कोरबा
शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री साय
सातगढ़ कँवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये, प्रतिमा के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की
भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा के लिए 25 लाख और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड की घोषणा की
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति, प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कंवर समाज एवं कल्चुरी समाज के लोगों को मूर्ति अनावरण, मूर्ति स्थापना, भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगो का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। वे चाहते हैं कि सभी समाज के लोग शिक्षा को अपनाएं और विकास की राह में आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ सहित देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर-एसपी, डॉक्टर-इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने अपना बलिदान दी है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शहीद सीताराम कंवर के प्रतिमा का अनावरण किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिये शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा से दूर रहने तथा सड़क में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने तथा जागरूक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान की बेहतर व्यवस्था है। वर्तमान में राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज संचालित है। यहाँ के विद्यार्थी चाहे तो राज्य में रहकर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती फरवरी 2026 तक मनाए जाने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस वितरित किया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है। 5500 रुपए मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है , चरण पादुका योजना का संचालन फिर से प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है। जल्द ही 5 हजार शिक्षक, 700 से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जाएगी। नई औद्योगिक नीति के तहत भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्हांने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्य ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को तीर-धनुष भेंट कर अभिवादन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद सीताराम कँवर के योगदान को महान बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड के मांग भी रखी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कँवर ने शहीद सीताराम के योगदान को बताया और समाज के गतिविधियों को बताते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगे रखी। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, गणराज सिंह कँवर,त्रिवेंद्र सिंह, राजीव सिंह, श्रीमती झुलबाई कँवर, राज जायसवाल, श्रीमती माया रूपेश कँवर, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय द्वारा की गई प्रमुख घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने और कंवर समाज के बनने वाले समाजिक भवन में डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण कराने घोषणा की। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नए मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख देने तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।

कोरबा
अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न:बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
कोरबा। कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए किया गया था। अमित जोगी ने दावा किया कि यह सफल रहा, क्योंकि प्रबंधन ने उनकी तीन प्रमुख मांगें मान ली हैं।
बालको परसाभाटा स्थित गेट के सामने अमित जोगी ने एक टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों की समस्याओं को उठाया और उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोका, जिससे कुछ देर तक हल्की धक्का-मुक्की चलती रही।

अमित जोगी ने कहा, ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल
मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अजीत जोगी द्वारा 2004 में बालको में किए गए आंदोलन की तर्ज पर ही मजदूरों के हक में यह संघर्ष किया है।
जोगी ने पुष्टि की कि उनका ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन ने उनकी तीन मांगों को स्वीकार कर लिया है।

आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया
अमित जोगी ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रबंधन ने आदेश जारी किए थे कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होगा, उसे काम और सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। जोगी ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह खुद बालको की यूनिफॉर्म पहनकर आंदोलन करेंगे।
कोरबा
नम: सामूहिक विवाह:पं.धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में
01 अप्रैल को ढपढप (बांकीमोंगरा) में होगा आयोजन
108 कन्याओं के नए जीवन में प्रवेश कराने हमें मिल रहा अवसर, यह सौभाग्य की बात-सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक एव व्यवथापक
कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में 2024 में नम: सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष नम: सामूहिक विवाह को बड़ा विस्तार दिया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को ढपढप (बांकीमोंगरा) में विश्व विख्यात कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में एवं अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में यह पुण्य कर्म सम्पन्न होगा। इस पुण्यधरा पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा और वे नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगी।
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/ व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। यह हमारा सौभाग्य है कि ईश्वरीय कृपा से यह पुण्यकर्म इस बार ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में सम्पन्न होगा और नवदम्पत्तियों को शुभ आशीर्वाद देने के लिए विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक एवं सनातन धर्म के प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (पीठाधीश्वर-बागेश्वर धाम) सहित कई लब्ध प्रतिष्ठित एवं विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई राजनीतिक प्रतिभाएं, समाजसेवक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
ज्ञातव्य हो कि अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा ग्राम ढपढप में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अपना सानिध्य प्रदान करने बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री पधार रहे हैं। 06 दिवसीय इस दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मन पसंद जीवन साथियों के साथ नव दाम्पत्य जीवन प्रारंभ करेंगी। यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार नम: सामूहिक विवाह का विस्तार हो रहा है और 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा है। पंजीयन अभी जारी है और कन्याओं की संख्या बढ़ सकती है।
कोरबा
ढपढप (बांकीमोंगरा) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, पं. धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 01 अप्रैल को भव्य आयोजन
27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा, अंतिम दिन 108 कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में
कोरबा। कोरबा जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। इस वर्ष “नम: सामूहिक विवाह” का आयोजन बड़े और भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह विश्व विख्यात कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। इस पुण्य आयोजन का आयोजकत्व अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में वर्ष 2024 में आयोजित नम: सामूहिक विवाह की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और व्यापक रूप दिया गया है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह के बंधन में बांधकर उन्हें नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 27 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल होंगे। कलश यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार होगा और आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।
28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा
कलश यात्रा के अगले दिन 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक छह दिवसीय श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। कथा के दौरान देशभर से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
01 अप्रैल को होगा 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह
कथा के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मनपसंद जीवन साथियों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करेंगी। इस भव्य समारोह में संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगी।
108 कन्याओं का पंजीयन, संख्या और बढ़ने की संभावना
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी एवं मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि ईश्वरीय कृपा से इतने बड़े पुण्य कार्य का आयोजन ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, इसलिए कन्याओं की संख्या बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। समाज के सहयोग और श्रद्धालुओं के समर्थन से यह आयोजन सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रचार का एक बड़ा माध्यम बनेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
