Connect with us

कोरबा

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय-अखिलेश प्रताप, कहा-भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

Published

on

कोरबा। प्रदेश में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय दलों के बड़े-बड़े नेता पहुंच रहे हैं और अपने-अपने पक्ष में प्रचार करते हुए जनता को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप कोरबा पहुंचे और उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है। चुनाव तो एक प्रक्रिया है और यह सिर्फ हमारे लिए एक औपचारिकता है, क्योंकि पांच साल में भूपेश सरकार ने ऐसा काम किया है, जिसमें सर्वहारा वर्ग का विकास हुआ है। भाजपा सिर्फ कहती है, हम जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। एक प्रश्र के जवाब में अखिलेश प्रताप ने कहा कि प्रदेश में 95 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो गई हैं और शराब बंदी के मामले में कहा कि शराब बंदी की प्रक्रिया चल रही है। 5 साल में बहुत सारे काम सरकार के द्वारा किए गए हैं । चुनाव केवल औपचारिकता है। लगभग तय हो गया है कि एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। 0शराबबंदी के दिशा में सरकार कर रही काम0 कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में राज्य सरकार को केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को लगातार परेशान किया, फिर भी उसने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश प्रताप ने बताया कि इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर

अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधने के साथ कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में दहाई की संख्या में नहीं पहुंच पाएगी।

छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर अखिलेश प्रताप सिंह का बयान

अखिलेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस प्रश्न पर कहा कि भूपेश है तो भरोसा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल टेस्ट और ट्रस्ट दोनों किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष सपना चौहान,अजीत दास महंत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

रेडियोग्राफर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Published

on

05 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अनुसूचित जाति 01, अनुसूचित जनजाति 02 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 01) पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट  https://korba.gov.in  पर अवलोकनार्थ उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी सूची का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना दावा-आपत्ति 05 जून 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्रता सूची कार्यालयीन सूचना पटल एवं वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदको से  दावा आपत्ति हेतु लिफाफे के ऊपर पदनाम रेडियोग्राफी (डीएमएफ) का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677