कोरबा
सांसद ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात सुगम बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश
आवश्यक स्थानों पर रेडियम पट्टी, संकेतक और साइन बोर्ड लगाने हेतु किया निर्देशित
सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :- कलेक्टर दुदावत
कोरबा। सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग और जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती महंत ने सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाएं जाएं। इस हेतु आवश्यक स्थानों में गति अवरोधक, रेडियम पट्टी, संकेतक, साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। सांसद ने स्कूल-कॉलेजों में शिविर आयोजित कर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दुर्घटना जन्य क्षेत्रों पर ब्रेकर्स, स्पष्ट साइनेज, रेडियम पट्टियाँ, तथा पेड़ों और झाड़ियों की छटाई कर दृष्टि बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कई लापरवाह चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही सैकड़ो प्रकरणों में चलानी कार्यवाही भी की गई है। जिससे गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिले में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर ट्रक, बस जैसे भारी वाहन चालकों सहित हल्की वाहन चालकों एवं आमजनों का दृष्टि परीक्षण कराया जाएगा। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आमजनों एवं विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल एवं कॉलेजों में प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शैक्षिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्यों को शामिल कर सड़क सुरक्षा पर आधारित रंगोली, नुक्कड़ नाटक, क्विज, निबंध आदि गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

कोरबा
बड़े ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई को काट डाला:कोरबा में खाना खाने के विवाद में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में मंगलवार देर रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नामलेपरा निवासी 42 वर्षीय मथुरा धनवार अपनी पत्नी प्रमिला धनवार के साथ बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश धनवार के घर खाना खाने गए थे। घर में मुर्गा-भात बना था और सभी लोग एक साथ भोजन कर रहे थे।
खाना खाने के बाद मथुरा आंगन में चला गया। वहां से वह अपनी पत्नी को बार-बार जल्दी खाना खत्म कर बाहर आने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया
गुस्से में कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला
पत्नी को लगातार आवाज लगाने से नाराज कैलाश धनवार गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और आंगन में बैठे मथुरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मथुरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया।
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मथुरा को 108 एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
वारदात के बाद आरोपी कैलाश धनवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी प्रमिला धनवार की शिकायत पर बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही है।
कोरबा
बांगो बांध अलर्ट: जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश
कोरबा। कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलभराव 354.61 मीटर यानी 71.67% तक पहुंच चुका है। जलस्तर 359.66 मीटर होने पर बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि हसदेव नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों, खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल संपत्तियां सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अचानक आई बाढ़ से होने वाली क्षति के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

प्रभावित गांवों में मुनादी के निर्देश
संभावित बाढ़ को देखते हुए बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, जूनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला सहित अन्य गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जलस्तर पर लगातार निगरानी
विभाग के अनुसार फिलहाल जलाशय से विद्युत संयंत्रों को पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
जिले में 409.7 मिमी औसत बारिश
1 जून से 21 जुलाई तक कोरबा जिले में 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 539.5 मिमी वर्षा दर्री और सबसे कम 267.1 मिमी करतला में रिकॉर्ड की गई। दीपका में 452 मिमी, पाली में 480.2 मिमी, पसान में 467.3 मिमी तथा कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा में 439 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
कोरबा
SECL मानिकपुर खदान में बरसात के बीच बेखौफ कोयला चोरी:स्कूटी-साइकिल से हो रही तस्करी,रात में जान जोखिम में डालकर खदान से निकाला जा रहा कोयला
कोरबा। कोरबा जिले की एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कोयला चोरी का खेल बेखौफ जारी है। देर रात तस्कर जान जोखिम में डालकर स्कूटी, साइकिल और छोटे वाहनों में कोयला भरकर ले जा रहे हैं। लगातार हो रही इस चोरी से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हर रात मानिकपुर खदान के आसपास कोयला चोरों का जमावड़ा लगता है। बारिश में फिसलन भरे रास्तों और गड्ढों के बावजूद लोग खदान से कोयला निकालकर स्कूटी और साइकिलों में भरकर ले जाते हैं। इस पूरी गतिविधि का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें अंधेरे में कोयला ले जाते लोग साफ दिखाई दे रहे हैं।

होटल, फैक्ट्रियों और ईंट भट्ठों तक पहुंच रहा चोरी का कोयला
जानकारी के अनुसार चोरी का कोयला आसपास के होटल, ढाबों, फैक्ट्रियों और ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है। कुछ लोग पहले कोयले को एक स्थान पर इकट्ठा करते हैं, फिर वहां से बड़ी गाड़ियों में लोड कर आगे सप्लाई की जाती है।

पुलिस ने कहा- बढ़ाई जाएगी गश्त
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर निगरानी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
SECL ने मांगी रिपोर्ट
एसईसीएल के पीआरओ सनिस चंद्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्रीय प्रबंधन से जानकारी ली जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस की मदद लेकर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे का भी बना हुआ खतरा
मानिकपुर खदान में कोयला चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं। बरसात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने का फायदा उठाकर तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इससे कंपनी को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ खदान क्षेत्र में किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
