कोरबा
पक्का मकान बन गई जिंदगी भर की पहचान, आने वाली पीढ़ी के लिए स्थायी संपत्ति के रूप में आएगी काम
पीएम शहरी आवास का लाभ लेकर तालम दास ने बनाया खूबसूरत मकान
पक्के आवास से सामाजिक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि
कोरबा। पक्के आवास होने से व्यक्ति के ना केवल सामाजिक प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में वृद्धि होती है, बल्कि आंधी, बारिश, सर्दी सभी मौसमों में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलती है। कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार निवासी तालम दास महंत के बरसों का सपना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सफल क्रियान्वयन से हकीकत बन गया है। तालम दास ने पीएम आवास योजना एवं अपनी सालों की बचत की हुई जमापूंजी से खूबसूरत आवास का निर्माण कराया है। हितग्राही तालम दास अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीविकोपार्जन के प्रबंध के बाद अपने परिवार वालों को सुकून व सुरक्षा की छत दिलाना किसी भी व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होती है। उनके परिजन एक सुरक्षित मकान के अंदर चैन से अपना जीवन बिताए, इससे बड़ी खुशी और क्या होगी। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पक्का मकान का निर्माण कर पाना बहुत मुश्किल होता है। आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे परिवारों के आवास निर्माण की चाहत को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना पूरा कर रही है।
हितग्राही ने बताया कि उसके परिवार में उनकी धर्मपत्नी, 4 बेटे, बहू, नाती पोते सहित कुल 16 सदस्य रहते है। मिट्टी की कच्ची दीवार और शीट वाली छत से बने पुराने घर में उनका परिवार एक साथ रहता था। बड़ा परिवार होने के कारण कच्चे और छोटे मकान में पूरे परिवार को गुजारा करने में परेशानी होती थी, विशेषकर चारों बेटों की शादी के बाद उन्हें नए आवास निर्माण की नितांत आवश्यकता पड़ने लगी।
कई बार बारिश के दिनों में मजदूरी का काम छोड़कर बार-बार मकान की मरम्मत भी करानी पड़ती थी जिससे परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या भी उत्पन्न होती थी। साथ ही बरसात के समय में किसी मेहमान के अचानक आ जाने से उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी। तालम दास ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से नया मकान बनाने की सोच रहे थे, परंतु निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए लगने वाली बड़ी राशि की व्यवस्था एकमुश्त नहीं जुटा पाने से आवास निर्माण में विलंब होता गया। इस दौरान उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत हुआ एवं आवश्यक दस्तावेजो की पूर्ति करने के बाद उनके मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया। नींव डालने के बाद प्रथम किश्त की राशि उनके बैंक खाते में आ गई एवं मकान निर्माण प्रगति के साथ बकाया राशि किश्तों में समय-समय पर खाते में आती गई। कुछ ही समय मे उनका आवास निर्माण पूर्ण हो गया। हितग्राही द्वारा अपनी जीवन भर की बचत, बैंक ऋण व रिश्तेदारों से वित्तीय सहायता लेकर खूबसूरत मकान का निर्माण कराया गया है। जहां अब वे अपने खुशहाल परिवार के साथ नए मकान में सुरक्षित व आरामदेय जीवन बिता रहे हैं। हितग्राही तालम दास ने कहा कि यह पक्का मकान उनकी जिंदगी भर की कमाई व पहचान बन गई है। साथ ही उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए यह स्थायी संपत्ति के रूप में भी काम आएगी। तलाम दास ने मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के पक्के आवास के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कोरबा
रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट https://korba.gov.in पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
