कोरबा
ग्रामीण क्षेत्रों में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
दुलेश्वरी की कारवां में महिलाओं का हुजूम
दुलेश्वरी के दिखे कई आकर्षक रूप: कहीं ममता तो कहीं बेटी का दिखा रूप
कोरबा/पाली/तानाखार । जब से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से महिला प्रत्याशी के रूप में पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी को मैदान में उतारा है, यह खबर सुनकर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कल श्रीमती दुलेश्वरी कार्यकर्ताओं के साथ पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाक के ग्रामों बांझीबन, सिंघिया, कर्रा, कुटेशरनगोई, बिंझरा, बरबसपुर, तुमान सहित अन्य गांव का दौरा किया तो उनके कारवां में महिलाएं शामिल होती गई। इस दौरान दुलेश्वरी सिदार के कई लुभावने चेहरे सामने आये। घर-घर दस्तक देते समय दुलेश्वरी ग्रामीण मासूम बच्चों को कभी गोद में उठा कर दुलारती तो कभी बेटी बनकर बड़े बुजूर्गो का पांव छू कर आशीर्वाद लेती। इस सौम्य और सरल व्यक्तित्व को देखकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं काफी आकर्षित हो रही हैं और महिला प्रत्याशी को जिताने का संकल्प और आशीर्वाद के साथ उनके काफिले में शामिल होकर कई किलोमीटर पैदल यात्रा कर श्रीमती दुलेश्वरी सिदार के हौसले को बढ़ा रही हैं। क्षेत्र की जनता से दुलेश्वरी सिदार वादा कर रही हैं कि इस बार एक अवसर उन्हें भी दें, मैं वादा करती हूं कि क्षेत्र में बड़े पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों के सानिध्य में विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाउंगी और क्षेत्र की समस्या को मिटाने और मांगों को प्राथमिकता से पूरी करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा दुंगी। उन्होंने कहा कि हमारी भूपेश सरकार ने महिलाओं की समृद्धि के लिए कई योजना चला रही है और इसका फायदा महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी सरकार ने गैस सिलेंडर पर 500 रूपए सब्सिडी के तौर पर देगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से और सशक्त बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही महिला समूहों के कर्ज को माफ करने का वादा किया है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी महिलाओं को दी। उन्होंने महिलाओं सहित क्षेत्र के आमजनों से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील की और कहा कि कांग्रेस का हाथ-सबके साथ। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने आम जनता को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरन लोगों से मिलकर गरीबों एवं किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थियों किसानों, महिलाओं, बुजुर्गो एवं युवाओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। श्रीमती सिदार को हर घर से लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे वे अभिभूत हंै। पोंड़ी-उपरोड़ा कांग्रेस चुनाव कार्यालय में बैठक के दौरान पाली-तानाखार प्रभारी तनवीर अहमद, एल्डरमेन सुरेश गुप्ता, पोंड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अशमेर सिंह पोर्ते, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, जनपद सदस्य विजय दुबे, आयुष सिंह,अरविंद गुप्ता, अंकित पाल, उद्भव चंद्रा- युवा कांग्रेस नेता , तारकेश्वर मिश्रा, राकेश कंवर, गजेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र पोर्ते, शिवा जायसवाल तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोरबा
रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
