कोरबा
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी आबकारी टीम में शामिल होकर बिरयानी सेंटर में मारा छापा, जेल भेजने की धमकी देकर बिरयानी सेंटर संचालिका से भयादोहन
आरोप:पहले 1 लाख ऐंठा, फिर सेवानिवृत्ति के बाद भी छापामार कर 25 हजार की मांग
बिरयानी सेंटर संचालिका जलबाई चंद्रा ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत
कोरबा/बालको। कैलाश नगर, राममंदिर मोहल्ला बालको नगर कोरबा निवासी जलबाई चंद्रा पिता रामचरण चंद्रा (50) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी आबकारी टीम में शामिल होकर उसके द्वारा डेली मार्केट बालको में संचालित बिरयानी सेंटर में छापामार कर लगातार भयादोहन का प्रयास कर रहा है। अजय तिवारी गत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए, उसके बाद भी आबकारी टीम में हूं कहकर छापामार रहा है और 25 हजार की मांग उसके द्वारा भयादोहन कर की जा रही है। सेवानिवृत्ति से पहले अजय तिवारी आबकारी टीम में थे और गत 21 सितंबर को जब मैं पड़ोसी महेत्तरीन बाई चंद्रा के घर बैठी थी तो उन्होंने उसे उडऩदस्ता वाहन में बैठने के लिए कहा और शराब बेचने का धंधा करती हो कहकर जबरन वाहन में बिठा दिया और आबकारी थाना ले गए और मुझे थाना में बिठाकर कोरे कागज में हस्ताक्षर ले लिया और कहने लगे… दारू बेचती हो, जेल जाने से बचना है तो मुझे एक लाख रूपए दो। तुम अभी-अभी जेल से छूटकर आयी हो। मैं जेल जाने के डर से दूसरे से उधारी लेकर उसके कहने के मुताबिक एक लाख रूपए योगेश जायसवाल नामक किसी व्यक्ति के एकाउंट में ट्रांसफर किया।
सेवानिवृत्त होने से नौ दिन पूर्व की घटना
पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने गत 21 सितंबर को महिला जलबाई चंद्रा से एक लाख रूपए की मांग की। जेल भिजवाने की धमकी देकर उक्त पुलिस कर्मी ने महिला से एक लाख रूपए ऐंठ लिया। अजय तिवारी 20 सितंबर को सेवा निवृत्त हो गए। महिला जलबाई चंद्रा ने बताया कि वह तीन किश्तों में योगेश जायसवाल के खाते में एक लाख रूपए ट्रांसफर किया।
सेवानिवृत्ति के बाद भी छापामार कर भयादोहन का प्रयास
महिला जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अजय तिवारी गत 20 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए और इसके बाद भी 02 अक्टूबर को मेरे द्वारा संचालित बिरयानी सेंटर (होटल ) में पुन: आकर छापामारी करने लगे और मेरे होटल से कुछ भी नहीं मिला, इसके बाद भी मुझसे 25 हजार रूपए की अवैध उगाही करना चाहता है और बार-बार धमकी दे रहा है कि मुझे जेल भिजवाएगा। जलबाई चंद्रा ने ज्ञापन में लिखा है कि मैंबहुंत परेशान और दुखी हो गई हूं और मैं मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही हूं। मेरे द्वारा उसके बताए गए फोन नंबर पर फोन पे पर एक लाख रूपए ट्रांसफर कर चुकी हूं। लेकिन मुझे बार-बार प्रताडि़त किया जा रहा है और पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
जांच कर कार्यवाही की मांग
बिरयानी सेंटर चलाने वाली जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जांच करने की मांग की है और कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर अजय तिवारी (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी धमका रहा है-जलबाई चंद्रा
जलबाई चंद्रा ने कहा कि वह डेली मार्केट बालको में बिरयानी सेंटर चलाती है और जब वह पड़ोसी महेत्तरीन बाई के घर बैठी थी तो अजय तिवारी ने उसे उडऩदस्ता वाहन में जबरन बैठा लिया और आबकारी थाना ले जाकर जेल भिजवाने का डर दिखाकर एक लाख रूपए ऐंठ लिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और 02 अक्टूबर को उसने फिर छापामारा और 25 हजार की और मांग की,जिससे मैं प्रताडि़त और भयभीत हूं।
मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं, आरोप कुछ भी लगाया जा सकता है-अजय तिवारी
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं और कोई आरोप लगा रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं। मैं अभी हरिद्वार में हूं, तीन-चार दिन बाद लौटूंगा। जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख ट्रांसफर



जलबाई चंद्रा ने बताया कि गत 21 सितंबर को अजय तिवारी के कहने पर योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख रूपए तीन किश्तों में ट्रांसफर किया। जल बाई ने उक्त राशि वापस करने की मांग की है।
कोरबा
रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
