Connect with us

कोरबा

कल प्रात: 9.30 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Published

on

24 से 30 अगस्त तक जश्न रिसोर्ट कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन
कोरबा में पहली बार प्रवचन देंगे पंडित विजय शंकर मेहता

कोरबा। पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्ध निमित्त मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कल 24 अगस्त से जश्न रिसोर्ट कोरबा में प्रारंभ हो रहा है। इसके पूर्व कल प्रात: 9.30 बजे से श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा से जश्न रिसोर्ट तक भव्य शोभायात्रा/कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कोरबा की पावनधरा में मातनहेलिया परिवार द्वारा 24 अगस्त से 30 अगस्त तक पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्ध अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन राताखार स्थित जश्न रिसोर्ट में किया जा रहा है। सात दिन तक विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं जीवन प्रबंधन गुरू पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) द्वारा अपने श्रीमुख से कोरबावासियों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। 31 अगस्त को हवन पूजन के साथ कथा को विराम दिया जाएगा।
आयोजक राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, राकेश सिंगला, अनिल अग्रवाल एवं श्रीनिवास अग्रवाल ने बताया कि 24 अगस्त की प्रात: 9.30 बजे कथा से पूर्व विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मिशनरोड कोरबा स्थित श्याम मंदिर से कथास्थल जश्न रिसोर्ट तक निकाली जाएगी। भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के निमित्त 25 सितम्बर 2025 को जश्न रिसोर्ट में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम दिवस 24 अगस्त रविवार को भागवत महात्म्य, आत्मदेय प्रसंग, महाभारत प्रसंग से भागवत कथा का श्रीगणेश किया जाएगा। 25 अगस्त सोमवार को कपिलगीता, शिव सती चरित्र एवं भरत चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 26 अगस्त मंगलवार को जड़भरत कथा, अजामिल प्रसंग, प्रहलाद कथा एवं नृसिंह अवतार का वर्णन किया जाएगा। 27 अगस्त बुधवार को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। 28 अगस्त गुरूवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का संगीतमय झांकी के साथ वर्णन किया जाएगा। श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण-रूक्मिणी विवाह उत्सव की कथा झांकी के साथ सुनाई जाएगी। 29 अगस्त शुक्रवार को श्रीकृष्ण की अन्य लीला, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 30 अगस्त शनिवार को उद्धव गीता, भगवान का स्वधाम गमन एवं परीक्षित मोक्ष की कथा की जाएगी। 31 अगस्त को भगवद कथा ज्ञानयज्ञ पर विराम लगेगा और हवन के साथ पूर्णाहुति एवं भोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक परिवार ने कोरबावासियों से विनम्र अपील करते हुए 24 अगस्त से जश्न रिसोर्ट में भगवद् कथा का श्रवण करने का आमंत्रण दिया है।
24 अगस्त को प्रात: 9.30 बजे निकलेगी शोभायात्रा


आयोजक मातनहेलिया परिवार ने बताया कि 24 अगस्त रविवार को प्रात: 9.30 बजे श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा से कथा स्थल जश्न रिसोर्ट तक भव्य शोभायात्रा/कलश यात्रा निकाली जाएगी। नारी शक्ति से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में भाग लेकर पूण्य लाभ प्राप्त करें। शोभायात्रा का नेतृत्व व्यासपीठ में विराजमान होने वाले ख्यातिलब्ध कथा वाचक एवं जीवन प्रबंधन गुरू पंडित विजय शंकर मेहता जी करेंगे।
अपरान्ह 3 बजे से कथा प्रारंभ
जश्न रिसोर्ट में भागवद् कथा प्रवक्ता विजय शंकर मेहता श्रद्धालुओं को रोजाना अपरान्ह 3.00 से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं कथाओं का श्रवण कराएंगे। साथ ही वे जीवन प्रबंधन के गुर भी सिखाएंगे। 8 दिन तक भगवान श्रीकृष्ण कथा की रसधारा बहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज

Published

on

कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।

25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।

कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं

प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-

  1. BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
  2. BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
  3. BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
  4. SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।

मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

पीड़ितों की मांग

हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।

Continue Reading

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर स्पेंसर (वाटर कूलर)

Published

on

छोटे-छोटे कामों से मिलती है बड़ी सफलता-रामसिंह अग्रवाल
कोरबा। 13 मार्च को रेडक्रास सोसायटी कोरबा ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा के कार्यालय को वाटर स्पेंसर(वाटर कूलर) भेंट किया, इससे अखबार वितरक संघ कार्यालय को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी। कुछ दिन पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने इसकी मांग रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल से की थी। श्री अग्रवाल ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था के लिए संरक्षक मोहम्मद शफी से आग्रह किया और मोहम्मद शफी ने वाटर स्पेंसर की व्यवस्था की।

अखबार वितरक संघ जिला इकाई कोरबा ने 13 मार्च को शाम 8.00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया और बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संरक्षक मोहम्मद शफी, राहुल मोदी-चेयरमेन, यूथ रेडक्रास सोसायटी, राजू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मसिंह चंदेल ने किया। संघ ने उपस्थित अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया।

संक्षिप्त उद्बोधन में रामसिंह अग्रवाल ने अखबार वितरक संघ जिला इकाई के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती है और एकता से सभी काम आसान हो जाते हैं। अखबार वितरण करने वाले बच्चों ने संघ बनाकर एकता का जो मिशाल पेश किया है, वह आने वाले दिनों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक साल में ही 1000 सदस्य बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 80 लाख रूपए से रेडक्रास भवन का निर्माण हो रहा है, 28 लाख की लागत से ब्लड कलेक्शन सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का शीघ्र ही लोकार्पण होगा। कार्य करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं रहता, आप भी लगे रहिए, एक दिन यह संघ अपनी पहचान खुद ब खुद बना लेगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार , दीपक, अज्जू सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी का आभार जताया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677