनों में तीसरे स्थान पर है, जो इसकी मजबूत लागत दक्षता और बेहतर परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है।
- इसकी इकाइयों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें यूनिट-7 द्वारा 455 दिनों का निरंतर संचालन और यूनिट-1 द्वारा 400 से अधिक दिनों का निरंतर संचालन शामिल है, जो उन्हें संगठन की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाइयों में शामिल करता है।
- पिछले वर्ष की तुलना में कुल ‘फोर्ड आउटेज’ (Forced Outages) में लगभग 50% की कमी आई है।
- परिचालन आय (Operational Earnings) के मामले में एनटीपीसी कोरबा सभी एनटीपीसी संयंत्रों में प्रथम स्थान पर है।

- स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
पर्यावरणीय जिम्मेदारी एनटीपीसी कोरबा के संचालन के केंद्र में बनी हुई है। स्टेशन ने अपने कुल क्षेत्रफल के 33% से अधिक हिस्से में हरित आवरण विकसित किया है और 95% से अधिक की प्रभावशाली उत्तरजीविता दर के साथ 30 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। एक ऐतिहासिक उपलब्धि ‘चरपारा ऐश डाइक’ का सफल सुधार (Reclamation) है, जहाँ 4 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं, जिससे यह एनटीपीसी के भीतर पहला सुधारा गया ऐश डाइक बन गया है। इस प्रयास को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से ‘रिक्लेमेशन सर्टिफिकेट’ प्राप्त हुआ है, जो पारिस्थितिक बहाली का एक आदर्श उदाहरण पेश करता है।
एनटीपीसी कोरबा ने राख प्रबंधन (Ash Management) में भी अनुकरणीय प्रदर्शन किया है, वित्त वर्ष 2024-25 में 119% और फरवरी 2026 तक 110% राख का उपयोग हासिल किया है। स्टेशन हर साल 100% से अधिक राख उपयोग को बनाए रखने के लिए एक व्यापक योजना लागू करना जारी रखे हुए है, जो टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया फ्लाई ऐश लाइम जिप्सम (FALG) संयंत्र, औद्योगिक उप-उत्पादों को टिकाऊ निर्माण सामग्री में बदलकर ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता को और उजागर करता है। - सीएसआर के माध्यम से समुदायों का सशक्तिकरण
विद्युत उत्पादन के अलावा, एनटीपीसी कोरबा ने अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहलों के माध्यम से आसपास के समुदायों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इसकी मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों ने विभिन्न गाँवों में 25,000 से अधिक लाभार्थियों को सेवा प्रदान की है, जबकि लक्षित कार्यक्रम एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य और बाल पोषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करते हैं। कौशल विकास की पहलों ने युवाओं को रोजगार सुरक्षित करने और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाया है। स्टेशन ने सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों सहित आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान दिया है।
खेल के क्षेत्र में, एनटीपीसी कोरबा ने सक्रिय रूप से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारा है और एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में योगदान दिया है। इस क्षेत्र के कई एथलीटों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है, जिनमें किरण पिस्दा, हर्षित ठाकुर, श्रुति यादव और आकर्षी कश्यप जैसी उल्लेखनीय प्रतिभाएं शामिल हैं, जिन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु एनटीपीसी कोरबा ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत विभिन्न सकारात्मक कदम उठाए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नियोजित व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
सिपेट (CIPET) में आयोजित कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से लगभग 110 व्यक्तियों को ‘इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर’ और 50 व्यक्तियों को ‘सीएनसी (CNC) मशीन ऑपरेटर’ के रूप में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है।
कोचिंग प्राप्त करने के पश्चात 14 युवाओं ने रक्षा क्षेत्र (आरक्षक, नगर सैनिक, अग्निवीर श्रेणी) में सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं।
स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से 35 से अधिक महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।
एनटीपीसी कोरबा अपने प्रमुख ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन’ (GEM) के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं के जीवन को बदल रहा है। इस पहल से हाल ही में 36 गांवों के 41 स्कूलों की 576 छात्राओं को लाभ हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य जागरुकता और जीवन-कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके, इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
पुरस्कार और सम्मान
एनटीपीसी कोरबा की उत्कृष्टता और समर्पण को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। संयंत्र को ‘सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय ऊर्जा दक्ष कोयला संयंत्र’ और ‘सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय जल दक्ष इकाई’ जैसे पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, ‘एक्सीलेंट पीएलएफ प्लांट ऑफ द ईयर’ सहित कई सम्मान और सुरक्षा के क्षेत्र में प्लेटिनम श्रेणी के पुरस्कार इसकी उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
जैसे-जैसे भारत एक टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ रहा है, एनटीपीसी कोरबा नवाचार, दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। देश का सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन बनने के स्पष्ट विजन के साथ, स्टेशन विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली प्रदान करते हुए हितधारकों की अपेक्षाओं से आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है। इसकी यात्रा न केवल एक पावर प्लांट के विकास को दर्शाती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण देखभाल और सामुदायिक विकास के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
एनटीपीसी कोरबा आज इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता मिलकर समाज पर एक स्थायी प्रभाव पैदा कर सकते हैं।
कोरबा
अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान
बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।
बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

कोरबा
झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब
कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।
समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
कोरबा
सीएसईबी कोरबा पूर्व के 324 जर्जर मकानों को तोड़ने की फिर कवायद
पिछले साल ठेकेदार ने कुछ मकानों को तोड़ा और उसके बाद अधूरा छोड़ दिया था
इस बार महाराष्ट्र की कम्पनी मे. के के घरत एण्ड कम्पनी को दिया गया है वर्क आर्डर
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कम्पनी सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएसईबी कालोनी सिविल की कार्यपालन अभियंता श्रीमती तिग्गा ने बताया कि कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने के लिए मे. के के घरत एण्ड कम्पनी महाराष्ट्र को वर्क आर्डर दिया गया है और 05 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने की शर्त रखी गई है। पुष्पलता गार्डन सड़क किनारे से लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे के सभी जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी चस्पा किया गया है।
इन मकानों को किया जाएगा डिस्मेंटल

विभाग ने कई जगह नोटिस बोर्ड लगाया है और उन मकानों को तोड़ने के लिए कब्जाधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया है। जिन मकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा, उसमें एनएफ-209 से एनएफ 304 (96 यूनिट), एसएफ-995 से एसएफ 1042 (48 यूनिट), एसएफ 939 से एसएफ 994 (56 यूनिट), एसएफ 907 से एसएफ 938 (32 यूनिट), एसएफ 891 से एसएफ 906 (16 यूनिट), एसएफ 419 से एसएफ 426 (08 यूनिट), एसएफ 859 से एसएफ 890 (32 यूनिट), एसएफ 459 से एसएफ 466 (08 यूनिट), एसएफ 635 से एसएफ 642 (08 यूनिट), एसएफ 515 से एसएफ 522 (16 यूनिट), एसएफ 851 से एसएफ 858 (09 यूनिट), एसएफ 787 से एसएफ 850 (64 यूनिट), एसएफ 747 से एसएफ 786 (40 यूनिट) एवं एसएफ 743 से एसएफ 746 (04 यूनिट) शामिल हैं।
06 दशक पूर्व बने थे ये मकान
जिन 324 जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा वे करीब 06 दशक पूर्व बनाए गए थे, रख-रखाव के अभाव में ये मकान जर्जर हो चुके हैं। ये सभी मकानों को सीएसईबी कर्मियों को अलाट किया गया था, लेकिन जर्जर होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व सीएसईबी कर्मी अन्य जगहों पर बने नए भवनों में चले गए और खाली होने पर अन्य विभाग के कर्मचारियों को अलाट किया गया और कई मकानों में बाहरी लोग कब्जा जमा लिए। रख-रखाव के अभाव में अब ये मकान जर्जर हो चुके हैं।
पिछले ठेकेदार ने छोड़ दिया था अधूरा
पिछले वर्ष भी जर्जर मकानों को तोड़ने का काम एक कम्पनी को दिया गया था, लेकिन उसने बीच में ही कार्य अधूरा छोड़कर काम बंद कर दिया। अब फिर से जर्जर मकानों को तोड़ने का काम प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर से मिले अधिकारी
कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्रीमती तिग्गा ने बताया कि जर्जर मकानों को खाली कराने प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग जरूरी है और पुलिस तथा प्रशासन के बगैर मकान खाली कराना टेढ़ी खीर है। अत: वे अपनी टीम के साथ कलेक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
