Connect with us

कोरबा

भूपेश सरकार ने प्रदेश को एक लाख हजार करोड़ के कर्ज में डूबो दिया-रजनीश सिंह

Published

on

भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है

धान खरीदी का 80 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार देती है और वाहवाही लूट रही है प्रदेश सरकार

कोरबा। भाजपा का घोषणापत्र शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया और दूसरे दिन शनिवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भाजपा नेताओं ने घोषणापत्र को विस्तार से मीडिया के समक्ष रखा। कोरबा जिला मुख्यालय में पंडित दीनदयाल कुंज भाजपा कार्यालय टीपी नगर में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने प्रेसवार्ता ली और घोषणापत्र को जनकल्याणकारी बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित करने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बनाया है और भाजपा भी प्रदेश को संवार सकती है। जब छत्तीसगढ़ बना तब यह बीमारू राज्य था और तीन साल कांग्रेस की सरकार थी, उसके बाद 15 साल तक डॉ. रमन सिंह की सरकार ने इस बीमारू राज्य को विकसित राज्य श्रेणी में लाया और यहां की जनता का जीवन स्तर ही बदल दिया। श्री सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के एक-एक दाने की कीमत की 80 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार देती है और वाह वाही भूपेश सरकार लूट रही है। कांग्रेस गुमराह कर रही है लेकिन यहां की जनता जानती है कि कौन झूठबोलता है और कौन सही। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ को एक लाख हजार करोड़ के कर्ज में डूबा दिया। 5 साल में यहां अराजकता, लूट, भ्रष्टाचार का आतंक रहा। इस बार जनता इन सबसे छुटकारा चाहती है और उन्होंने दावा किया कि इस बार छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और सुशासन देने वाली भाजपा को अपना वोट देकर अभी से कह रही है-अऊ नई सहिबो… बदल के रहिबो। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी बताया और कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 166 बिन्दुओं में तैयार किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का दो साल का बचा धान का बोनस सरकार बनने के बाद 25 दिसंबर को एक मुश्त किसानों के खातों में डाला जाएगा। 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती है और पूरा देश इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि 3100 रूपए में धान खरीदी के अलावा सब्सिडी को एक मुश्त दिया जाएगा। किसानों को खाद, बीज की बढ़ोतरी से राहत देने के लिए सब्सिडी के तौर पर 150 करोड़ की अतिरिक्त राशि रखी जाएगी ताकि किसानों को कम दर पर खाद, बीज मिल सके। मत्स्य उद्योग के लिए केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को 400 करोड़ की राशि दी। इसके अलावा घोषणा पत्र में एक लाख रोजगार देने की बात कही है। हर ग्राम पंचायत में बैंक काउंटर खोला जाएगा, ताकि किसानों को भुगतान के लिए बैंकों की लाईन न लगानी पड़े। प्रेसवार्ता में रजनीश सिंह ने बताया कि अब तक समर्थन मूल्य का 22 सौ रूपए केन्द्र सरकार भेजती है, राज्य सरकार उसपर छह सौ मिलाकर किसानों को देती है। इस बार समर्थन मूल्य की दर को बढ़ाकर 31 सौ करने की घोषणा की गई है। किसानों को अभी अपने मेहनत के पैसे के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारा किसान भाईयों के साथ वादा है कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी व्यवस्था लाएंगे जहां से किसानों को नगद राशि का भुगतान होगा। इसके अलावा एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की घोषणा की गई है। रजनीश सिंह ने कहा कि दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर भाजपा ने रायपुर भिलाई का विकास करने का निर्णय लिया है। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद समीर उंराव, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवागंन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी मुंबई से आयीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय नेत्री रंजु झा सहित तीन भाजपा नेत्रियां, विस्तारक रघुवीरदास महंत, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे। रजनीश सिंह ने बताया कि मोदी जी ने दूसरी बड़ी गांरटी प्रदेश की महिलाओं व बहनों को दी है। अब हर महीने विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए मिलेंगे। इसमें किसी तरह की शर्त नहीं होगी। सभी महिलाओं को महीने के एक दिन राशि मिले इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। इसके अलावा रजनीश सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेज से घर आने जाने के लिए बस की सुविधा शुरु की जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने इसे अब तक लागू नहीं किया। भाजपा सरकार आने केे बाद उच्च शिक्षा के लिए अध्यनरत छात्र-छात्राओं को हर महीने एलाउंस देने की घोषणा की है।

आयुष्मान भारत से अब 10 लाख तक का इलाज

भाजपा ने आयुष्मान कार्ड से अब 10 लाख रूपए तक के इलाज नि:शुल्क कराने की घोषणा अपने गारंटी पत्र में शामिल किया है। रजनीश सिंह ने कहा कि आज गरीब परिवारों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पडता है। जब इसकी रकम डबल हो जाएगी तो बड़े से बड़ा इलाज भी हो जाएगा।

पांच सौ में सिलेंडर और एक लाख को नौकरी

रजनीश सिंह ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को पांच सौ रूपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अब एक लाख युवाओं को एक निश्चित समय के भीतर नौकरी दी जाएगी। पीएससी घोटाले पर सख्त कारवाई करने की भी बात रजनीश सिंह ने कही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677