Connect with us

कोरबा

विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक -इन इंटरव्यू का आयोजन

Published

on

जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत की जाएगी संविदा नियुक्ति

कोरबा । सामु.स्वा.केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा छ.ग. में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति  हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति हेतु वाक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ वॉक -इन इंटरव्यू हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
आवेदन जमा, पंजीयन एवं इंटरव्यू हेतु विज्ञापन जारी करने  की तिथि से प्रत्येक सोमवार को निर्धारित समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा में वाक इन इंटरव्यू होता रहेगा। यह नियुक्ति पूर्व से निर्धारित , खनिज न्यास अंतर्गत रिक्त पदों के पूर्ण होने तक ही मान्य है।
 रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है
1.  पीडियाट्रीशियन   – 02      
3.  ऐनिस्थेटिक      –  03
4.  रेडियोलॉजिस्ट   –  02
5.  सर्जन          –  01
उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विशेषज्ञता /डी.एन.बी.कोर्स कम्पलीशन , रजिस्टर्ड विथ मेडिकल काउंसिल बोर्ड ऑफ इंडिया
टीपः- उपरोक्त विशेषज्ञों पदों का मासिक वेतन न्यूनतम मासिक मानदेय रू. 1.50/- लाख एवं डिप्लोमाधारी का न्यूनतम मासिक मानदेय रू. 1.00/- लाख  तक होगा। सैलरी निगोशिएबल होगी.
नियम एवं शर्तें :-
1. विज्ञापन से सबंधित समस्त दिशा निर्देश जिले की बेबसाईट www.korba.gov.in  में उपलब्ध है।
2. उपरोक्त पदों हेतु एकमुश्त वेतन परक्राम्य होगी।
3. विशेषज्ञ/चिकित्सकों की डिप्लोमा /डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद/छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिलिंग से मान्यता प्राप्त एवं पंजीयन होना आवश्यक है।
4. चयनित विशेषज्ञ/चिकित्सकों को पदस्थापना स्थल में नियमित तौर पर निवास कर सेवा देना होगा, अन्यथा की स्थिती में सेवा समाप्त कर दिया जावेगा।
5 आयुसीमा दिनांक 01.01.2024 को अधिकतम 65 वर्ष होना चाहिए। उम्मीदवार को अपनी आयु सत्यापित करने हेतु दसवी, बारहवी, की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
6. नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधार पर की जावेगी, जिस हेतु अनुबंध संपादित किया जावेगा। सेवाकाल 01 वर्ष होगा जिसे दोना पक्षों की सहमति से आगे बढाया जावेगा।
7. डी.एम.एफ अंतर्गत संविदा के अधीन नियुक्त व्यक्ति को 01 वर्ष में 18 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं 03 दिवस की ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की अवकाश की पात्रता नहीं होगी।
08. पद पर नियमित नियुक्ति होने, डी.एम.एफ. की स्वीकृति /उपलब्धता न होने, संविदा अवधि समाप्त होने पर नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो जावेगी।
09. डी.एम.एफ. मद की राशि प्राप्त होने के पश्चात् ही वेतन का भुगतान किया जावेगा।
10. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्ति नियम के अंतर्गत सेवाकाल समाप्त होने के पूर्व किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक माह का वेतन जमा कर/ देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।
11. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण ) नियम 1965 से शासित होंगे।
12. किसी भी शासकीय सेवा निवृत्त, पेशनधारी अधिकारी/कर्मचारी को पेशन गणना के आधार पर नियमानुसार एकमुश्त वेतन राशि प्रदान किया जावेगा।
13. डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्त कर्मचारि को सेवा समाप्ति के पश्चात संविदा सेवक के रूप में जितने अवधि तक सेवा दी गई है उस अवधि के लिए किसी भी प्रकार का पेंशन, उपादान या मृत्यु का लाभ आदि नही होगी।
14.  डी.एम.एफ. अंतर्गत संविदा नियुक्ति पर नियुक्त किये गए अधिकारी/कर्मचारी के कार्य का मूल्यांकन या गोपनीय प्रतिवेदन लिखा जावेगा।  कार्य संतोषप्रद न होने की स्थिती में सेवा से पृथक किये जाने हेतु शासकीय पक्ष स्वतंत्र होगा।
15. इन नियमों में नियुक्त कोई भी व्यक्ति प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। नान पै्रक्टिस भत्ता निश्चित एवं समेकित वेतन में शामिल है।
16. इन नियमों के अधीन नियुक्त व्यक्ति को किसी भी प्रकार का स्थानांतरण अथवा स्थान परिवर्तन के हकदार नहीं होगा।
17. एक माह से अधिक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर सेवायें स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।
18. अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्रों की जॉच (सत्यापन )  का कार्य कार्यालय द्वारा किया जावेगा। प्रमाणपत्र वृटिपूर्ण पाये जाने पर उम्मीदवार का चयन निरस्त कर दिया जावेगा।
19. भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद या समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार चयन समिति का होगा।।
20. डी.एम.एफ.अंतर्गत संविदा नियुक्त चिकित्सक/कर्मचारी को कार्यभार ग्रहण करने के 10 दिन के अंदर जिला मेडिकल बोर्ड से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रसतुत करना होगा। चिकित्सा प्रंमाण पत्र परीक्षण में योग्य नही पाये जाने पर सेवा समाप्त मानी जावेगी।
21. आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
22. उक्त पदों का वॉक इन इंटरव्यू हेतु विज्ञापन जारी दिनांक से प्रत्येक  सोमवार को दोपहर 2.00 बजे से 5.30  बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में अभ्यर्थी स्वय समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 02 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज

Published

on

कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।

25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।

कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं

प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-

  1. BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
  2. BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
  3. BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
  4. SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।

मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

पीड़ितों की मांग

हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।

Continue Reading

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)

Published

on

छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवाल
कोरबा। 13 मार्च को रेडक्रास सोसायटी कोरबा ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा के कार्यालय को वाटर स्पेंसर(वाटर कूलर) भेंट किया, इससे अखबार वितरक संघ कार्यालय को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। कुछ दिन पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने इसकी मांग रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल से की थी। श्री अग्रवाल ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था के लिए संरक्षक मोहम्मद शफी से आग्रह किया और मोहम्मद शफी ने वाटर स्पेंसर की व्यवस्था की।

अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा ने 13 मार्च को शाम 8.00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक मोहम्मद शफी, राहुल मोदी-चेयरमेन, यूथ रेडक्रास सोसायटी, राजू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल ने किया। संघ ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।

संक्षिप्त उद्बोधन में रामसिंह अग्रवाल ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती है और एकता से सभी काम आसान हो जाते हैं। अखबार वितरण करने वाले बच्चों ने संघ बनाकर एकता का जो मिशाल पेश किया है, वह आने वाले दिनों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक साल में ही 1000 सदस्य बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 80 लाख रूपए से रेडक्रास भवन का निर्माण हो रहा है, 28 लाख की लागत से ब्लड कलेक्शन सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का शीघ्र ही लोकार्पण होगा। कार्य करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं रहता, आप भी लगे रहिए, एक दिन यह संघ अपनी पहचान खुद ब खुद बना लेगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार , दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी का आभार जताया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677